कतरास में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, खून से लथपथ,पत्थर व शराब की बोतल बरामद हुआ

कतरास।कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद 10 नंबर ओबी डंप के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, गिलास व कुरकुरे बरामद किया है। घटनास्थल के पास से खून लगा पत्थर को भी जब्त किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। शव की स्थिति और घटनास्थल पर पड़े खून से सना पत्थर व अन्य सामानों को देख लोग कई तरह की आशंका जता रहे थे। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर तहकीकात में जुट गई  है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।कतरास में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, खून से लथपथ,पत्थर व शराब की बोतल बरामद हुआ |

Read More

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना को दी श्रद्धांजलि

बोकारो : भाजपा बोकारो द्वारा आज ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों के विरुद्ध की गई निर्णायक एवं साहसिक कार्रवाई को नमन स्वरूप आयोजित की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना चरम पर रही और भारी संख्या में आम जनता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर धनबाद लोकसभा से सांसद श्री ढुल्लू महतो, गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद श्री रवींद्र पांडेय, बोकारो के पूर्वविधायक बिरंची नारायण, चंदनकियारी के पूर्व विधायक श्री अमर बाउरी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयदेव राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी नेताओं ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा न केवल भारत की अस्मिता है, बल्कि यह हमारे शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक भी है। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और देश की एकता एवं अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना को और सुदृढ़ करना था।  भाजपा नेताओं ने कहा कि सेना के पराक्रम पर हर देशवासी को गर्व है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना का संचार होता है।

Read More

बोकारो एयरपोर्ट शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर नागरिक अधिकार मंच ने सौंपा ज्ञापन

बोकारो : नागरिक अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बोकारो हवाई अड्डा जल्द प्रारंभ करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के नाम सौंपा, जिसकी प्रति उपायुक्त बोकारो को भी दी गई। उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को यह ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बोकारो एयरपोर्ट की आधारशिला 25 अगस्त 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने रखी थी, और वर्ष 2022 तक उड़ान शुरू होने की योजना थी। परंतु राजनीतिक खींचतान और जानबूझ कर बाधाएं उत्पन्न करने के कारण यह अब तक शुरू नहीं हो सका है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बोकारो एयरपोर्ट का संचालन AAI द्वारा और स्वामित्व सेल (SAIL) के अधीन है। 200 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान उड़ान भर सकते हैं, और यह क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शीघ्र शुरू करने की मांग की गई है। मंच ने चेतावनी दी कि बहुत जल्द प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से मिलकर विषय उठाएगा। ज्ञापन की प्रतियां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद धनबाद, तथा संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

Read More

मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य व सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं।- रणविजय सिंह।

धनबाद।कलाकार संघ एवं धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित सैनिक शोर्य सम्मान तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह कलाकार संघ के संरक्षक रणविजय सिंह उपस्थित हुए।श्री सिंह का स्वागत कलाकार संघ के अध्यक्ष राजू सिंह अनुरागी ने किया एवं श्री सिंह ने सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक पथ यात्रा किया।

Read More

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना को दी श्रद्धांजलि

बोकारो : भाजपा बोकारो द्वारा आज ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों के विरुद्ध की गई निर्णायक एवं साहसिक कार्रवाई को नमन स्वरूप आयोजित की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना चरम पर रही और भारी संख्या में आम जनता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।इस मौके पर धनबाद लोकसभा से सांसद श्री ढुल्लू महतो, गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद श्री रवींद्र पांडेय, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, चंदनकियारी के पूर्व विधायक श्री अमर बाउरी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयदेव राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी नेताओं ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा न केवल भारत की अस्मिता है, बल्कि यह हमारे शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक भी है।यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और देश की एकता एवं अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना को और सुदृढ़ करना था।भाजपा नेताओं ने कहा कि सेना के पराक्रम पर हर देशवासी को गर्व है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना का संचार होता है।

Read More

कतरास में नाबालिक के हाथों में मौत का स्टेरिंग, सवारी के साथ जिंदगी से खेलवाड़ पुलिस प्रशासन थोड़ा इधर भी ध्यान दें।

धनबाद।कतरास पुलिस बड़ी घटना के इंतजार में बैठी है तभी तो खुलेआम थाना चौक होकर गुजरती है सरपट टोटो थाना के सामने ही बन गया है टोटो स्टैंड अब तो हद हो गई है।कतरास में सड़क सुरक्षा संकट, बिना नंबर और नाबालिग चालकों वाले टोटो बना रहे मौत का माहौल कतरास थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना नंबर प्लेट वाले टोटो सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं, जिससे आम जनता की जान पर खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन टोटो चालकों द्वारा क्षमता से अधिक माल और सवारी ढोना आम बात हो गई है। कुछ चालक तेज गति में अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना लगातार बनी रहती है। और सबसे खतरनाक पहलू यह है कि कई बार टोटो की स्टीयरिंग नाबालिगों के हाथों में रहती है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन इन टोटो पर न तो कड़ी नजर रखी जा रही है और न ही कोई कार्रवाई होती दिख रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) कार्यालय की ओर से भी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन टोटो चालकों की लापरवाही के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिना नंबर के टोटो और नाबालिग चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में यह लापरवाही किसी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकती है।

Read More

माननीय राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में माननीय राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।आगामी 20 मई 2025 को माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति, श्री संतोष कुमार गंगवार तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के करकमलों द्वारा यूनिवर्सिटी कैंपस में स्व. बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है।इस दौरान उपायुक्त ने माननीय राज्यपाल तथा माननीय मुख्यमंत्री के बरवाअड्डा हवाई पट्टी से युनिवर्सटी आगमन, स्वागत, कार्यक्रम स्थल, स्टेज, डी बॉक्स, मीडिया गैलरी, ग्रीन रूम, परिसर की सुरक्षा, साफ सफाई, बैरिकेडिंग, अतिथियों के बैठक स्थल, निकास द्वार सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री चंदन कुमार, डीएसपी मुख्यालय एक श्री शंकर कामती, बीबीएमकेयू के वाइस चांसलर सिनियर प्रोफेसर (डॉ)) राम कुमार सिंह, प्रोक्टर डॉ कौशल कुमार, रजिस्ट्रार डॉ डीके सिंह, सीसीडीसी डॉ आरके तिवारी, डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ पवन सिंह, डॉ माशूफ अहमद, डॉ हिमांशु शेखर चंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

बीस दिनों से बंद दुकान खुलवाने की गुहार

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया।इसमें पुराना बाजार से आई एक युवती ने उपायुक्त को बताया कि सिंह दरवाजा के सामने उनकी एक दुकान है। पिता अस्वस्थ रहने के कारण वह स्वयं दुकान का संचालन करती है। वहीं के कुछ लोगों द्वारा जबरन दुकान के सामने अतिक्रमण कर दुकान लगाई जाती है। इसकी शिकायत जब थाना में की तब बीस दिन पहले थाना ने अतिक्रमण करने वाले के साथ-साथ उनकी दुकान भी बंद करा दी। दुकान बंद हो जाने के कारण परिवार के भरण पोषण में परेशानी होती है। युवती ने उपायुक्त से पिछले 20 दिनों से बंद दुकान खुलवाने की गुहार लगाई। मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर उपायुक्त ने सिटी एसपी को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में न्यू इस्लामपुर पांडरपाला की युवती ने उपायुक्त को बताया कि परिवार के बंटवारे में मिली उनके हिस्से की संपत्ति पर सौतेले भाई द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।वहीं एगारकुंड से आई एक महिला ने उपायुक्त को बताया कि बंदोबस्ती में उन्हें लगभग 3.50 डिसमिल जमीन मिली थी। क्षेत्र के कुछ लोग जबरन निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उपायुक्त ने एगारकुंड के अंचल अधिकारी को मामले की जांच कर महिला की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।इसके अलावा जनता दरबार में सीएनटी जमीन को गलत तरीके से पंजी 2 में चढ़ाने, क्वार्टर का ताला तोड़कर जबरन दूसरा ताला लगा देने, किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा खतियानी जमीन बेच देने, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट निर्गत कराने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई।जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद थे।।

Read More

खुदीबेड़ा मौजा में चला बुल्डोजर, किसी को मोहल्लत मिला तो किसी का तोड़कर हटाया

मामला बरलंगा-नेमरा भाया कसमार पथ चौड़ीकरण-मजबुतिकरण के तहत अधिग्रहित संरचनाओं को हटाने का कसमार। बरलंगा से कसमार भाया नेमरा पथ चौड़ीकरण-मजबुतिकरण पथ निर्माण के तहत अधिग्रहित भूमि एवं संरचनाओं का मुआवजा भुगतान लेने के बावजूद संरचनाओं को हटाये नहीं जाने पर शुक्रवार को खुदीबेड़ा मौजा में  अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त अभियान चला। जिसके तहत बुल्डोजर चलाकर संरचनाओं को हटाया गया। खुदीबेड़ा मौजा में अधीर चंद्र चक्रवर्ती के घर से प्रयाग महतो के घर तक बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कुछ पंचाटियों को स्वयं से संरचनाओं को हटाने का समय सीमा की मोहल्लत दी गयी तो कुछ पंचाटियों की संरचनाओं को बुल्डोजर चलाकर हटाया गया। जिन पंचाटियों को किसी कारणवश एक दो दिन पूर्व नोटिस मिला है उन्हें एक सप्ताह की मोहल्लत दी गई। बता दें कि खुदीबेड़ा मौजा में पंचाटि प्रयाग महतो, पदमी देवी, भेखन राम महतो, सुभाष कुमार महतो, छोटू राम महतो, प्रयाग महतो, राजेंद्र महतो, जागेश्वर महतो, अजीत कुमार महतो, सुरेश कुमार महतो,  खगेंद्र नाथ महतो, अमित कुमार महतो, लाल मोहन गंझू, अखिलेश्वर महतो, भोलानाथ महतो, मुकुंद महतो, वासुदेव महतो, गोवर्धन महतो, नंदलाल महतो, नकुल महतो, सुरेश कुमार महतो, हीरालाल कुमार महतो, बुधन राम महतो, ज्वाला देवी, हृदय करमाली, छोटा महतो, शांति देवी, चंदन गोस्वामी, उदय गोस्वामी एवं अधीर चंद चक्रवर्ती  के संरचनाओं को अधिग्रहित किया गया है। इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कनिय अभियंता राजीव रंजन एवं अशीष कुमार, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, एस आई मो मोजविल, भू-अर्जन कार्यालय के शरत कुमार, राजस्वकर्मी जमील अहमद, गंगा कंस्ट्रक्शन के नरेंद्र पांडेय, गुड्डू पाठक, विकास तिवारी, जैप जवान, चौकीदार आदि मौजूद थे।‌सड़क निर्माण परियोजना में अधिग्रहित भूमि एवं संरचनाओं के हितबद्ध पंचाटियों को शत-प्रतिशत मुआवजा भुगतान किया जा चुका है बावजूद अपनी संरचनाओं को हटाये नहीं जाने पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाकर हटाया जा रहा है।‌ ताकि ससमय महत्वकांक्षी परियोजना को पूर्ण किया जा सके।  मुकेश मछुआ, अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो।

Read More

एसडीओ बेरमो ने कसमार में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक की

कसमार : अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बेरमो ने आज कसमार प्रखंड सभागार में मनरेगा कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित मनरेगा योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में एसडीओ ने सभी मनरेगा कर्मियों से क्षेत्र में चल रही योजनाओं की स्थिति, श्रमिकों की उपस्थिति, भुगतान की प्रक्रिया, एवं योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विवरण प्राप्त किया। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप में पूरे किए जाएं ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके।एसडीओ ने यह भी कहा कि मनरेगा जैसी योजना ग्रामीणों के लिए रोजगार का एक सशक्त माध्यम है और इसके माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट कर कार्यों की भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से कसमार प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी  के अलावे सभी कर्मी उपस्थित थे

Read More
Back To Top