बोकारो। चिन्मय विद्यालय बोकारो में 11वाॅ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विद्यालय के तेजोमयानन्द सभागार में धूमधाम से मनाई गई।
संगीत विभाग द्वारा योग पर आधारित गीत गाकर सभी का स्वागत किया गया। 21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पुरे धूम-धाम से मनाया जाता है और इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा एवम शारिरिक शिक्षा विभाग द्वारा दीप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राइमरी विग, चतुर्थ , ग्यारहवी एवं बारहवीं के साथ-साथ कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के लगभग 1700 विद्यार्थियों एवम 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग उत्सव धूमधाम से मनाया।
वरीय शारिरिक शिक्षक हरिहर पांडेय ने सूर्यनमस्कार का प्रदर्शन किया एवं सभी को इसके महत्व को समझाया। वही प्रांजल सेकिया एवं संजीव कुमार ने ताडासन ,बज्राशन ,भुजंगासन जैसे कई आसन एवम प्राणायाम का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य सूरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा विश्व 11 वाॅ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही गर्व एवं धूम-धाम से मना रहा है। योग के माध्यम से हम खुद भी शारिरिक और मानसिक रूप से तो स्वस्थ रहेंगे ही साथ ही पूरा समाज स्वस्थ होगा। योग के माध्यम से पूरे विश्व को शांति एवम सुखी होने का संदेश देते हैं। हम सभी को प्रत्येक दिन 30 मिनट योग अवश्य करनी चाहिए। योगाम्यास बाल्यकाल से ही करनी चाहिए।
हरिहर पांडेय संजीव सिंह एवम प्रांजल सेकिया ने सभी को योग करने एवं योग करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी ने सभी को 11वाॅ अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। भारत के विश्व गुरु बनने का समय है। योग के मामले में भारत विश्व गुरु है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है।
इस दौरान उप-प्राचार्य नरमेन्द्र कुमार, गोपाल चंद्र मुंशी, राहुल राॅय उपस्थित थे । रण विजय ओझा, ललिता उरांव, नितेश पांडेय, प्रवीण कुमार, विशाल मोर्या , आदर्श आचार्या और अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया। संजीव सिंह एवम प्रांजल सेकिया ने मंच एवम कार्यक्रम का सफल संचालन किया।








Leave a Reply