वेदांता ईएसएल ने मल्टी स्किल ट्रेनिंग के पहले बैच को किया सम्मानित

बोकारो, विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में होम अप्लायंसेस रिपेयर की ट्रेनिंग पूरी करने वाले पहले बैच के 30 छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने एक तय कोर्स के तहत तकनीकी ट्रेनिंग ली और 10 जुलाई 2025 को उनका आखिरी परीक्षा (असेसमेंट) हुआ। सभी छात्रों ने यह कोर्स सफलता से पूरा किया।इस कार्यक्रम में डॉ.प्रवीण पिट्टा (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) और  कुणाल दरिपा (सीएसआर प्रमुख) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके साथ सीड्स संस्था और सीएसआर विभाग की टीम भी उपस्थित थी। सभी ने छात्रों को बधाई दी और कहा कि ऐसे स्किल्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करते हैं।छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और वेदांता ईएसएल और सीएसआर टीम का धन्यवाद किया कि उन्हें यह सीखने का मौका मिला।यह आयोजन सिर्फ एक ट्रेनिंग के अंत का नहीं, बल्कि छात्रों के नए सफर की शुरुआत का संकेत था। इससे वेदांता ईएसएल की यह सोच भी सामने आई कि वह अपने आस-पास के गांवों और इलाकों में कुशल और आत्मनिर्भर समाज बनाना चाहता है।“हुनर सिखाना ही असली सेवा है. वेदांता ईएसएल हमेशा यह कोशिश करता है कि गांव के युवा कुछ नया सीखें और अपने पैरों पर खड़े हों। हमें अपने छात्रों पर गर्व है और हम आगे भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top