सड़क सुरक्षा के तहत गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोग जागरुक होकर यातायात नियमों का करें पालन- पुलिस उपाधीक्षक यातायात…

सड़क सुरक्षा के तहत आज दिनांक 24 जून, 2025 को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना सेजवलकर के आदेशानुसार चास स्थित गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस कांड्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर कॉलेज कैंपस के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी गण सहित अन्य लोगों उपस्थित थे। जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन हेतु दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने एवं शराब पीकर गाड़ी नही चलाने का निर्देश तथा कोई भी वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नही करने हेतु बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री विद्या शंकर एवं पुलिस इंस्पेक्टर यातायात श्री नीतीश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री विद्या शंकर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसमें हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि हम सुरक्षित यात्रा करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

लोग जागरुक होकर यातायात नियमों का करें पालन-

पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री विद्या शंकर ने कहा कि आप सभी अपने अपने दोस्तों, परिवार और समुदाय के लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताएं। ताकि लोग जागरुक होकर यातायात नियमों का पालन करें तथा दुर्घटना में कमी हो। उन्होंने आगे कहा कि सडक सुरक्षा के तरह के जन-जागरूकता संबंधी कार्यकम लगातार किये जायेगे तथा लोगों को यातायात नियमों का पालना करने एवं सड़क पर स्वयं को सुरक्षित रखने तथा दूसरों को सुरक्षित करने हेतु प्रेरित कर जागरूक करने का कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी किया जाएगा ।

पुलिस इंस्पेक्टर यातायात श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अलग-अलग कार्यक्रम किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत भी अन्य दूसरे जगहों पर कार्यक्रम किया जाएगा।

इस दौरान सड़क सुरक्षा के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top