एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो में बोकारो जूडो संघ के द्वारा वार्षिक बैठक संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने किया इस बैठक में आगामी सातवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा के साथ प्रतियोगिता को सुचारू रूप से कैसे संपन्न किया जाए इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई बैठक के दौरान राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जिला जूडो प्रतियोगिता में इस बार भी 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाएंगे जिन्हें जिला जूडो संघ के द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी एवं इन खिलाड़ियों को आगामी राज्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आर्थिक रूप से जिला जूडो संघ मदद करेगी बोकारो जिला जूडो संघ बोकारो में तथा झारखंड में जूडो के प्रचार प्रसार में जूडो खेल को हर एक बच्चे तक पहुंचने में तत्परता से लगा हुआ है तथा इसी का परिणाम है कि इस बार जिला जूडो प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है इस बैठक में मुख्य रूप से उमेश नायडू, नईम अंसारी,सूरज कुमार,आयुष कुमार ठाकुर, संजू कुमार,आयुष कुमार, नितेश कुमार, वासुदेव कुमार एवं दीपक रंजन उपस्थित हुए तथा जिले में जूडो के प्रचार प्रसार में कैसे तेजी लाई जाए इस पर चर्चा की










Leave a Reply