बोकारो जनरल अस्पताल के तत्वावधान में आज दिनाँक 25 जून को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सेक्टर -04 शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सेक्टर -04 शाखा के कर्मचारियों तथा ग्राहकों से कुल 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया.रक्तदान का मुख्य उद्देश्य, थैलेसिमीया, सिकल सेल एनीमिया के मरीजों को रक्त मुहैया कराना, तथा रक्त की कमी से लोगों की जान न जाए इसलिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है. एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है.ब्लड बैंक के प्रभारी डा० सुरेन्द्र कुमार (ए सी एम ओ) ने बताया कि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ पुरूष स्वेच्छा से एक वर्ष में चार बार तथा एक स्वस्थ महिला एक वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती है. रक्तदान करने से शरीर के किसी भी अंग में कोई कमजोरी नहीं आती है. इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए रक्त केन्द्र, बोकारो जेनरल अस्पताल के काउन्सलर कविता कुमार (झारखण्ड सरकार), नर्सिंग सिस्टर रजिता एक्का, विनिता, लैब टेकनीशियन मनीष पैट्रिक, विभूतिका एवं कौशल कुमार का अहम योगदान था.










Leave a Reply