धनबाद श्यामडीह स्थित नूरी मस्जिद में देश में अमन चैन कायम रहने के लिए मुस्लिम भाइयों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर जुम्मे का नमाज अदा किया। इस दौरान अमन चैन का दुआ मांगा गया। मस्जिद कमेटी के सदर इसराइल अंसारी व उप सदर सहिद अंसारी ने कहा कि कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमला का विरोध प्रकट किया गया। घटना का नमाजियों ने पुरजोर विरोध किया। कहा ऐसा घटना नहीं होना चाहिए था। कहा जिसने ऐसी घटना को अंजाम दिया, वह घिनौना काम किया है। इसका श्यामडीह नूरी मस्जिद कमेटी के सदस्य घोर निंदा करती है। कहा आतंकवादी हमला में मारे गए तमाम उन भाइयों की आत्मा की शांति के लिए कामना की गई। मौके पर सदर इसराइल अंसारी, उप सदर सहिद अंसारी, जावेद अंसारी, कादिर अंसारी, उस्मान अंसारी, इस्माइल अंसारी, सलीम अंसारी सहित सैकड़ों थे।
			
