आतंकी घटना के विरोध में ,शिक्षकों ने लगाया काला पट्टी

धनबाद। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रदेश कमिटी के आह्वान पर मध्य विद्यालय धैया में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। बीते दिनों पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। घटना के विरोध में शिक्षकों ने काला पट्टी लगाया। शोक सभा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश लाल, जिला कमिटी के संयुक्त सचिव दिनेश राम, शिक्षिकाएं मुक्ता कुमारी, कंचन कुमारी, माधुरी पांडेय, मिनी कुमारी, कम्प्यूटर टीचर दिनेश राय, बाल संसद के सदस्यगण तथा बीएड प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित रहे।

Read More

. झारखंड में मौसम का बदला मिजाज धनबाद-गिरिडीह में 27-28 अप्रैल को ओला वृष्टि संभवधनबाद।

झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी राज्य में तेज धूप और उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है, लेकिन शनिवार से मौसम बदलने की उम्मीद है। अलर्ट और संभावनाएं शनिवार को गर्जन और आंधी: मौसम विभाग ने शनिवार को गर्जन और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। 27-28 अप्रैल को ओला वृष्टि: 27 और 28 अप्रैल को गर्जन के साथ आंधी-बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों दिनों में ओला वृष्टि की संभावना है, खासकर धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में। 29-30 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा: 29 और 30 अप्रैल को अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है, जिससे प्रचंड गर्मी से कुछ दिनों की राहत मिल सकती है।तापमान का अनुमान अगले  दिनों का संभावित तापमान इस प्रकार है : शनिवार: अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रविवार: अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस सोमवार: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस मंगलवार: अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस कारण उत्तरी बांग्लादेश और उत्तरी असम के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवात प्रणाली कायम है, जिसके प्रभाव से गर्जन, वज्रपात, आंधी और ओला वृष्टि की स्थिति बन रही है। इसके अलावा, एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों से गुजर रही है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है।

Read More

मंदरा बस्ती के महिलाओं ने नियोजन की मांग को लेकर संजय उद्योग कंपनी का काम किया ठप

कतरास। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गणेशपुर मंदरा बस्ती की महिलाओं ने शुक्रवार को बीसीसीएल एरिया वन के एएमपी कोलियरी में संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी का काम ठप कर दिया। परिणामस्वरूप कोयला का उत्पादन और संप्रेषण बाधित हो गया। नेतृत्व कर रही महिला चंपा देवी ने बताया कि पिछले दो वर्ष से आउटसोर्सिंग प्रबंधन से नियोजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है।  परियोजना से सटा हुआ गांव है। इसके बाद भी गांव के शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हैं। खुली खदान के जरिए कोयला खनन किए जाने से प्रदूषण सहित अन्य समस्याओं से ग्रामीण प्रभावित हैं। लगभग तीन घंटे के बाद जीएम पीयूष किशोर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और वार्ता की। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन खत्म हो गया। चंपा देवी, पूनम देवी, कविता देवी, प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी, मलवा देवी, रेशमी कुमारी, रिकी कुमारी, राज देवी, पूनम कुमारी, मंजू देवी आदि शामिल थी।

Read More

. अंगारपथरा में प्रचंड गर्मी को देखते हुए पनशाला का शुभारंभ बातें चना गुड़ तरबूज

कतरास। बीसीसीएल के दीक्षा महिला मंडल के अध्यक्ष मिली दत्ता के निर्देश पर कतरास क्षेत्रीय संकल्प महिला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को अंगारपथरा डिस्पेंसरी के समीप पनशाला का शुभारंभ किया गया। उदघाटन समिति के अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस दौरान राहगीरों के बीच चना, गुड़ व तरबूज का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष सरिता ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए पनशाला खोला गया है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ बीसीसीएल कर्मियों को भी काफी राहत मिलेगा। मौके पर रेखा कुमार, सुनीता सिंह, कंचन सिंह, अनीषा कुमार, जुल्का अंसारी, पार्वती सिंह, आशा शांडिल्य, रेनू सिंह, रविता सतुआ, ऋचा सिंह उपस्थित थी।

Read More

आतंकियों को थैंक यू कहने वाले नौशाद के परिवार का बहिष्कार, मुस्लिम समाज ने तोड़ा नाता

बोकारो: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जश्न मनाने वाले, पाकिस्तान और आतंकवादियों को थैंक यू कहने वाले नौशाद के परिवार को सामाजिक बहिष्कार किया गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने नौशान के परिवार से नाता तोड़ लिया है और उसके लिए कठोर दंड की मांग की है।मखदुमपुर हैसाबातु पूर्वी के मुस्लिम समाज ने मुखिया कार्यालय में बैठक की और उसके बाद नौशाद के परिवार की समाजिक बहिष्कार का एलान किया। समाजसेवी मशकूर आलम सिद्धिकी ने कहा कि अब समाज के लोग नौशाद के परिवार से दूर रहेंगे और उसके सुख और दुख दोनों में शामिल नहीं होंगे। मुस्लिम समाज के लोगों कहा है कि सोशल मीडिया पर नौशाद ने देश विरोधी काम किया है। लोगों ने मांग की कि ऐसी मानसिकता रखने वाले नौशाद के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मशकूर आलम सिद्दीकी ने कहा कि देश में रहने वाले सभी मुसलमान देशभक्त हैं। किसी कीमत पर पाकिस्तान के इस हरकत को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।बुधवार को बालीडीह से मो. नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को बालीडीह पुलिस और एटीएस की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों की टीम सिवनडीह मखदुमपुर स्थित मिल्लत नगर नौशाद के आवास पहुंची। घर में रखे सभी डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल की। नौशाद के कमरे के अलावा सभी कमरों में रखी किताबों व अन्य कागजात की जांच की गयी। पुलिस कई किताबें और डिवाइस अपने साथ थाना लेकर भी गयी।

Read More

अबुआ आवास योजना के चयन में गड़बड़ी, मुखिया की शक्ति होगी जब्‍त

गढ़वा। जिले के नगर उंटारी प्रखंड की हलिवंताकला पंचायत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में अबुआ आवास योजना के सत्यापन में पंचायत सचिव नंद कुमार मेहता ने अयोग्य लाभुकों का चयन किया। इस मामले की जांच के बाद 26 मार्च, 2025 को श्री मेहता से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। एक माह बीत जाने के बाद भी उन्‍होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया।इस आलोक में उपायुक्त शेखर जमुआर ने पंचायत सचिव नंद कुमार मेहता को अनियमितता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय केतार प्रखंड निर्धारित किया है। निलंबन अवधि में श्री मेहता को जीवन निर्वहन भत्ता का भुगतान अनुमान्य होगा। उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई भी संचालित होगी।

Read More

जन जागरूकता से मलेरिया की रोकथाम संभव : सिविल सर्जन

धनबाद। जन जागरूकता व जन सहयोग से मलेरिया की रोकथाम संभव है। मलेरिया की रोकथाम एवं उसके बचाव के लिए अपने आसपास पानी को जमा न होने दें। जमे हुए पानी में कीटनाशक, जला हुआ मोबिल, केरोसिन तेल डालें। जिससे मच्छर प्रजनन न कर सके। पानी की टंकी को ढक कर रखें। फ्रिज, कूलर, फूलदानी व अन्य बर्तनों का पानी सप्ताह में एक दिन अवश्य सुखा लें। घरों के अंदर कीटनाशक का छिड़काव करें एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें।उपरोक्त बातें सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन ने विश्व मलेरिया दिवस को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन मलेरिया को नियंत्रित करने, उसके उन्मूलन के वैश्विक प्रयास के बारे में और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसका आयोजन किया जाता है।

Read More

जालसाजी कर एलआईसी पॉलिसी से रुपए गबन करने की शिकायत

एडीएम लॉ एंड आर्डर श्री पीयूष सिन्हा ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की शिकायत सुनी।धनबाद।जनता दरबार में कतरास से आए व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी ने धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर उनकी एलआईसी पॉलिसी से 40409 रुपए का गबन कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी 7 वर्ष पहले घर से चली गई है और अन्य स्थान पर रह रही है। उन्होंने बताया कि एक दिन उनके मोबाइल पर एलआईसी पॉलिसी का भुगतान कर देने का मैसेज आया। जब एलआईसी के कतरास ब्रांच में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि एलआईसी एजेंट, डेवलपमेंट ऑफिसर और शाखा प्रबंधक की मिली भगत से उनकी पत्नी ने जाली कागजात बनवाकर रुपए का गबन किया है।आवेदन में उनके जाली हस्ताक्षर और उनका पुराना फोटो लगाकर एक एफिडेविट भी दिया था। पीड़ित ने एडीएम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।वहीं बैंक मोड़ से आई एक महिला ने एडीएम को बताया कि उनकी बहू आए दिन प्रताड़ित करती है और घर में प्रवेश करने से रोकती है। जबकि जमीन और मकान उनके पति ने खरीदा है। बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर पति-पत्नी बस्ताकोला रहने चले गए हैं। जब वे अपने घर में जाने का प्रयास करते हैं तो बहू लड़ाई झगड़ा कर उन्हें घर में घुसने नहीं देती है। इसके अलावा जनता दरबार में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के सामने सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने, सेवानिवृत्ति का लाभ दिलाने, जमीन पर जबरन कब्जा करने, वार्ड 23 में नाली का निर्माण कराने, रजिस्ट्री और म्यूटेशन हो जाने के बाद भी बिल्डरद्वारा जमीन का कब्जा नहीं देने, सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार कराने सहिअन्यआवेदन प्राप्त हुए।जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद,, जनशिकायत कोषांग के प्रधान लिपिक श्री नंदकिशोर कुशवाहा मौजूद थे।

Read More

, पहलगांव में आतंकी हमला को लेकर नमाजियों ने मस्जिद में काला बिल्ला लगाकर जुम्मे की नमाज अदा की

धनबाद श्यामडीह स्थित नूरी मस्जिद में देश में अमन चैन कायम रहने के लिए मुस्लिम भाइयों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर जुम्मे का नमाज अदा किया। इस दौरान अमन चैन का दुआ मांगा गया। मस्जिद कमेटी के सदर इसराइल अंसारी व उप सदर सहिद अंसारी ने कहा कि कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमला का विरोध  प्रकट किया गया। घटना का नमाजियों ने पुरजोर विरोध किया। कहा ऐसा घटना नहीं होना चाहिए था। कहा जिसने ऐसी घटना को अंजाम दिया, वह घिनौना काम किया है। इसका श्यामडीह नूरी मस्जिद कमेटी के सदस्य घोर निंदा करती है। कहा आतंकवादी हमला में मारे गए तमाम उन भाइयों की आत्मा की शांति के लिए कामना की गई। मौके पर सदर इसराइल अंसारी, उप सदर सहिद अंसारी, जावेद अंसारी, कादिर अंसारी, उस्मान अंसारी, इस्माइल अंसारी, सलीम अंसारी सहित सैकड़ों थे।

Read More

मिथिला अकैडमी  पब्लिक  स्कूल में मना 34 वां वार्षिक उत्सव ‘इंद्रधनुष’

मिथिला अकैडमी पब्लिक स्कूल सेक्टर 4/E में आज दिनांक 25 /4/25 दिन (शुक्रवार )को 34 वां वार्षिकको उत्सव इंद्रधनुष बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया ।यह कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आगाज गीता उपदेश से किया गया जिसमें बच्चों ने अध्याय 3 के कर्म योग के श्लोक को गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मुख्य अतिथि श्री बी के तिवारी डायरेक्टर इंचार्ज BSL( SAIL),  अध्यक्ष श्री हरि मोहन झा, सचिव प्रमोद कुमार झा, पेट्रोन प्रभात कुमार, नीरज चौधरी महासचिव मिथिला सांस्कृतिक परिषद ,प्राचार्य अशोक कुमार पाठक एवं गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम इस समारोह के मुख्य आकर्षण रहे जिसमें भगवती वंदना ,माटी के रंग, कव्वाली ,वामण अवतार, पंचतत्व , लोक नृत्य एवं नन्हे बच्चों द्वारा राज कपूर के अविस्मरणीय यादों को नृत्य में पिरोकर प्रस्तुत किए साथ ही  विद्यालय की शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मेधावी छात्रों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार पाठक में स्वागत भाषण देकर सभी को विद्यालय की उपलब्धियोंसे  अवगत कराया।मुख्य अतिथि में कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और उनकी रचनात्मकता  इस बात का प्रमाण है कि हमारे आने वाली पीढ़ी न केवल प्रतिभाशाली हैं बल्कि अपने मूल्यों और परंपराओं के प्रति भी जागरुक है। अध्यक्ष श्री हरि मोहन झा ने कहा कि वार्षिक उत्सव केवल उत्सव मनाने का दिन ही नहीं बल्कि अपनी उपलब्धियां का जश्न मनाने और भविष्य की ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा लेने का भी है। सचिव प्रमोद कुमार झा ने कहा कि प्रयास और अनुशासन हमें अस्वस्थ करते हैं जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए ।प्राचार्य अशोक कुमार पाठक ने कहा कि अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे और अपने माता-पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाए।  मंच का संचालन आर्यन, संजीव, पीयूसी,सानिया एव एकता के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ यह दिन सभी के लिए प्रेरणा और उत्साह से भरा रहा ।वार्षिकोत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम बना बल्कि शिक्षा और संस्कार का भी परिचायक रहा ।यह दिन लंबे समय तक सभी के स्मृतियों में जीवित रहेगा।

Read More
Back To Top