झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष 21 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई। जहां मुख्य रूप से उपस्थित जेएलकेएम के चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जून रजवार के अलावे पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। इस दौरान अर्जून रजवार ने कहा कि चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं। बीना पैसा दिए कुछ भी काम नहीं होता हैं। यहां पर जनहित से जूडे जरूरतमंदों को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभ नहीं मिल पा रही हैं। जो पहले से मजबूत एवं सक्षम परिवार के लोगों को सरकारी लाभ दी जा रही हैं। कहा कि सरकार एवं सरकार के प्रतिनिधि के द्वारा बड़े बड़े विकास की बात करते हैं। परंतु धरातल पर सरकारी लाभ के लिए गरीब एवं जरूरतमंद लोग दर दर भटक रहे हैं। यहां स्थानीय प्रतिनिधि को मालूम होना चाहिए कि चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय रोजाना हजारों की संख्या में लोग अपने काम को लेकर आते हैं। परंतु पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आम लोगों से काम के नाम पर राशि की उगाही की जाती हैं। जो राशि देने में सक्षम नही हैं,उनके काम नहीं हो रहे हैं। इसी के विरोध में आज जेएलकेएम शान्ति पूर्ण रूप सें धरना प्रदर्शन कर रहा हैं। फिर भी अगर सरकारी दफ्तरों में पदाधिकारी एवं कर्मी का कार्यशैली नहीं सूधरते हैं। तो जेएलकेएम द्वारा फिर बड़ी आन्दोलन की जाएंगी।










Leave a Reply