सामान्य वर्ग की 39 छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण

पेटरवार : पेटरवार झारखंड कल्याण विभाग के तहत बुधवार को प्रखंड परिसर में जिप सदस्य प्रहलाद महतो के द्वारा 2024 — 25 शैक्षणिक वर्ष में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग की 39 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। यह योजना छात्रों को स्कूल आने जाने में सुविधा प्रदान करने और उनकी शैक्षणिक प्रगति में मदद करने के लिए शुरू की गई। साइकिल मिलने से छात्राएं काफी खुश नजर आई। इस दौरान प्रखंड के सदमा पंचायत मुखिया सावित्री देवी, कुमार कौश्लेश, पंकज कुमार,संजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top