थाना परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना निंदनीय

नावाडीह। शरारती तत्वों द्वारा गुरुवार को नावाडीह थाना परिसर में हल्ला- हंगामा और तोड़फोड़ किए जाने की घटना की विभिन्न नेताओं ने भर्त्सना करते हुए इसे निंदनीय कहा है। आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मिस्री लाल महतो ने कहा कि हजारीबाग जिलांतर्गत विष्णुगढ के सिरई  गांव निवासी हेमलाल पंडित की बुधवार रात चरकी पहरी में अज्ञात अपराधियो द्वारा की गई हत्या  की हम निंदा करते हैं और  पुलिस प्रशासन से उक्त  हत्याकांड का जल्द  से जल्द उद्भेदन कर अपराधियो को गिरफ्तार किये जाने की मांग करते हैं।  लेकिन इस हत्याकांड के खिलाफ सड़क जाम की आड़ में हल्ला-हंगामा करना , कुर्सी टेबल तोड़ना किसी मायने सही नही कहा जा सकता।  ऐसे तत्वो के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।  आजसू केंद्रीय सचिव जयलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार,  दीपू अग्रवाल,जगरनाथ महतो, विजय कुमार,बिक्की कुमार,  भाजपा नेता गोपाल विश्वकर्मा, रणविजय सिंह  मुखिया देवेंद्र कुमार महतो, नरेश कुमार विश्वकर्मा आदि ने  थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी से मिलकर उक्त हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। वहीं  गुरूवार को थाना परिसर में तोडफोड करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Read More

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्कूल सर्टिफिकेशन योजना की की गई शुरुआत

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कसमार में स्कूल सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन पेटरवार : पेटरवार बोकारो जिले के हर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में ईआई संस्था के द्वारा जिला के सभी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने और विद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्कूल सर्टिफिकेशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कसमार में स्कूल सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें असेसमेंट के लिए जिला समन्वयक पूनम खलखो के दिशा निर्देशानुसार स्कूल के वातावरण और प्रबंधन पर जानकारी ली गई। इस संदर्भ में सुपरवाइजर सुमन कुमारी ने बताया कि विद्यालयों में इसका मूल्यांकन कुल 1000 अंकों पर आधारित होगा। इसमें 600 अंक छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और 400 अंक विद्यालय के बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, स्वच्छता, सामुदायिक भागीदारी और प्रबंधन जैसे पहलुओं पर दिए जाएंगे। विद्यालयों को उनके प्रदर्शन के अनुसार स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणी में विभाजित किया जाएगा।छात्रों का असेसमेंट भी होगा। स्कूल सर्टिफिकेशन के तहत कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों का कक्षावार मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 1 से 3 के छात्र प्रश्न पत्र पर ही उत्तर देंगे, जबकि कक्षा 4 से ऊपर के छात्रों की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। कक्षा 1-8 तक के बच्चों का मूल्यांकन हिंदी, अंग्रेजी और गणित में, कक्षा 9-10 के छात्रों का मूल्यांकन भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में तथा कक्षा 11-12 के छात्रों का मूल्यांकन विज्ञान, वाणिज्य और कला विषयों में किया जाएगा। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि असेसमेंट के दिन वे स्वयं उपस्थित रहें और सभी शिक्षकों को उनकी भूमिकाएं पहले से बता दी जाएं। मूल्यांकन के दिन विद्यार्थियों की कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य है।‌इस योजना का उद्देश्य स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को उत्कृष्ट बनाना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम थर्ड पार्टी के माध्यम से निष्पक्ष रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक दोनों पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं गोल्ड श्रेणी में आने वाले विद्यालय अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा बनेंगे। यह सर्टिफिकेशन एक सतत प्रक्रिया है जो विद्यालयों को लगातार सुधार के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर फील्ड ऑडिटर धर्मेंद्र कुमार, सुजीत कुमार नायक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र -छात्राएं मौजूद थे।

Read More

स्वदेशी मेले का अखिल भारतीय  समागम हर्षोउल्लास के साथ संपन्न

बोकारो : भोपाल में सरस्वती विद्या मंदिर शारदा विहार में स्वदेशी मेले का समागम सम्पन्न हुआ। जिसमे देश भर में लगे स्वदेशी मेले से प्रमुख कार्यकर्ताओं का आना हुआ। इस समागम में मेला प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में स्वदेशी मेला के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन को गति देने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्थानीय व राष्ट्रीय उत्पादों की जानकारी आम जनों तक मेला के माध्यम से सरल भाव से पहुंचाने का काम किया गया। इस आंदोलन में कई नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन मजबूती की ओर अग्रसर है। इस समागम में प्रमुख रूप से स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल , सह संगठक सतीश कुमार , मेले अखिल भारतीय प्रमुख सचिंद्र बरियार, सह प्रमुख साकेत राठौड़, स्वर्णिम भारत वर्ष से सतीश चावला ओर अन्य केंद्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Read More

मुस्कान हॉस्पिटल में डॉक्टरों के उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया

बोकारो। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म की सालगिरह पर पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है इस वर्ष 2025 के अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का थीम है …..हमारी नर्स हमारा भविष्य। नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है…. इसी सिलसिले में उपनगर चास  के मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एक सादे समारोह में अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर इरफान अंसारी डॉक्टर शाहनवाज अनवर डॉक्टर अवनीश श्रीवास्तव डॉक्टर मनोज श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति में नर्स दिवस मनाया गया ।इस कार्यक्रम में अस्पताल के नर्सिंग इंचार्ज उत्तम खवास, संतोषी, पुष्पा बसंती, रोशनतारा, निमाई इत्यादि ने मिलकर केक काटा और कार्यक्रम की शुरुआत की। बाद में नर्स की महत्ता व उनके कार्यकलापों की सराहना करते हुए अस्पताल के वरीय निदेशक डॉक्टर एस सी मुंशी ने कहा कि चिकित्सा जगत में नर्स के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य और खुशी की बात है आपकी दयालुता सहानुभूति और विशेषज्ञता हमारे कार्य स्थल को एक बेहतर स्थान बनाती हैं आपको सराहना और खुशी भरे नर्स दिवस 2025 की ढेरों शुभकामनाएं भी दी।

Read More

एमजीएम स्कूल की जेबा नाज व साक्षी श्रीवास्तव ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ के विद्यार्थियों ने आईआईएम बोधगया बिहार में चार से आठ मई तक हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स गतका प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल कर स्कूल व बोकारो का मान बढ़ाया। बालिका वर्ग के टीम इवेंट में स्कूल की जेबा नाज व साक्षी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। झारखंड बालिका वर्ग की टीम ने फाइनल मैच में महाराष्ट्र को 81-43 अंक से पराजित कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। प्रधानाध्यापक फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि जेबा नाज व साक्षी श्रीवास्तव ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इससे पूर्व झारखंड बालिका वर्ग की टीम ने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को 55-32 व पंजाब को 64-56 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले में झारखंड की टीम ने मेजबान बिहार की टीम को 74-73 अंक से पराजित कर श्रेष्ठता सिद्ध की। कहा कि फरी सोती बालक वर्ग में तरुण कुमार व वेदांत भारद्वाज ने झारखंड टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड की टीम ने पहले क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम को 64-51 अंक से पराजित कर दिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड बालक वर्ग की टीम ने मध्य प्रदेश को 64-51 अंक से पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। झारखंड बालिका वर्ग की टीम को ओवर आल रनर अप का खिताब मिला। कहा कि  प्रशिक्षक की देखरेख में खिलाड़ी राज्य व राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। एमजीएम स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के अलावा प्रधानाध्यापक फादर डा.जोशी वर्गीस, शैक्षणिक निदेशक जार्ज जोसफ, उप प्रधानाध्यापक राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, शारीरिक शिक्षक शिक्षक राजेश्वर सिंह, प्रशिक्षक राजीव सिंह, मीनाक्षी कुमारी, सौरभ कुमार, मोहसिन व वंदना कुमारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More

चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने भूटान में चमके झारखंड के संचु रजवार को दी बधाई

बोकारो:- भूटान ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, बोकारो जिला के चन्दनकियारी प्रखण्ड के घोड़ागाड़ा निवासी  राज संचु राजवार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है. सीनियर एकल काता और सीनियर टीम काता श्रेणियों में मेजबान भूटान के खिलाफ पदक जीतकर राजवार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. राजवार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और उनकी इस अनुभव ने उन्हें इस सफलता को हासिल करने में मदद की है। राजवार ने अपने पदक अपने माता-पिता परिवार और संपूर्ण भारत वर्ष को समर्पित किया. रजवार अपनी जीत का श्रेय उनके कोच अनिकेत गुप्ता और टीम मैनेजर अख्तर को दिया. रजवार की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष हांशी भारत शर्मा और राष्ट्रीय सचिव संजीव जांगड़ा को भी बधाई दी।

Read More

चास नगर निगम ने जलापूर्ति और आवास योजना की समीक्षा की

अपर नगर आयुक्त ने जुडको और जुस्को को दिए जलापूर्ति के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश चास शहरी जलापूर्ति फेस 2 का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देशअपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम की अध्यक्षता में चास शहरी जलापूर्ति फेस 2 का सफल क्रियान्वयन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना घटक 3 में नवनिर्मित आवासों को चयनित लाभको को हैंडोवर करने से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गयी। उक्त समीक्षा बैठक में जुड़को रांची एवं जुस्को जमशेदपुर के पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र जलापूर्ति ट्रायल रन का कार्य पूर्ण करते हुए, जलमिनारों के माध्यम से चास वासियों को पेयजल आपूर्ति कराया जाए, ताकि इस गर्मी में किसी प्रकार की पेयजलापूर्ति समस्या नहीं हो। ट्रायल की जा रही जलापूर्ति का प्रयोग अभी पीने योग्य नहीं है ट्रायल की प्रक्रिया समाप्त होते ही आम सूचना के माध्यम से निगम द्वारा सूचित किया जायेगा। इस संबंध में जुडको/ जुस्को के पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि इस संबंध में व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए एवं आमजनों को अवगत कराया जाए। साथ ही आमजनों से अनुरोध है कि जल संयोजन हेतु आधार कार्ड एवं होल्डिंग कि छायाप्रति अनिवार्य रूप जुस्को/नगर निगम में जमा कराना सुनिश्चित किया जाय। ताकि इस योजना से सभी को लाभान्वित कराया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) घटक 3 किफायती आवास योजना ग्राम- काला पत्थर में कुल 15 ब्लॉक (480 फ्लैट) निर्माणाधीन है वर्तमान में पांच ब्लॉक ( कुल 160 फ्लैट) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिन भी लाभुकों के द्वारा कुल राशि का भुगतान कर दिया गया है उन लाभुकों को हैंडोवर करने पर सहमति बनी है। वर्तमान में कल 32 लोगों के द्वारा पूर्ण राशि का भुगतान कर दिया गया है। उक्त बैठक में सहायक नगर आयुक्त, अमृतयोजना विशेषज्ञ, प्रधानमंत्री आवास योजना चास नगर निगम, परियोजना प्रबंधक, जुस्को, सहायक परियोजना प्रबंधक, जुडको एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Read More

. राजगंज में बैंक ऑफ इंडिया के नए परिसर का उद्घाटन फीता काटकर किया

धनबाद।राजगंज में बैंक ऑफ इंडिया के नए परिसर का उद्घाटन  ध्रुव प्लाजा भवन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड और आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने विधिवत रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस मौके पर महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा हेतु तत्पर है। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया देशभर में 5 हजार से अधिक शाखाएं हैं और केवल झारखंड में ही इसकी 500 से अधिक शाखाएं हैं।राजगंज मुखिया बंदना बारूई ने आधुनिक सुविधायुक्त नए परिसर में शाखा खोले जाने पर खुशी का इजहार करते हुए क्षेत्र के लोगों के लिए इसे लाभकारी बताया। उन्होंने राजगंज में एक एटीएम मशीन लगाने का सुझाव दिया।कार्यक्रम में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी, वरीय शाखा प्रबंधक प्रशांत भारती, विपणन अधिकारी राहुल प्रसाद, प्रशांत कुमार, शाखा प्रबंधक रामानंद मंडल, अधिकारी मणिकांत रवि, सरिता सिंह सहित आंचलिक कार्यालय और बैंक के अन्य पदाधिकारी, ग्राहक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Read More

पुत्र द्वारा जबरन घर में कब्जा करने की शिकायत

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आए लोगों ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराया।जनता दरबार में चिरकुंडा के शिवलीबाड़ी से आई एक महिला ने बताया कि उसके छोटे पुत्र ने जबरन उनके मकान के चार कमरों में कब्जा कर लिया है। कमरे खाली करने की बात को लेकर पर वह मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि वह बीमारी से ग्रसित है। इसके बावजूद बेटा दवाई या इलाज के लिए पैसे नहीं देता है। इस पर संज्ञान लेकर उपायुक्त ने पीड़ित महिला को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।वहीं कतरासगढ़ से आई एक अन्य महिला ने बताया कि उनके पिता बीसीसीएल में कार्यरत थे। नौकरी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिवार की देखभाल करने की बात कहकर एक भाई ने अन्य भाई बहनों से एनओसी लेकर बीसीसीएल में नौकरी ली। नौकरी मिल जाने के बाद वह अपनी जिम्मेदारी से मुकर गया और परिवार की देखभाल नहीं करता है।इसके अलावा जनता दरबार में धनबाद के सबलपुर व बाघमारा के श्यामडीह में रैयती जमीन पर बाउंड्री वॉल नहीं बनाने देने, अबुआ आवास के मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी ग्राम दलदली के मुखिया द्वारा बाधा उत्पन्न करने, ऑनलाइन पंजी 2 में नाम दर्ज कराने, फर्जी कागजात बनाकर जमीन पर अवैध कब्जा करने, जर्जर सड़क की मरम्मती करने सहित अन्य मामले प्राप्त हुए।अंचल से संबंधित मामलों पर उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों से फोन पर बात कर शिकायतकर्ता की समस्या का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

Read More

बोकारो व गोमिया में मॉक ड्रिल होगा : प्रशासन ने दी जानकारी

बोकारो। उपायुक्त विजया जाधव ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार बुधवार, 07 मई 2025 को देशभर के 244 चिन्हित जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। बोकारो जिला भी इसमें शामिल है। जिले के बोकारो स्टील प्लांट क्षेत्र और गोमिया स्थित आइईएल प्लांट क्षेत्र में यह मॉक ड्रिल संपन्न होगी।  डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस ड्रिल का उद्देश्य जंग जैसे हालात—जैसे मिसाइल या हवाई हमलों—में जनता की त्वरित प्रतिक्रिया और प्रशासन की तैयारियों की जांच करना है। मॉक ड्रिल में असली आपदा जैसे दृश्य पैदा किए जाएंगे। हवाई हमले का सायरन बजेगा, बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी, निकासी और राहत कार्य किए जाएंगे। अग्निशमन, ब्लैकआउट जैसी स्थिति उत्पन्न कर आपातकालीन सेवाओं की तत्परता भी परखी जाएगी। साथ ही साथ जनता के लिए खास अपील: यह एक अभ्यास मात्र है, वास्तविक आपदा नहीं। कृपया घबराएं नहीं और अपराह्न 04:00 बजे से 07:00 बजे तक अपने कार्यस्थल या घर में सुरक्षित रहें।प्रशासन का सहयोग करें। कार्यक्रम का क्रम: 15:00 बजे: नियंत्रण कक्ष सक्रिय होगा, स्वयंसेवक रिपोर्ट करेंगे। 16:00 बजे: एयर रेड सायरन और ब्लैकआउट सिमुलेशन। 16:10 बजे: भारतीय वायु सेना नोड से हॉटलाइन लिंक-अप। 16:20 बजे: चिह्नित क्षेत्रों में निकासी शुरू। 16:30 बजे: बचाव अभियान और कंट्रोल रूम अभ्यास। 16:45 बजे: मेडिकल बचाव व्यवस्था। 17:00 बजे: सार्वजनिक जागरूकता डेमो (सीपीआर, अग्निशामक यंत्र आदि)। 18:00 बजे: परिवहन विचलन योजना की जांच। 19:00 बजे: ब्लैकआउट प्रभावशीलता की ड्रोन वीडियोग्राफी। इस ड्रिल में जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस वार्डन, होम गार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रशासन ने बताया कि प्रतिभागियों को पहले से प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि ड्रिल प्रभावी ढंग से पूरी हो सके। बोकारो व गोमिया में मॉक ड्रिल आज बोकारो। केंद्र सरकार के निर्देश पर आज 07 मई को बोकारो स्टील प्लांट व गोमिया आइईएल प्लांट क्षेत्र में मॉक ड्रिल होगी। उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि यह अभ्यास युद्ध जैसी स्थिति में प्रशासन की तैयारी व जनता की प्रतिक्रिया की जांच हेतु है। दोपहर 4 बजे से हवाई हमले का सायरन बजेगा, ब्लैकआउट होगा और राहत कार्य होंगे। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यह सिर्फ अभ्यास है, घबराएं नहीं और सुरक्षित रहें। ड्रोन से वीडियोग्राफी भी की जाएगी। प्रशासन, सिविल डिफेंस, एनसीसी, एनएसएस व छात्र इसमें भाग लेंगे।

Read More
Back To Top