बोकारो स्टील प्लांट द्वारा डिजिटल परिवर्तन एवं डेटा-आधारित परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासों के तहत “फुल-स्टैक डैशबोर्ड डेवलपमेंट” विषय पर मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में श्री राजन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) एवं सुश्री नीता बा, मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) उपस्थित थे. मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और वर्तमान समय में ऐसे कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया. श्री राजन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से अधिकतम लाभ लेने और आत्म-अध्ययन के माध्यम से तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 18 अधिकारी शामिल हो रहे हैं.
यह पहल बीएसएल की व्यापक डिजिटल रणनीति से जुड़ी है, जिसका उद्देश्य इन-हाउस क्षमताओं को मजबूत करना और बाहरी विक्रेताओं पर निर्भरता कम करते हुए डेटा सुरक्षा एवं गवर्नेंस को सुदृढ़ करना है. इस कार्यक्रम में श्री रंजीत कुमार, सहायक महा प्रबंधक (सीएंडआईटी) बतौर फैकल्टी सहयोग प्रदान कर रहे हैं जिन्होंने बीएसएल में कई डैशबोर्ड के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है. कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा.कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंत तक प्रतिभागी डैशबोर्ड विकास एवं डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, प्रतिक्रियाशील डैशबोर्ड बनाना, Python (Django) से सुरक्षित बैकएंड API का विकास, MSSQL/Oracle के साथ रीयल-टाइम डाटा कनेक्टिविटी, प्रदर्शन अनुकूलन, सुरक्षा प्रमाणीकरण और प्राधिकरण प्रोटोकॉल का कार्यान्वयन जैसे आधुनिक विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स के प्रयोग की क्षमताओं में दक्ष हो सकेंगे.कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री अमित आनंद ने किया. कार्यक्रम के आयोजन मे ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के पर्यवेक्षकऋषिकेश रंजन तथा प्रशिक्षक सिधो चरण मुर्मू का सराहनीय योगदान रहा.
बीएसएल में “फुल-स्टैक डैशबोर्ड डेवलपमेंट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन










Leave a Reply