The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

अखबार बेचकर बेटे को पढ़ाया, अब यूपीएससी में सफलता पाकर रच दिया इतिहास

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
April 22, 2025
अखबार बेचकर बेटे को पढ़ाया, अब यूपीएससी में सफलता पाकर रच दिया इतिहास

बोकारो।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2024 के नतीजों में बोकारो जिले के चास प्रखंड स्थित तियाड़ा गांव के राजकुमार महतो ने 557वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल है।राजकुमार महतो एक साधारण लेकिन जुझारू परिवार से आते हैं। उनके पिता रामपद महतो कभी दर्जी का काम करते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बाद में उन्होंने अखबार बेचने का कार्य शुरू किया। तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाने का सपना नहीं छोड़ा। राजकुमार की इस सफलता में उनके पिता का संघर्ष एक मजबूत आधार बना।राजकुमार ने अपनी प्रारंभिक से प्लस टू तक की पढ़ाई चास स्थित जीजीपीएस स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से स्नातक और इग्नू से एमए की पढ़ाई पूरी की। सिविल सेवा में जाने का सपना उन्होंने शुरू से देखा था।यूपीएससी की यह उनकी तीसरी कोशिश थी। दूसरी बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन इस बार उन्होंने संजय वर्मा साक्षात्कार बोर्ड के तहत इंटरव्यू देकर 557वीं रैंक हासिल की।राजकुमार अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता रामपद महतो और राधिका देवी के अलावा अपनी बड़ी बहनों अंजली और रेणु तथा अपने शिक्षकों को देते हैं। उन्होंने कहा, “यह सफलता सिर्फ मेरी नहीं, मेरे पूरे परिवार की है। मेरे पिता की मेहनत और त्याग मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।”राजकुमार महतो की यह उपलब्धि उनके गांव तियाड़ा, बोकारो जिले और राज्य के सभी युवाओं के लिए एक उदाहरण है कि मजबूत संकल्प और कड़ी मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026
  • अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    January 22, 2026
  • बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    January 22, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (488)
  • Delhi (2)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (816)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (51)
Scroll to Top
%d