Bokaro: डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल रानी पोखर के प्रांगण में सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के अंतर्गत माता-पिता को शिक्षा के बारे में शिक्षित करना पर आधारित रहा। जिसके रिसोर्स पर्सन उप प्राचार्य कल्याणी प्रसाद व जीजीपीएस के पीजीटी शिक्षक अनूप दम्यान जॉन थे। कार्यक्रम शुभारंभ प्राचार्य मुकेश कुमार व रिसोर्स पर्सन ने दीप प्रज्वलित कर की गई। उसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से गणेश वंदना कर कार्यक्रम का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को शिक्षकों की ओर से अभिभावकों में जानकारी देने के विषयों पर चर्चा की गई।इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 11 विद्यालयों के 57 शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें जीजीपीएस चास, एमजेएम बिजुलिया, एमजीएम स्कूल सेक्टर 4एफ, गोयनका पब्लिक स्कूल,डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल आदि शामिल रहे। मौके पर उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी,रूपम गुप्ता, बिंदु सिंह, गीता सिंह, विभा रानी, सरिता सिन्हा, संगीता कुमारी, रीना कुमारी, वीणा कुमारी आदि शामिल रहे










Leave a Reply