पावार प्लांट के छाय राष्ट्रीय सम्पति, इससे बने वस्तुओं का उपयोग सभी लोग बेहिचक उपयोग करें : विजया नन्द शर्मा
चंद्रपुरा: दामोदर घाटी निगम चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र प्रबंधन व पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा यहां के प्रशिक्षण संस्थान के हॉल में ऐश मीट 2025 कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया.
समारोह के संबोधन में वरिष्ठ महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान विजया नन्द शर्मा ने कहा कि पवार प्लांट के छाय राष्ट्रीय सम्पति है , इससे बने वस्तुओं का उपयोग सभी लोग बेहिचक करें. इसकी उपयोगिता के कारण मिट्टी का बचाव होगा और छाई से निर्मित वस्तुओं का उपयोग अत्यंत ही उपयोगी है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी उपयोगिता साकार साबित हो रही है. श्री शर्मा ने कहा कि सभी लोगों तक छाई से निर्मित वस्तुओं ,अर्थात ईट सहित अन्य वस्तुओं के निर्माण में इसका उपयोग बहुत ही लाभकारी है. उन्होंने सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों से अपील किया कि वे छाई से निर्मित ईट का इस्तेमाल कोई भी निर्माण कार्य में पुर्णतः करें, ताकि आम लोगों में भी छाई से निर्मित ईट का उपयोग करने में कोई झिझक नहीं हो सके. श्री शर्मा ने कहा कि पावर प्लांट से निकलने वाले छाई समस्या नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की संपत्ति है. इसका उपयोग कर हम पर्यावरण संरक्षण तो कर ही सकते हैं, साथ ही साथ मोटी आर्थिक लाभ भी कर सकते हैं. छाई की उपयोगिता सड़क निर्माण, भूमि संरक्षण सहित कई क्षेत्रों में सफलता पूर्वक की जा रही है. समारोह को मुखिया नारायण मरांडी, अनुग्रह नारायण सिंह, विद्यानंद ननकुलियार , इस्लाम अंसारी ,सुदीप गोस्वामी जवाहरलाल महतो आदि में भी संबोधित किया । महाप्रबंधक राजेश विश्वास, तापस मिर्धा, अंचल अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, आदि ने भी छाई प्रबंधन की उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डाला और लोगों से अपील किया कि वे छाई से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग अवश्य करें. प्रबंधक संजीव कुमार ने छाय प्रबंधन पर विस्तृत रिपोर्ट पेश किया और लोगों को बताया कि छाय की उपयोगिता से समाज और देश की उन्नति संभव है। समारोह का संचालन प्रबंधक राजकुमार चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक राजीव कुमार ने किया, समारोह में उप महाप्रबंधक राजीव रंजन ओझा,लालन प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार,आरपी सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, ,अजय सतीश टोप्पो, कंचन स्मिता टोप्पो, मोहम्मद इम्तियाज, राजीव तिवारी, आशुतोष साहा, अक्षय कुमार, बद्रीनारायण राठिया, सुबोध पासवान, अजीत कुमार, विनय पांडेय आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर एसीसी सीमेंट के संदीप गोस्वामी, बजरंग ब्रिक्स सहित छाई से निर्मित वस्तुओं को बनाने वाले कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।








Leave a Reply