बोकारो।
झारखंड के बोकारो जिले स्थित सियालजोरी में संचालित ईएसएल स्टील लिमिटेड (ESL Steel) को बड़ी उपलब्धि मिली है। देश की प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CRISIL ने कंपनी की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग AA/Stable को बरकरार रखते हुए उसे “Rating Watch with Developing Implications” श्रेणी से हटा दिया है। इसे वेदांता समूह के स्टील कारोबार की मजबूत रणनीति और ईएसएल स्टील की बेहतर होती वित्तीय एवं परिचालन स्थिति का प्रमाण माना जा रहा है।
CRISIL ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ESL Steel, Vedanta Iron & Steel Limited (VISL) की दीर्घकालिक कारोबारी रणनीति का अहम हिस्सा है और आने वाले समय में यह कंपनी वेदांता आयरन एंड स्टील की आय में सबसे बड़ा योगदान देने वाली इकाई बन सकती है।
रेटिंग एजेंसी के अनुसार, वेदांता समूह के ऐतिहासिक डीमर्जर के बाद किए गए व्यापक मूल्यांकन में ESL Steel की रणनीतिक भूमिका और समूह की ओर से मिल रहे मजबूत परिचालन, प्रबंधन एवं वित्तीय सहयोग को प्रमुख आधार माना गया है। कंपनी के दीर्घकालिक ऋण पर वेदांता आयरन एंड स्टील की बिना शर्त और अपरिवर्तनीय कॉर्पोरेट गारंटी भी इस रेटिंग को मजबूती प्रदान करती है।
CRISIL ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी के परिचालन प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार तथा नकद एवं नकद समकक्ष में लगभग 90 प्रतिशत की वृद्धि का भी उल्लेख किया है। एजेंसी का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी की परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी।
इस उपलब्धि पर ESL Steel के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि CRISIL द्वारा AA/Stable रेटिंग की पुनः पुष्टि कंपनी की परिचालन दक्षता, वित्तीय मजबूती और वेदांता आयरन एंड स्टील में उसकी रणनीतिक भूमिका की मान्यता है। उन्होंने कहा कि कंपनी परिचालन उत्कृष्टता, वित्तीय मजबूती और सतत विकास पर लगातार काम कर रही है, ताकि सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य का सृजन किया जा सके।
गौरतलब है कि ESL Steel Limited बोकारो के सियालजोरी में 1.5 मिलियन टन प्रतिवर्ष (MTPA) क्षमता वाले एकीकृत इस्पात संयंत्र का संचालन करती है। यहां पिग आयरन, बिलेट, टीएमटी बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप का उत्पादन किया जाता है, जिनका उपयोग देश के बुनियादी ढांचा, निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में व्यापक रूप से होता है। कंपनी नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के माध्यम से देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
CRISIL ने ESL Steel की AA/Stable रेटिंग बरकरार रखी, वेदांता समूह की स्टील रणनीति को मिला बड़ा भरोसा









Leave a Reply