विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों से लिए जा रहे फीस का विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराएं: एसडीओ

एसडीओ ने विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधनों के साथ की बैठक, दिया जरूरी दिशा-निर्देश गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधनों के साथ बैठक किया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना शेजवलकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अतुल कुमार चौबे समेत संबंधित विद्यालयों के अभिभावक, विभिन्न अभिभावक संघों/मंच के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने क्रम वार विद्यालय प्रबंधनों से अभिभावकों से विभिन्न मदों में ली जा रही फीस की जानकारी ली। फीस से प्राप्त राशि को विद्यालय किन मदों में और कितना खर्च कर रहा है। इसकी विस्तृत विवरणी विद्यालय प्रबंधन को समर्पित करने का निर्देश दिया। विद्यालय प्रबंधन को री-एडमिशन, एनुअल चार्जेस, कंप्यूटर, खेलकूद से संबंधित ही कीट/स्टेशनरी खर्च बिजली खर्च आदि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा| अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न कक्षाओं के लिए जारी पुस्तक एनसीआरटी से संबंधित हैं या नहीं। इसकी जानकारी ली, पुस्तक कहीं किसी एक बुक स्टोर में या विद्यालय में तो उपलब्ध नहीं होती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को कम से कम पांच दुकानों में पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसी तरह, अभिभावकों को प्रति वर्ष बच्चों का स्कूल ड्रेस बदलने को लेकर दबाव नहीं देने को कहा। साथ ही,स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि स्कूल ड्रेस किसी एक दुकान में नहीं बल्कि कई दुकानों में खरीदारी को उपलब्ध होगा। बैठक में बच्चों को विद्यालय आने – जाने में इस्तेमाल होने वाले स्कूल वाहन परिवहन नियमों की अनदेखी नहीं करें। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने बैठक में उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी को स्कूल बसों के फिटनेस आदि का जांच का निर्देश दिया। इससे पूर्व, पदाधिकारियों ने दी पेंटा कोस्टल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 04, एमजीएम स्कूल द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रतिवेदन के अनुसार फीस संरचना, पुस्तकों की सूची, ड्रेस इत्यादि की गहनता के साथ जांच किया। हर बिंदु पर विचार – विमर्श कर विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जानकारी हो कि, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास ने बुधवार को भी दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 चिन्मया विद्यालय सेक्टर 4 एवं सेंट जेवियर विद्यालय सेक्टर 1 के विद्यालय प्रबंधन, संबंधित विद्यालयों के अभिभावक एवं विभिन्न अभिभावक संघों/मंच के प्रतिनिधि आदि के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया था।

Read More

केरल में आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन के समर्थन में : यूनियन

चंदनकियारीकेरल की आशा कार्यकर्ताओं का विरोध सिर्फ़ उचित वेतन की लड़ाई नहीं है, बल्कि सम्मान और सामाजिक न्याय की मांग है। सरकार उनके अमूल्य योगदान को पहचाने और उनकी जायज मांगों को पूरा करे।केरल में मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं का विरोध अब अपने 75 वें दिन में प्रवेश कर चुका है।कार्यकर्ता तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के सामने डेरा डाले हुए हैं। अपने मानदेय में पर्याप्त वृद्धि की मांग कर रहे हैं।समुदाय के लिए उनकी अथक और निस्वार्थ सेवा के बावजूद, विशेष रूप से 2018 की विनाशकारी बाढ़ और अभूतपूर्व कोविड-19 महामारी के दौरान, कार्यकर्ता कभी भी परित्यक्त, उपेक्षित और अनसुना नहीं किया।कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डाल कर काम करते रहे। आशा कार्य समूह की स्थापना 2007 में सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में एकीकृत करने के उद्देश्य से की गई थी।‌आशा कार्यकर्ताओं की धरनें की समर्थन में शुक्रवार को झारखण्ड स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी यूनियन, बोकारो जिला कमिटी ने चंदनकियारी के बरमसिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हाई स्कूल तक रैली कर रैली बैंक ऑफ बरमसिया के समीप सभा में तब्दील हो गया। सभा का अध्यक्षता तारा बनर्जी व संचालन नुनी वाला उरांव ने किया. वहीं तारा बनर्जी ने कहा कि केरल में आशा कार्यकर्ताओं की मांग जायज है।सरकार उनकी मांगों को अविलम्ब पुरा करें। केरल के साथ साथ पुरे देश भर में चरणबद्ध आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवार सरकार एवं उनके प्रतिनिधि होंगे।इस मौके पर काबेरी देव, आशा मुण्डा, नियती देवी, संतोषी देवी, जबावाला लोहार, बेदना रजवार, अंजना देवी, पलासी देवी, बसंती देवी, प्रतिमा देवी, नुनीवाला कालिन्दी, बनोता महतो, लक्ष्मी देवी, मृतिका देवी, झरना मुखर्जी, टुम्पा महतो, फुदुना देवी, बेदनी देवी, पद्मा वाला देवी, आदि शामिल शामिल रही.

Read More

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सहियाओ के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई

बोकारो।चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार में लंका एवं आमाईनगर कलस्टर की मासिक बैठक बीटीटी कुमुद महतो के अध्यक्षता में संपन्न हुई। उसके उपरांत आज विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सहियाओ के द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सहियाओ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा नारा लगाया लगाते हुए कहा कि (1) हमने ठाना है — मलेरिया मिटाना है (2) पानी ठहरेगा जहां— मच्छर पनपेगा वहां (3) मच्छरों से बचे —- मलेरिया से बचे (4) मच्छरों से बचे रहे—- हमारा परिवार (5) मलेरिया मुक्त हो– हमारा वतन (6) ओझा गुनी से बचे— झाड़ फूंक से बचे(7) डेंगू मच्छर— अदीस मच्छर (8) डेंगू का पहचान— लाल चमकते निशान (9) डी . डी . टी छिड़काव घर-घर में करवाएं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया, मौके पर मुख्य रूप से मलेरिया विभाग के एसआई राजीव रंजन, प्रखंड प्रशिक्षण दल के बिटीटी कुमुद महतो, बापीलाल पांडेय ,एमपी डब्लू बिनोद मोदी, अशोक ओरांग, कालीदास दे, सुबोध रजवार, प्रकाश बाबू, सहिया काबेरी देवी, आशा मुंडा, नियति देवी, संतोषी देवी, जवाबाला लोहार, वेदनी रजवार, अंजना महतो, पलासी देवी, बसन्ती देवी , प्रतिमा देवी, नूनीबाला देवी, बिनता देवी, लक्ष्मी देवी, मृतिका देवी, पदमाबाला देवी, फूदुना देवी, वेदनी देवी, सोनाली देवी, झरना मुखर्जी, तारा बनर्जी नूनीबाला ओरांग आदि मौजूद थे।

Read More

. बिजली पानी अन्य मांगो को लेकर खानुडीह के ग्रामीणों ने रोका परिवहन कार्य

कतरास। बिजली, पानी सहित अन्य मांगों को लेकर आजसू पार्टी के बैनर तले खानुडीह बस्ती के ग्रामीणों ने मंगलवार को मधुबन कोल वाशरी के रेलवे साइडिंग का काम बाधित कर वहीं धरना पर बैठ ग ए। धरना के चलते कोल परिवहन एवं रैक लोडिंग का कार्य ठप पड़ गया। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि खानुडीह पंचायत के ग्रामीणों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य तथा रोजगार देना बीसीसीएल के पॉलिसी में है। यहां के ग्रामीण प्रदूषण की मार झेल रहे है। प्रदूषण के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जब तक ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तब तक परिवहन एवं रैक लोडिंग का काम चलने नहीं देंगे। मौके पर खानूडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, पिंकू पांडेय, खानू महतो, आजसू नेता शंकर महतो, राजेश महतो, अमरेंद्र पासवान, अमृत मांझी, संदीप पांडेय, कोकिल रवानी, अरुण रजवार, हीरालाल मुर्मू, कमलेश महतो, दीपू पांडेय, पिंटू महतो, कुलदीप पांडेय, संतोष महतो, विक्रम महतो, खोगन रविदास, मालो देवी, बांधनी देवी, कांति देवी, फुलया देवी, कुसनी देवी, किरण देवी, सुगवा देवी, कौशल्या देवी मौजूद थे।

Read More

नेशनल हेराल्ड मामला भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने, बरगलाने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ने का एक प्रयास है। देश के सामने मौजूद महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना।

धनबाद। धनबाद में हुवे कांग्रेस के कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाना। स्वतंत्रता संग्राम को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और देश की विरासत का अपमान करना भाजपा का काम है।हाल ही में हुए कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक गुजरात अधिवेशन से बौखलाए मोदी-शाह की जोड़ी ने फिर से कांग्रेस पार्टी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) – अपनी पसंदीदा आपराधिक वसूली मशीन – को छोड़ दिया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर तथाकथित आरोपपत्र कुछ और नहीं बल्कि विशुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र है। गांधी परिवार का हर सदस्य – चाहे वह राजनीति में हो या नहीं – भाजपा द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।विडंबना यह है कि पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप ऐसे मामले में लगाए जा रहे हैं, जिसमें एक भी पैसा या संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई है! बैलेंस शीट को कर्ज मुक्त बनाने के लिए कर्ज को इक्विटी में बदला जाता है। यह एक आम प्रथा है और पूरी तरह से कानूनी है। जब पैसा ही नहीं है, तो लॉन्ड्रिंग कहां है?ये एक षड्यंत्रकारी राजनीतिक ठगी है। मोदी सरकार ने ED को अपना Election Department बना लिया है और बेशर्मी से और बार-बार प्रतिशोध के लिए इसका दुरुपयोग कर रही है। ED के मामलों में सजा की दर सिर्फ 1% है। इसके अलावा, ED ने जो राजनीतिक मामले दर्ज किए हैं, उनमें से 98% मामले सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और  प्रियंका गांधी वाड्रा के परिवार के खिलाफ मनगढ़ंत मामलों में की जा रही साजिश सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से कम नहीं है। फ़र्ज़ी और झूठे मामलों के माध्यम से नेतृत्व और उनके परिवारों को निशाना बनाकर, भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है – एकमात्र ताकत जो लगातार लोगों के साथ और इस देश की आत्मा के लिए खड़ी रही है। यह लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा और खतरनाक हमला है। यह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा राजनीतिक धमकी का एक भद्दा प्रयास है। यह बदले की राजनीति का सबसे बुरा रूप है।चाहे वे हमें कितना भी चुप कराने की कोशिश करें, हम चुप नहीं होंगे। जो लोग दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं, वे खुद डरे हुए हैं। यह एक राजनीतिक साजिश है, और कांग्रेस पार्टी इसका सीधे सामना करेगी। सत्य की जीत होगी।

Read More

कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण का कार्य भगवान भरोसे! कछुआ की चाल के तर्ज पर चल रहा कार्य

धनबाद। कतरासगढ़़ स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत योजना की रफ्तार कछुए को भी पीछे छोड़ चुकी है। योजना के तहत 25 करोड़ का फंड कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन को मिला है. यहां 2 साल से काफी कम गति की चाल से काम चल रहा है. अभी तक ना तो ओवरब्रिज बन पाया है ना ही दो नंबर प्लेटफार्म तैयार हो हो पाया है. इसके अलावे कतरासगढ़़ स्टेशन के अन्य स्थानों का कार्य भी अभी तक नहीं हो पा रहा है. कब तैयार होगा कितने दिन में तैयार होगा रेल अधिकारी बोलने से कतराते हैं. रेलवे को यात्री की  सुलभ सुगम एवं सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी होती है. ऐसी स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा।

Read More

. छात्रों ने शिक्षक पर लगाया फीस लेकर भाग जाने का आरोप

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों ने उपायुक्त को अपनी समस्या बताई।जनता दरबार में बलियापुर इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के छात्रों ने उपायुक्त को बताया कि वहां के एक शिक्षक, जो कोचिंग सेंटर भी चलाता है, से सैंकड़ों छात्र ट्यूशन पढ़ते हैं। इंस्टिट्यूट में छात्रों की ट्यूशन फीस जमा कराने के लिए उक्त शिक्षक ने लगभग 70 छात्रों से 10 – 10 हजार रूपए लिए।  छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने इसमें से केवल ₹2000 इंस्टिट्यूट में जमा कराए। बाकी रकम लेकर भाग गए। इस संबंध में बलियापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। छात्रों ने उपायुक्त से रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई।वहीं एक अन्य व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि उनके पिता भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड में कार्यरत थे। उनके पेंशन की राशि बैंक में जमा हो रही थी। पिता की मृत्यु के बाद भूलन बरारी के कार्मिक पदाधिकारी बैंक में आवश्यक कागजात नहीं भेज रहे हैं। इसके कारण बैंक एकाउंट से राशि नहीं निकाल पा रहे हैं। उपायुक्त ने इस मामले पर भारतकोकिंग कॉल लिमिटेड के निदेशक कार्मिक से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।एक अन्य बुजुर्ग ने उपायुक्त को बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की चिरकुंडा शाखा में पत्नी का खाता था। पत्नी की मृत्यु के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी राशि वापस करने में बैंक आनाकानी कर रही है। उपायुक्त ने एलडीएम को फोन कर समस्या का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं मिलने, अबुआ आवास स्वीकृत हो जाने के बावजूद भाई द्वारा निर्माण कार्य नहीं करने देने, जमीन का म्यूटेशन नहीं करने, जमीन मापी में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई।जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद थे।

Read More

अखबार बेचकर बेटे को पढ़ाया, अब यूपीएससी में सफलता पाकर रच दिया इतिहास

बोकारो।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2024 के नतीजों में बोकारो जिले के चास प्रखंड स्थित तियाड़ा गांव के राजकुमार महतो ने 557वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल है।राजकुमार महतो एक साधारण लेकिन जुझारू परिवार से आते हैं। उनके पिता रामपद महतो कभी दर्जी का काम करते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बाद में उन्होंने अखबार बेचने का कार्य शुरू किया। तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाने का सपना नहीं छोड़ा। राजकुमार की इस सफलता में उनके पिता का संघर्ष एक मजबूत आधार बना।राजकुमार ने अपनी प्रारंभिक से प्लस टू तक की पढ़ाई चास स्थित जीजीपीएस स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से स्नातक और इग्नू से एमए की पढ़ाई पूरी की। सिविल सेवा में जाने का सपना उन्होंने शुरू से देखा था।यूपीएससी की यह उनकी तीसरी कोशिश थी। दूसरी बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन इस बार उन्होंने संजय वर्मा साक्षात्कार बोर्ड के तहत इंटरव्यू देकर 557वीं रैंक हासिल की।राजकुमार अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता रामपद महतो और राधिका देवी के अलावा अपनी बड़ी बहनों अंजली और रेणु तथा अपने शिक्षकों को देते हैं। उन्होंने कहा, “यह सफलता सिर्फ मेरी नहीं, मेरे पूरे परिवार की है। मेरे पिता की मेहनत और त्याग मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।”राजकुमार महतो की यह उपलब्धि उनके गांव तियाड़ा, बोकारो जिले और राज्य के सभी युवाओं के लिए एक उदाहरण है कि मजबूत संकल्प और कड़ी मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

Read More

. बोकारो मुठभेड़ के बाद नक्सलियों को डीजीपी की चेतावनी,” जान प्यारी है तो आत्म समर्पण करें

बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए। इसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली भी शामिल है। सुरक्षाबलों की इस सफलता पर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने माओवादियों के घर में घुसकर आठ माओवादियों को मार कर गिराया है, जिसमें टॉप तीन नक्सली शामिल हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कोबरा की रही। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर नक्सलियों के लिए चेतावनी है। यदि नक्सलियों को अपनी जान प्यारी है तो आत्मसमर्पण करे।उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था कि शहीद जवानों का बदला लेंगे और नक्सलियों को झारखंड से उखाड़ कर फेंक देंगे, उसका आज परिणाम देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि CRPF जिला पुलिस सहित पूरी टीम ने अच्छा काम किया है। नक्सलियों के बारे में हर चीज झारखंड पुलिस जानती है, इसलिए उनके लिए यह एक वार्निंग है।उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों में धनबाद के एक करोड़ इनामी विवेक, जुमई के अरविंद यादव और साहेब राम मांझी शामिल है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ के इनामी नक्सलियों की रकम अभियान में लगे सुरक्षाबलों के जवानों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी एनकाउंटर के बाद उत्तरी छोटा नागपुर समाप्त हो चुका है। अब पूरी टीम सारंडा जाएगी।आपको बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। इसी अभियान के तहत बेरमो में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षबलों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है।

Read More

. झारखंड अभिभावक महासंघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, नए नामों से फीस वसूलने पर रोक लगाने की मांग की

धनबाद। झारखंड अभिभावक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में धनबाद के जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की और तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर महासंघ ने निजी स्कूलों द्वारा नए नामों से फीस वसूलने, फीस कमिटी के गठन में विलंब, और स्कूल परिसर में किताब-कॉपी की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।निजी स्कूलों द्वारा नए नामों से फीस वसूलने पर रोक लगाने की मांग महासंघ ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल री-एडमिशन के नाम पर नए फीस के रूप में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन फीस या डेवलपमेंट फीस वसूल रहे हैं, जो कि अनुचित है। महासंघ ने जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।फीस कमिटी के गठन में विलंब महासंघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक से फीस कमिटी के गठन में विलंब की वजह पूछी और जल्द से जल्द इसके गठन की मांग की। जिला शिक्षा अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि फीस कमिटी का गठन जल्द ही कर दिया जाएगा और इसकी जानकारी महासंघ को दी जाएगी।स्कूल परिसर में किताब-कॉपी की बिक्री पर रोक लगाने की मांग महासंघ ने आरोप लगाया कि स्कूल परिसर में किताब-कॉपी की बिक्री की जा रही है, जो कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण के आदेश की अवहेलना है। महासंघ ने इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की और कहा कि स्कूल में पुनः नामांकन या बिना पुनः नामांकन के भी किताब उपलब्ध करवाया जाए।पुनः नामांकन की समस्या महासंघ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में स्कूल में एक बार नामांकन लेने के बाद दुबारा नामांकन की आवश्यकता नहीं है, लेकिन निजी स्कूल इसके विपरीत काम कर रहे हैं और छात्रों को नए सिरे से नामांकन कराने के लिए बाध्य कर रहे हैं। महासंघ ने इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष पप्पू सिंह, महासचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय, जग्गू महतो, कमलेश मिश्रा, अंशु कुमार, जय कुमार आदि शामिल थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक ने महासंघ को कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। फैलाश मंडल ने पुलिस से उक्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Read More
Back To Top