रोटरी बोकारो मे रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की प्रतिमा की स्थापना

 रोटरी इंटरनेशनल के प्रतिष्ठित पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन बाघ सिंह पन्नू ने आज रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी के क्लब परिसर में पॉल हैरिस की 278वीं प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता, प्रथम महिला रोटेरियन अल्का गुप्ता तथा क्लब के अन्य कई वरिष्ठ सदस्य इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

 यह पहली पॉल हैरिस प्रतिमा है जो रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (झारखंड व बिहार) में स्थापित की गई है और यह इस आयोजन को और भी विशेष बनाती है।

रोटेरियन पन्नू द्वारा आरंभ की गई यह इंटर-डिस्ट्रिक्ट मल्टी-क्लब अनावरण श्रृंखला, रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की स्मृति को समर्पित है। वे अब तक 19 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 18 रोटरी जिलों में 278 प्रतिमाएं स्थापित कर विश्व कीर्तिमान बना चुके हैंअनावरण समारोह दोपहर 12:30 बजे सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण रोटरी फेलोशिप एवं सहभोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. महेश केजरीवाल, रो. पुष्पा केजरीवाल, रो. अल्का गुप्ता, रो. (डॉ) आर एन प्रधान, रो. प्रदीप नारायण, रो. कुंजला नारायण, रो. प्रदीप रे, रो. अशोक तनेजा, रो. अशोक केडिया, रो. मन्नू श्रीवास्तव, रो. हरपाल सिंह, रो. (डॉ) अनिल त्रेहान, रो. अभय गिरी, रो. सीमा गिरी, रो. नरेश लोधा एवं क्लब केअन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top