नावाडीह: नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर सोमवार को भूषण +2 उच्च विद्यालय नावाडीह के छात्र – छात्राओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।
रैली में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।बच्चों ने अपनी साइकिल पर नशा मुक्ति से संबंधित बैनर लगाए थे। नशा नाश का कारण है, नो अल्कोहल, नो ड्रग्स के नारे लगाते हुए विद्यालय परिसर ब्लॉक मोड, पंच मंदिर ,थाना मोड होते हुए बिनोद बिहारी महतो चौक तक गए और पुनः विद्यालय पहुंचे।इस दौरान प्राचार्य सुनील सुमन ने बताया कि मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याएं होती हैं। नशा मुक्त जीवन जीने के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यदि समाज भी इस समस्या के खिलाफ एकजुट हो जाए तो नशे पर काबू पाया जा सकता है।मौके पर शिक्षक अखिलेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, कमलेश कुमार, छत्रबली पंडित, राजेश यादव, सुकुमार दत्ता , ललन कुमार झा , शिव प्रसाद पाठक, भागीरथ महतो, अबरारुल हक, भृगुराम कुम्हार, कमलेश कुमार महतो, श्रेया कुमारी, कुमारी अभिलाषा आदि उपस्थित थे।








Leave a Reply