. धनबाद पुलिस मुख्यालय सभागार में बैठक कर लंबित मुकदमों की जांच में तेजी लाने का निर्णय

धनबाद. समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में सोमवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी श्री अजीत कुमार व ग्रामीण एसपी श्री कपील चौधरी समेत सभी डीएसपी, एसडीपीओ व प्रभारी निरीक्षक मौजूद थे। मुख्यालय सभागार मे आयोजित बैठक के दौरान कई महत्पूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी l  बैठक के दौरान वरीय पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभिन्न थानों में दर्ज़ लंबित मुक़दमों की जांच में तेजी लाई जाए और तय समय में चार्जशीट समर्पित की जाए । पुलिस थानों मे साल 2020 तक के लंबित सभी मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश जारी किया गया। इसके अतिरिक्त डकैती, हत्या, दुष्कर्म के लंबित मामले को गंभीरता पूर्वक जांच पूरी करते हुए निर्धारित अवधि में रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया l वरीय पदाधिकारियों ने पूर्व के लंबित विभिन्न मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए जल्द जाँच पूरी करने का निर्देश दिया।इसके अलावा फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने हेतु कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया गया साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत समन, वारंट व कुर्की के आदेश को यथाशीघ्र तामिल करने को कहा गया । समीक्षा बैठक में एसपी सिटी श्री अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी विधि व्यवस्था श्री नौशाद आलम, एसडीपीओ निरसा श्री रजत मणिक बाखला, एसडीपीओ बाघमारा पुरषोत्तम कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी साइबर संजीव कुमार समेत कई थाना प्रभारी व निरीक्षक मौजूद थे।

Read More

डिगवाडीह टाटा कर्मी के बंद आवास का ताला तोड़कर नकदी समेत पांच लाख की चोरी

धनबाद।जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह टाटा फ्लैट निवासी टाटा कर्मी मानस मुखर्जी के बंद आवास के दरवाजे का ताला तोड़कर  चोरों ने नकद 17 हजार रुपये सहित पांच लाख रुपये मूल्य की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय भुक्तभोगी अपने पैतृक गांव चंदनकियारी पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों द्वारा आवास खुला होने की जानकारी मिलने के बाद वह वापस लौटा। भुक्तभोगी ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की।चोरों ने अलमीरा में रखे नकद  17 हजार रुपये सहित सोने की दो जोड़ी कान का टॉप्स, दो जोड़ी झुमका, एक चैन, दो अंगूठी, नाक के ब्रेशर, 8 पीस चांदी के चम्मच, कटोरी, गिलाश, शिक्के आदि चुरा लिए हैं।

Read More

एन.ई.ई.टी. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

धनबाद।जिले के सभी सात केन्द्रों पर रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) 2025 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने बताया कि जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कोयला नगर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनसार, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, आईआईटी (आईएसएम), बीआईटी, सिंदरी तथा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक धारा-163 बी.एन.एस.एस. के तहत निषेधाज्ञा जारी रही।वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रही। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई।

Read More

आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पोषक क्षेत्र में चिन्हित करें जमीन – उपायुक्त

कांजी हाउस के लिए शीघ्र जमीन चिह्नित करने का निर्देश धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने सोमवार को समाहरणालय के सभागार में पेयजल आपूर्ति, सिवरेज, आंगनबाड़ी केंद्र, गोदाम, पैक्स, इंटर स्टेट बस टर्मिनस इत्यादि के लिए विभिन्न विभागों द्वारा जमीन के लिए की गई मांग की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले के विकास के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग अंचल में भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी शीघ्र जमीन चिन्हित कर विभाग की मांग पूरी करें। जमीन नहीं मिलने के कारण जिले का विकास कार्य बाधित होता है।वहीं उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए पोषक क्षेत्र में शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इससे जहां किराये पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है वहां उसका निजी बिल्डिंग होगा। जिसमें पानी, शौचालय, किंडरगार्डन सहित अन्य सुविधाएं बच्चों को प्राप्त होगी।उपायुक्त ने नगर निगम को बरटांड बस स्टैंड, सिटी सेंटर, सरायढेला, लुबी सर्कुलर रोड, बैंक मोड़ सहित अन्य क्षेत्र सेअतिक्रमण दूर करने के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण दूर करने का निर्देश दिया।बैठक में उपायुक्त ने विद्युत, खेल, पीएचईडी 1 एवं 2, नगर निगम, अग्निशमन विभाग, उद्योग, स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य विभागों की मांग की समीक्षा की। साथ ही आवारा पशुओं को पकड़कर रखने के लिए नगर निगम के लिए कांजी हाउस बनाने के लिए शीघ्र जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक व प्रकाश कुमार, एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, डीएलओ राम नारायण खलको के अलावा बीसीसीएल के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

हिंद मजदूर सभा द्वारा 20 मई को एकदिवसीय हड़ताल

कतरास।हिंद मजदूर सभा द्वारा 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए रांची रविंद्र भवन सी.पी.डी.आई परिसर में आयोजित महा बैठक में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए हिंद मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह का स्वागत हिंद मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया एवं श्री सिंह ने हिंद मजदूर सभा द्वारा 20 मई को आयोजित एक दिवसीय हड़ताल को अपना समर्थन दिया।मौके पर हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू जी एवं अन्य यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे  पहुँचे धनबाद, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कतरास। कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के धनबाद आगमन पर कोलियरी श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव पप्पु सहाय ने बाघमारा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरी में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।सचिव पप्पु सहाय ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों व मुख्य कोल कंपनियों में कार्य कर रहे श्रमिकों को वेतन, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस पर मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में काम कर रहे सभी श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी हर परेशानी को गंभीरता से लिया जाएगा।

Read More

कतरासगढ़ स्टेशन का प्लेटफॉर्म नo2 बना खतरे का रास्ता, यात्री जान जोखिम में डाल कर जाने पर मजबूर

बुजुर्ग  बच्चे और महिलाओं की हो रही है काफ़ी परेशानी कतरासगढ़।कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की घोर अनदेखी जारी है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर जाने के लिए यात्रियों को मजबूरन प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रैक पार कर जाना पड़ता है, जिससे उनकी जान हर रोज़ खतरे में पड़ रही है।उल्लेखनीय है कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर और झाडग्राम पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज है। दोनों ट्रेनों में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को कोई समुचित फुटओवर ब्रिज या सुरक्षित मार्ग उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें सीधे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म 2 तक पहुंचना पड़ता है।स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन रेलवे प्रशासन पूरी तरह से मौन है। लोगों में नाराज़गी इस बात को लेकर है कि क्या रेल प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है यदि कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने जल्द से जल्द प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रूप से जोड़ने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Read More

बोकारो में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन: अवैध घुसपैठियों को देश छोड़ने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बोकारो: भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को बोकारो जिले में अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया। भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार से ऐसे घुसपैठियों को अविलंब देश से बाहर निकालने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बिरंची नारायण, रोहित लाल सिंह, अर्चना सिंह, निवारण महतो, मुकुल ओझा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा नेताओं ने कहा कि अवैध घुसपैठियों की बढ़ती संख्या न सिर्फ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संतुलन को भी प्रभावित कर रही है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में जल्द ठोस कदम नहीं उठाता, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Read More

बीएसएल में वाहन चलाते समय ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स लागू

नियम उल्लंघन करने वालों की पहली लिस्ट जारी बोकारो स्टील प्लांट  ने कर्मचारियों, ठेका कर्मियों तथा संयंत्र में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 मई 2025 से ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स लागू की है. यह महत्वपूर्ण कदम संयंत्र में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और असुरक्षित कार्यों पर सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य से उठाया गया है. आज दिनाँक 05 मई को मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी)  बी के सरतपे  के नेतृत्व में प्लांट परिसर के अंदर वाहन चालकों के द्वारा सेफ्टी रूल्स के उल्लंघन का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में  कार चलाते समय सुरक्षा बेल्ट का उपयोग नहीं करना, तेज गति में गाड़ी चलाना, हेलमेट के चिन्स्ट्रैप का उपयोग नहीं करना, दो पहिया वाहन में पीछे बैठने वाले का  हेलमेट नहीं लगाना इत्यादि की जाँच की गयी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालोंकी पहली लिस्ट जारी की गयी है. बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स से अपील की है कि वे “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” के संदेश को आत्मसात करते हुए इन नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें और संयंत्र को एक सुरक्षित कार्यस्थल बनाने में सक्रिय योगदान दें.

Read More

.भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

कसमार थाना अंतर्गत पिर्गुल चौक में अखिलेश साव एवं छोटु साव घर का मामला सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव  के  निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना क्षेत्र के पिर्गुल  चौक में अखिलेश साव एवं छोटु साव के घर एवं दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, बीयर एवं देशी शराब बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल ,अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की , अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा महेश दास दल-बल उपस्थित थे। जब्त सामग्री निम्न हैंः- – विदेशी शराब – 20.67 लीटर। – बीयर – 63.35 लीटर। – देशी शराब – 27.6 लीटर। – झारखंड सरकार का नकली स्टीकर। “नशा छोड़ो, जीवन बचाओ,” “नशे से दूर रहो, खुशहाल जीवन बिताओ” बाल श्रम शिकायत नं. -18003456526 जिला नियंत्रण कक्षः 8986660333/06542-223705/247891/ डायल 100/डायल 112

Read More
Back To Top