बोकारो:- इस्कॉन संस्था, बोकारो में धूमधाम से जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है जिसको लेकर चास मगध कॉम्प्लेक्स में प्रेस वार्ता का आयोजन किया .श्री जगन्नाथ जी की कृपा से इस वर्ष नया रथ तैयार किया गया है, जो उनकी प्रसन्नता के लिए समर्पित है और यह रथ पूरे झारखंड का सबसे विशाल रथ है। रथ यात्रा का नव दिवसीय उत्सव 27 जून से 5 जुलाई तक रहेगा।रथ यात्रा एयरपोर्ट मोड से शुरू होगी, जो चेक पोस्ट, धर्मशाला मोड़ और महावीर चौक से होते हुए मगध हॉल (नीलम हॉस्पिटल के बाजू में) पहुंचेगी। रथ मगध हॉल में 9 दिन तक मौसी बाड़ी में विराजमान रहेगा।इन 9 दिनों में प्रतिदिन भगवान श्री जगन्नाथ को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, नई पोशाक अर्पण की जाएगी और सभी भक्तों के लिए निःशुल्क प्रसाद सेवा की व्यवस्था रहेगी।इस्कॉन संस्था के संचालक जगन्नाथ दास जी ने बताया कि इस रथ यात्रा में कई भक्त बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं। मौके पर प्रवीण दुबे, आकाश शर्मा, आशीष राज, रानी झा, प्रेमेश्वरी देवी तथा परशुराम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।










Leave a Reply