The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए अलीशा कुमारी ने वंशावली में विक्रेता को ही बनाया दादा

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
July 18, 2025
फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए अलीशा कुमारी ने वंशावली में विक्रेता को ही बनाया दादा

विक्रेता के पुत्र निर्मल जायसवाल ने 2019 में तत्कालीन सीओ के समक्ष दर्ज कराया था आपत्ति

 कतरास: लोग फर्जीवाड़ा करने के लिए एक से एक तरीका इख्तियार करते हैं। कोई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की हेरा फेरी करता है तो कोई फर्जी कागजातों के सहारे नौकरी ले लेता है सच्चाई तब सामने आती है जब विभाग द्वारा जांच पड़ताल की जाती है अभी हाल में ही वंशावली में गड़बड़ी करने और उसके दुरुपयोग करने के कई मामले उजागर हुए हैं। सरकार को गुमराह कर गलत दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का जाति प्रमाण पत्र सरकार ने जांच पड़ताल के बाद रद्द कर दिया है। इसमें भी वंशावली को ही आधार बनाया गया। वंशावली में विसंगतियां ऐसी है कि लोग दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

 अलीशा ने क्रेता विक्रेता के बीच के संबंध को वंशावली में पिता पुत्र दर्शा कर सरकार को गुमराह किया

उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार अलीशा कुमारी ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए शपथपत्र में जिस वंशावली का हवाला दिया एवं उसमें उन्होंने जमीन विक्रेता नंदकिशोर भगत को ही अपना दादा बना कर खुद को ख़ातियानी साबित करने का प्रयास किया। जबकि अलीशा कुमारी के दादा का नाम रघुवीर प्रसाद अग्रवाल है जो कि रजिस्ट्री केवाला सँख्या- 11932 दिनाँक 22-10-1986 में दर्ज है। 2015-16 के लगान रसीद में भी भुनेश्वर प्रसाद अग्रवाल के पिता का नाम रघुवीर प्रसाद अग्रवाल ही दर्ज है। वंशावली में अलीशा के पिता भुनेश्वर प्रसाद अग्रवाल एवं नंदकिशोर भगत के बीच पुत्र और पिता का रिश्ता दिखाया गया है जबकि भुनेश्वर प्रसाद अग्रवाल एवं नंदकिशोर भगत के बीच क्रेता और विक्रेता का संबंध है।

 नंदकिशोर भगत के पुत्र निर्मल जायसवाल ने सीओ डुमरी को आवेदन देकर अलीशा के जाति प्रमाण पत्र पर जताया था आपत्ति

इस मामले को लेकर नंदकिशोर भगत के पुत्र निर्मल जायसवाल ने दिनाँक 10-04-2019 को अंचल अधिकारी डुमरी को आवेदन देकर अलीशा कुमारी के जाति प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने पर आपत्ति दर्ज कराया था।  हालांकि आरोप है कि उक्त शिकायत पर तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक एवं अंचल अधिकारी ने तथ्यों की अनदेखी की तथा कार्रवाई करने के बजाय अलीशा कुमारी को हरसंभव बचाने का प्रयास किया।

 सरकार के अगले कदम पर टिकी है सबकी निगाहें   अभी कई और तथ्यों का सामने आना बाकी है जिसमें सच्चाई परत-दर-परत खुलेंगे। ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि अभी और भी चौकाने वाले तथ्य उजागर हो सकते हैं जो अब तक रहस्य बने हुए हैं। अब ये भी देखना है कि जाति प्रमाणपत्र के रद्द होने से अलीशा कुमारी थाना प्रभारी राजगंज पर सरकार क्या कदम उठाती है। इधर अलीशा के जाति प्रमाण पत्र के रद्द होने से विभाग में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है। सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026
  • अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    January 22, 2026
  • बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    January 22, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (488)
  • Delhi (2)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (816)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (51)
Scroll to Top
%d