गलत दिशा से जा रही कोयला लदा ट्रक ने सवारी बस को मारी टक्कर, दर्जनों लोग घायल

कतरास।गुरुवार की देर शाम महुदा में  सड़क हादसा हुआ , कोयला लदा ट्रक ने बस में मारी टक्कर बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस बोकारो से धनबाद की ओर जा रही थी जबकि कोयला लदा ट्रक बोकारो की ओर तेज गति से जा रही थी तभी महुदा के समीप गलत दिशा से कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बस को जोरदार टक्कर मार दी।सुचना मिलने पर महूदा पुलिस घटना स्थल पहुंच  आनन फानन में महुदा पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Read More

झारखंड के वकीलों को  मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का तोहफा

महासचिव वकील प्रसाद महतो के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता रांची के लिए हुए रवाना पेटरवार : पेटरवार झारखंड सरकार राज्य के वकीलों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत वकीलों और उनके परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस  कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट से अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता रांची के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर  अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ महीने पहले कैबिनेट बैठक में अधिवक्ताओं के लिए इस स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी थी। सूचीबद्ध अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज पर 10 लाख रुपये तक की मुफ्त सुविधा मिलेगी। अगर खर्च इससे ज्यादा होता है, तो कॉर्पस फंड से सहायता दी जाएगी।  इससे पहले राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी। अब वकीलों को भी इसका लाभ मिलने जा रहा है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-2025 में हाईकोर्ट के स्तर पर गठित झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं को बीमा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए छह हजार रु. प्रीमियम भुगतान के लिए नौ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की।

Read More

रिहायशी इलाके में विवाह भवन बनने से निवासियों ने की विभिन्न परेशानियों से जुझने की शिकायत

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्या सुनी। इसमें अशर्फी हॉस्पिटल के सामने बापू आईटीआई कैंपस के अंदर रिहायशी इलाके में एक विवाह भवन बन जाने से वहां के लोगों ने उपायुक्त को विभिन्न तरह की परेशानियों से जुझने की शिकायत की। निवासियों ने उपायुक्त को बताया कि विवाह भवन के कारण वहां रहने वाले परिवारों के मकान पर जबरन लोहे का एंगल लगाकर फ्लेक्स एवं झालर से खिड़कियों को ढक दिया है। इसके कारण घर में हवा और रोशनी बंद हो गई है। जब कोई समारोह होता है तो आने जाने वाले व्यक्तियों द्वारा शराब, सिगरेट एवं नशा करके हुड़दंग मचाया जाता है। देर रात तक डीजे बजाने और आतिशबाजी के कारण कॉलोनी के लोगों का रात में सोना मुश्किल हो जाता है। लोगों द्वारा सड़क पर वाहन लगाकर रास्ता बाधित कर दिया जाता है। इसके अलावा विवाह भवन के ऑनर द्वारा सार्वजनिक जमीन का फर्जी डीड बनाकर जबरन कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर कॉलोनी वासियों के साथ मारपीट की जाती है। उपायुक्त ने इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।इसके अलावा जनता दरबार में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्रदान करने, अबुआ आवास स्वीकृत करने, जबरन जमीन कब्जा करने सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद भी मौजूद थे।

Read More

ढोल-नगाड़ों, आर्मी बैंड की धुन और पूरे विधि-विधान से खुले केदारनाथ के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह भक्तों के लिए खोल दिये गये हैं। ढोल-नगाड़ों और आर्मी बैंड की धुन के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुल गये हैं। विदित हो कि चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया के दिन से शुरू हो गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल चुके हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले ही भक्त 1 मई की रात से ही बाबा के दर्शन करने के लिए कतार में खड़े थे। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खुल चुके हैं। मंदिर में जयकारों और ढोल-नगाड़ों की आवाज से माहौल भक्तिमय हो गया है। इस साल मंदिर को इस बार खास तरीके से सजाया गया है। चार धाम यात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि जून से अगस्त के बीच 25 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ दर्शन के लिए आ सकते हैं।

Read More

पहलगाम हमले के विरोध में वार्ड सदस्यों ने निकाला विरोध मार्च,

गोमिया। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गोमिया प्रखंड वार्ड सदस्य संघ द्वारा संघ के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार डे के नेतृत्व में गुरुवार को विरोध मार्च निकाला गया| उक्त विरोध मार्च गोमिया थाना चौक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस मोड़, धुर्वा मोड़ होते हुए बैंक मोड़ पहुंचा, जहां पर हमले में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई| तत्पश्चात पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया| इस दौरान संघ के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार डे ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है और इस बार उसे सबक सिखाना हीं होगा| भारत सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब दे| मौके पर प्रखंड सचिव गुलटन यादव, राजू शाही, यास्मीन प्रवीण, उमेश ठाकुर, प्रकाश गंझू, क्रांति देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, आशा देवी, शांति देवी, रोहित केवट, बीगल मरांडी, रोज खलखो, नूनी देवी,  सदानंद साहू आदि मौजूद थे|

Read More

अपने कार्य के प्रति समर्पण और नियमितता ही सफलता का मूल ः जैप कमांडेंट मुकेश

शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए डीपीएस बोकारो के 213 विद्यार्थी किए गए पुरस्कृत बोकारो : आज के विद्यार्थी कल के सितारे हैं। ये सितारे ही कल अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी चमक बिखेरेंगे। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे जीवन में नियमित बने रहें। अपने काम, लक्ष्य और अपनी पढ़ाई के प्रति पूरे समर्पण-भाव से नियमितता बनाए रखेंगे, तो निश्चय ही सफलता आपके कदम चूमेगी। उक्त बातें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)- 4 एवं राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के समादेष्टा मुकेश कुमार (भापुसे) ने कहीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो की प्राथमिक इकाई में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के उपरांत बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत उपस्थिति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित करती है, क्योंकि स्वस्थ बच्चे ही रोज विद्यालय आ सकते हैं। श्री कुमार ने सत्र 2024-25 में पूरे वर्ष एक भी दिन अनुपस्थित हुए बिना रोज विद्यालय आनेवाले कुल 213 छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर और मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। निरंतरता और अनुशासन जीवन का कौशल : प्राचार्य डॉ. गंगवार इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने पुरस्कृत सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों से कहा – विद्यालय में यह शत-प्रतिशत उपस्थिति जीवन में आपकी उत्कृष्टता की यात्रा की शुरुआत है। वास्तव में, नियमितता, अनुशासन, समर्पण और बड़ों का सम्मान जीवन का कौशल हैं, जो ताउम्र हर क्षेत्र में काम आते हैं। इसलिए, विद्यार्थी आगे भी अपनी यह निरंतरता बरकरार रखें। प्राचार्य ने समारोह के दौरान मुख्य अतिथि को शॉल से अलंकृत कर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध इसके पूर्व, समारोह के आरंभ में बच्चों ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंटकर उनका ग्रीन वेलकम किया। तदुपरांत मुख्य अतिथि व प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इसके पश्चात बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नन्हें छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान होके मगन मन ये गाए… तथा विद्यालय गीत आया है नया सवेरा… की सुरीली प्रस्तुति से सबकी भरपूर सराहना बटोरी। इसके बाद राधा-कृष्ण की लीला पर आधारित मनभावन नृत्य से उन्होंने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Read More

पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के 9 छात्रों ने बोकारो जिला एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में कुल 13 पदक हासिल करने पर प्राचार्य ने किया सम्मानित

बोकारो जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता करगली फुटबॉल ग्राउंड में 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया,इस प्रतियोगिता में पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह कार्यक्रम बोकारो जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। तत्पश्चात् लड़कियों के वर्ग में पिट्स मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। शुभी ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक, इशिका सहाय 1 स्वर्ण पदक , कुमारी गुंजन  1 कांस्य पदक , डॉली कुमारी  2 कांस्य पदक , पिंकी कुमारी 1 कांस्य पदक , श्रुति कुमारी ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक और श्रद्धा लकड़ा ने भी 1 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। लड़कों की श्रेणी में आशीष नायक ने 1 स्वर्ण पदक , आशीष यादव 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।कुल मिलाकर, स्कूल ने बोकारो जिला एथलेटिक चैम्पियनशिप 2025 में कुल 5 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक प्राप्त किए। गंगाधर यादव और वर्षा द्विवेदी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुछ छात्रों का चयन तिरुपति में 15 से 17 जून तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक मीट (NIDJAM)  एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जामतारा के लिए किया जाएगा   विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने एथलीटों के शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दिए । साथ ही, छात्रों की असाधारण उपलब्धियों की सराहना की और शिक्षा और खेल दोनों में प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता   पर प्रकाश डाले।अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक, आई ई पी एल ओरिका ,गोमिया और गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने छात्रों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया और स्कूल  के शिक्षकों और कोचों के प्रयासों की सराहना की।

Read More

. महाल निचे बाउरी टोला बजरंगबली मंदिर से  निकाला गया शोभा यात्रा।  

  बोकारो:- चन्दनकियारी प्रखंड के,,महाल,,ग्राम पंचायत अंतर्गत महाल निचे बाउरी टोला बजरंगबली मंदिर से भब्य शोभा यात्रा निकाला गया उक्त शोभा यात्रा महाल,दलवीरा, मानपुर, बनसाड़ा,सितानाला होते हुऐ बिरसापुल दामोदर नदी पहुंची जहा पर 201 कन्याओ एवं महिलाओ ने जल उठाया पंडित नबो बन्दोंपाध्याय द्वारा पूजान बिधि के साथ सभी लगभग 06 की:मी:पैदल यात्रा करते हुऐ गाजेबाजे के साथ,, जय श्री राम, जय हनुमान, जय सनातन के नारों के साथ भक्ति मय माहौल में नाचते गाते पुरे ग्रामपंचायत का भर्मण करते  कार्यक्रम स्थल महाल निचे टोला बजरंगबली मंदिर प्रांगण पहुंचे। गुरुवार को भक्ति जागरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाल के युवाओ का काफी सराहनीय योगदान रहा,,महाल नव युवक कला मंच के अध्यक्ष मानिक सिंह ने कहा की यह कार्यक्रम 2024 से ही होते हुऐ चला आ रहा है कार्यक्रम का यह द्वितीय वर्ष है कार्यक्रम को पुरे हर्षिउल्लास के साथ किया गया जिसमें युवाओ ने काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया वर्तमान समय में इस तरह का कार्यक्रम की अति आवश्यकता है ताकि सनातन को बल मिल सकें ओर हिंदुत्व में जाग्रति आ सकें महाल नव युवक कला मंच सामाजिक कार्यक्रम में हमेशा ग्रामवासियो के साथ खड़ा है उन्होंने महाल के युवा मुखिया शीतल कुमार सिंह को भी धन्यवाद दिया की आप ने स्वयं उपस्थित होकर अपनी देखरेख में पैदल यात्रा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया शीतल कुमार सिंह, नव युवक कला मंच के अध्यक्ष मानिक सिंह,समाज सेवी

Read More

राष्ट्र में एक देश एक चुनाव को लेकर नगर विकास समिति के द्वारा  चलाया गया जन जागरूकता अभियान                                                   

बोकारो :- राष्ट्र में एक देश एक चुनाव को लेकर नगर विकास समिति के द्वारा एक जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के माध्यम से एक साथ चुनाव होने पर उससे आम लोगों को होने वाले लाभ पर विस्तृत रूप से चर्चा के गई. नगर विकास समिति के अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना ने इस अवसर पर कहा कि आम लोगों को वार्ड, मोहल्ला,पंचायत तक जाकर जनजागरूक करने का काम किया जाएगा. इस अभियान में समाज के बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध,शिक्षक,व्यवसायी इत्यादि को शामिल कर एक राष्ट्र,एक चुनाव शीघ्र लागू करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति से की जाएगी.नगर विकास समिति के संरक्षक सदस्य अशोक जगनानी, बालकृष्ण कुमार मुरारी, विक्रम महतो, डॉक्टर एस कुमार, अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, करमचंद  गोप, सुनील सिंह, महासचिव शिव कुमार श्रीवास्तव, गौरी शंकर सिंह, अतीश कुमार सिंह, सचिव रामकिंकर माहथा, नरोत्तम झा,विनोद चौधरी,गोपाल साह, प्रदीप कुमार,आशीष शामिल हुए.

Read More

. श्रम शोषकों ने 139 साल बाद पैर पसारने की कर रही कोशिश: कुमुद

बोकारो:- अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को चन्दनकियारी के नेताजी चौक, दुबेकाटा, बरमसिया में समाजवादी समूहों द्वारा समारोह आयोजित कर शहीद मजदूरों की वेदी पर श्रद्धा पुष्प अर्पण की गई. अध्यक्षता हाबुलाल महतो व संचालन किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने किया. वहीं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि 139 साल पहले मजदूर आंदोलन से तय श्रमिक दिवस जहां श्रमिकों से 8 घंटे की जगह पर  15-15 घंटे लेते थे. जिसका विरोध में श्रमिकों ने आंदोलन किए. आन्दोलन व हड़ताल के दौरान अमेरिका के सिकागो हे मार्केट में बम धमाके की शिकार होकर कई श्रमिकों ने अपनी शहादत दी.परिणाम स्वरुप १ मई १८८६ को श्रमिकों की जीत हुई. और 8 घंटे काम और साप्ताहिक अवकाश घोषित हुई. श्री महतो ने मांग किया की सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद करो. मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड वापस लो.जनविरोधी कॉरपोरेटपरस्त आर्थिक नीतियाँ लागु करना बन्द करो. इन सवालों पर संघर्षशील शहीद श्रमिकों की विचारों का आत्मसात व श्रमिकों की देखे गए सपनों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है. मौके पर हरिपद महतो, उत्तम राय, असगर अंसारी, लखण रजवार, हारु महतो, सुदर्शन महतो आदि शामिल रहे.

Read More
Back To Top