एफसीआइ डिपो, पीइजी गोदाम व जन वितरण प्रणाली की हुई जांच

भारत सरकार की केंद्रीय जांच टीम ने किया निरीक्षण, जांच बिंदुओं पर जताया संतोष

भारत सरकार की केंद्रीय जांच टीम ने मंगलवार को जिला के चास एवं चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।

जांच दल में भारत सरकार के अवर सचिव संतोष कुमार मीणा, सहायक अनुभाग अधिकारी हरविंदर कुमार, एफसीआइ धनबाद के मंडल प्रबंधक सिद्धार्थ चक्रपाणि, एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी बोकारो शालिनी खलखो शामिल थीं।

जांच क्रम में टीम द्वारा एफसीआइ डिपो–पीईजी (राज्य खाद्य निगम) गोदाम, चास/बीएस सिटी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता लता मांझी की दुकान, तथा चास प्रखंड के अंतर्गत श्री कृष्ण देव महतो की पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया गया।

साथ ही जांच दल द्वारा चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत धान अधिप्राप्ति केंद्र– साबड़ा पैक्स का भी दौरा किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण अभिलेख,भंडारण की स्थिति, लाभुकों को समय पर वितरण आदि प्रमुख बिंदुओं की जांच की। जिस पर संतोष जताया।

टीम ने संपूर्ण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने लाभुकों से संवाद किया, केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, लाभुकों ने वन नेशन वन कार्ड योजना के संबंध में बताया। लाभुकों ने टीम को बताया कि उन्हें जून, जुलाई एवं अगस्त माह का खाद्यान्न प्राप्त है। इस पर टीम ने वितरण में पारदर्शिता रखने तथा लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जन-हितैषी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top