Anil Kumar

मुख्य सचिव का बोकारो जिला बार्डर पर उपायुक्त ने किया स्वागत

बोकारो -झारखंड राज्य  के मुख्य सचिव  अलका तिवारी एवं झारखंड के   पूर्व मुख्य सचिव   डी. के. तिवारी का रविवार को बोकारो जिला बॉर्डर (तेलमच्चों ब्रिज समीप) पर उपायुक्त  अजय नाथ झा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर निदेशक  मेनका, एसी मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास  प्रांजल ढांडा, एनडीसी  प्रभाष दत्ता, प्रोटोकॉल पदाधिकारी  पियूष एवं सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी  अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Read More

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, हथियार और विस्फोटक बरामद

बोकारो। गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा जंगल में हाल ही में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सघन सर्च अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 18 जुलाई को काशीटांड जंगल में कोबरा-209 बटालियन और जिला बल की संयुक्त टीम ने एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम को कई अहम हथियार और विस्फोटक सामग्री हाथ लगे हैं। एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 16 जुलाई को नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को काशीटांड के घने जंगल में एक ठिकाने से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। बरामद सामानों में एक SLR रायफल, 20 अदद SLR गोलियां, एक इंसास मैगजीन, एक SLR मैगजीन, दो बंडल कोडेक्स वायर और एक डेटोनेटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरामद डेटोनेटर को बीबीडीएस टीम की मदद से सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया है। एसपी ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता बताया और कहा कि इससे नक्सली गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जंगलों में और भी नक्सली ठिकाने हो सकते हैं, लिहाजा आने वाले दिनों में सर्च अभियान और तेज किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read More

लायंस क्लब बलियापुर ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किया

 धनबाद।लायंस क्लब बलियापुर की ओर से शनिवार को बलियापुर बाजार स्थित प्रज्ञा डायग्नोस्टिक सेंटर परिसर में एक समारोह आयोजित कर जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियों के पैकेट का वितरण किया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को चावल, आटा चीनी, चाय पत्ती, आलू, सरसों तेल, हल्दी आदि सामग्रियों का पैकेट शामिल है। मौके पर क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, सचिव शंकर रविदास, गिरधारीलाल अग्रवाल, कल्याण कुमार भट्टाचार्य, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, चितरंजन महतो ,दिलीप दत्ता, अंकित लेखमनिया, संजीत भंडारी, आशीष मंडल आदि थे।

Read More

नावागढ़ शिक्षक पिटाई मामले में मधुबन पुलिस हुई रेस,छात्रों की तलाश में आवासों में छापामारी

कतरास।नावागढ़ स्थित डीपीएलएमए प्लस-2 उच्च विद्यालय के संस्कृत शिक्षक मयंक कुमार के साथ छात्रों द्वारा की गई मारपीट मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मधुबन पुलिस लगातार बांसजोड़ा स्थित छात्रों के आवासों में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी छात्र फरार बताए जा रहे हैं।शिक्षक के साथ हुई बेरहमी से पिटाई के बाद विद्यालय के अन्य शिक्षक दहशत में हैं।पीड़ित शिक्षक ने दो नामजद व एक अज्ञात छात्र के विरुद्ध लिखित शिकायत की थी।फिलहाल मामले में कांड अंकित नही किया गया है। पुलिस ने छात्रों को थाने में उपस्थित होने के लिए उनके परिजनों पर दबाव बनाया है।विदित हो कि बीते गुरुवार को अनुशासन सिखाने को लेकर बारहवीं कक्षा के तीन छात्रों ने छुट्टी के बाद शिक्षक पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में मधुबन थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी छात्रों की तलाश जारी है,मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Read More

झामुमो ने फेसबुक पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

धनबाद।झामुमो के बलियापुर प्रखंड कमिटी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को बलियापुर थाना पहुंचा। प्रखंड सचिव निर्मल रजवार ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर परसबनिया के अमित महतो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। निर्मल ने कहा कि आसनबनी की घटना के विरोध में बीते 18 जुलाई को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया था।  सभा में ग्रामीणों के साथ-साथ भाकपा माले, कांग्रेस, सीपीएम समेत कई राजनीतिक दल शामिल हुए थे। इसी सभा को लेकर परसबनिया के अमित महतो द्वारा फेसबुक एवं इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल किया गया है। वायरल वीडीओ में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के साथ-साथ बलियापुर सीओ व थाना प्रभारी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।  इससे क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं समर्थकों के अलावा आम लोगों में भारी रोष है। थाना प्रभारी से मिलने वालों में झामुमो के लक्ष्मी नारायण महतो, सुदाम रजवार, लालमोहन महतो, विजय महतो, संतोष हेंब्रम, विकास महतो आदि शामिल थे।

Read More

अखिल भारतीय श्रीभट्ट ब्राह्मण महासभा ने समारोह आयोजित कर पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने को लेकर  कच्छा एक से आठवीं तक बच्चों को सम्मानित किया

कतरास।अखिल भारतीय श्रीभट्ट ब्राह्मण महासभाधनबाद-बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में कपुरिया के भट्ट बस्ती में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कक्षा एक से आठवीं तक के समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने और उन्हें उच्चतर शिक्षा दिलाने की जरूरत पर जोर दिया गया। बोकारो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दसौंधी ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बच्चे शिक्षा से दूर भाग रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों के शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। समाज को विकसित करने के लिए बच्चों व अभिभावकों को प्रोत्साहित करेंगे।धनबाद के सचिव शिवपूजन शर्मा ने कहा कि धनबाद व बोकारो के 34 गांवों में समाज से जुड़े लोग रहते हैं। इन गांवों में शिक्षा का अलख जगाने का बीड़ा महासभा ने उठाया है। समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। समारोह के माध्यम से बच्चों को सूचीबद्ध कर उनका मूल्यांकन भी किया जा रहा है।बोकारो के सचिव अशोक कुमार दसौंधी ने कहा कि बुनियादी स्तर पर शिक्षा को मजबूत करने, बच्चों में चेतना की जागृति पैदा करने, शिक्षा भावना को विकसित करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। विकसित की श्रेणी में लाने का मानक है शिक्षा कार्यक्रम में धनबाद जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद दसौंधी, महासचिव मुक्तेश्वर दसौंधी, कोषाध्यक्ष शिबू हजारी, रंजीत दसौंधी, नरेश दसौंधी, फूलचंद दसौंधी, भोलानाथ दसौंधी, दीपनारायण शर्मा, आदित्य प्रसाद दसौंधी, भागवत दसौंधी, सुनील दसौंधी, सतीश भट्ट, रामविलास दसौंधी, रघुनाथ दसौंधी, गौरी दसौंधी, सुमन दसौंधी आदि थे।

Read More

लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल ने  हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में मरीजों के बीच ब्रेड फल बिस्कुट का वितरण किया

कतरास।दिनांक 20 जुलाई को लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल के द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टीविटी कार्यक्रम के तहत रविवार को फूड फोर हंगर कार्यक्रम अनवित हाॅस्पिटल हरिणा एवं ठाकुर नर्सिंग होम मुराईडीह में मरीजों के बीच ब्रेड,फल, बिस्कुट इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व रिजन चेयर पर्सन एम जे एफ लायन मदनमोहन सर, क्लब अध्यक्ष लायन शशिकांत शरण, सचिव लायन विक्की रवानी, कोषाध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह, लायन गोपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष लायन लक्ष्मण रवानी,लायन आषिस कुमार,लायन लक्ष्मीकांत मिश्रा, लायन लालचन्द्र ठाकुर,लायन विनोद मिश्रा, लायन दिलीप गुप्ता,आदि मौजूद रहे।

Read More

मुख्य सचिव ने मुनिडीह प्रोजेक्ट का किया भ्रमण

अंडरग्राउंड माइनिंग की प्रक्रिया से हुई रुबरु धनबाद।झारखंड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने रविवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनिडीह प्रोजेक्ट अंतर्गत मुनिडीह कोलियरी में अंडरग्राउंड माइनिंग का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल के पदाधिकारियों से सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अंडरग्राउंड माइन्स में कोयला खनन की प्रक्रिया देखी। उन्होंने बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से उत्पादन व डिस्पैच की जानकारी ली।‌ कोयले की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। वहीं मुनिडीह पहुंचने पर बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। मुख्य सचिव अलका तिवारी के साथ पूर्व मुख्य सचिव डी.के. तिवारी, उपायुक्त आदित्य रंजन,‌ एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री समीरन दत्ता, निदेशक (तकनीकी ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी, प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, पुटकी के अंचल अधिकारी श्री विकास आनंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

लायंस क्लब ऑफ़ धनबाद कोल कैपिटल द्वारा कैंसर जागरूकता सह पदस्थापना कार्यक्रम में पूर्व जिलापाल उपस्थित हुए|

धनबाद।लांयस क्लब आफ धनबाद कोल कैपिटल के द्वारा कैंसर जागरूकता सह पदस्थापना कार्यक्रम में लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के अध्यक्ष लायन शशिकांत शरण, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कोषाध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह, लायन लक्ष्मीकांत मिश्रा, लायन विनोद मिश्रा उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलापाल एम जे एफ लायन राजेश गुप्ता पवन उपस्थित थे। जबकि सैकड़ों के संख्या में स्वयंसेवी संस्था,स्कूली बच्चे एवं धनबाद जिले के सभी लायंस क्लब ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के अध्यक्ष सहित सभी को सम्मानित किया गया।

Read More

रामकनाली कोलियरी अंतर्गत मुंडाधोडा में कोई भी अप्रिय घटना होने पर बी सी सी एल महाप्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों पर मामला दर्ज होगा।

अड़ीयल रवैया रहा तो सी आई सी एवं आर के माइनिंग आउटसोर्सिंग सहित पूरे कतरास एरिया क्षेत्र (IV) का होगा चक्का जाम।मनोज रवानी कतरास। रामकनाली कोलियरी अंतर्गत भूट्टू बाबू बंगला वार्ड 04 के मुंडा धौड़ा के ग्रामीणो के आग्रह पर झामुमो का एक प्रतिनिधि मंडल जिला संगठन सचिव मनोज रवानी के नेतृत्व मे स्थानीय समस्या से प्रत्यक्ष रूप से अवगत हुए।जिला संगठन सचिव मनोज रवानी ने ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणो की मांग बिल्कुल जायज है बीसीसीएल प्रबंधन मनमानी तथा ग्रामीणो के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा है तथा आउटसोर्सिंग कम्पनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग करने से जगह जगह गोफ हो गया है लोगो को मौत के साए पर जीने को मजबूर है जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे है एवं सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग कर रहे है।प्रबंधन वहाँ रह रहे लोगो के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है जिसका झामुमो विरोध करती है और प्रबंधन से मांग करती है की सभी लोगो का पहले सुरक्षित जगह पर विस्थापित कर उन्हे सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए और रोजगार के साधन उपलब्ध कराए इन्ही शर्तो के साथ वहां के लोग दूसरी जगह जाना चाहेंगे । अन्यथा कम्पनी मनमानी करती है तो कम्पनी के विरुद्ध उग्र आन्दोलन भी होगा। साथ ही उन्होंने कम्पनी को चेतावनी देते हुए कहा की कम्पनी ग्रामीणों को बिना विश्वास मे लिए एवं डरा-धमका कर काम करना चाहेगी तो काम नहीं होगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व पार्षद बिरजू बाउरी, प्रखंड उपाध्यक्ष बासुकीनाथ त्रिगुणायत,पूर्व प्रखंड सचिव मुकेश गुप्ता सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Read More
Back To Top