गोमिया में मुहर्रम का पर्व धूमधाम से संपन्न, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

लाठी खेल और ताज़िया कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, प्रशासकीय अधिकारी भी रहे मौजूद

गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म स्थित संतोषी मंदिर के समीप मैदान में शहादत का पर्व मुहर्रम रविवार को बड़े ही धार्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए ताज़िया लाने वाले विभिन्न मोहल्लों और लाठी-खेल एवं अन्य पारंपरिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मुहर्रम त्याग, बलिदान और इंसानियत के प्रतीक का पर्व है, जो समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन समिति और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस परंपरा को बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, साड़म पश्चिमी की मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया पंकज कुमार जैन, पंचायत समिति सदस्य विष्णु लाल सिंह, पूर्व उपमुखिया विकास जैन, होसिर पंसस गीता देवी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लाठी खेल, एफसी खेल और ताज़िया प्रदर्शन जैसे आयोजन मुख्य आकर्षण रहे। क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

प्रमुख उपस्थित लोगों में मोहन मुरारी चौधरी, राजेश भंडारी, अजीत नारायण प्रसाद, बलराम पासवान, अंकुश भंडारी, धर्मेंद्र भंडारी, संजय ठाकुर, विवेक यादव, रामविलास पासवान, अनील रवानी, पूरण नाग, शरीक राय, आशीक राय, मैराज राय, साबिर, हारून, सलाम, कलीम, अमजद, फिरोज, रियासत, हैदर आदि शामिल रहे।

इस आयोजन ने गोमिया में धार्मिक एकता, पारंपरिक खेलों और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top