Anil Kumar

आर्डियर अस्पताल गोमिया में डॉक्टर्स डे मनाया गया

गोमिया। गोमिया के आइइएल स्थित आर्डियर अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रशांत शेखर पात्रा ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पात्रा ने कहा कि डॉक्टर किसी भी मरीज को अपनी सूझ बूझ से उसे नई जीवन देता है और वे सेवा भावना से काम करते हैं। डॉक्टर्स डे पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं चिकित्सकों को बधाई देता हूं। इस दौरान आर्डियर अस्पताल में नए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने योगदान दिया। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पात्रा सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सकों ने डॉ रवि कुमार को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। मौके पर डॉ रमेश रजक, डॉ नवल किशोर रंजन, हेल्थ केयर पदाधिकारी वंदिता प्रधान, प्रशासनिक पदाधिकारी आशीर्वाद कुमार, सिस्टर मीना, गुंजन कुमार, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

बोकारो में भगवान परशुराम के जीवन गाथा पर आधारित स्मारिका का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न

बोकारो। भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन समारोह बोकारो के जायका रेस्टोरेंट के सभागार में अत्यंत श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस स्मारिका का प्रकाशन संपूर्ण विश्व शांति सेवा परिषद के तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन व आदर्शों को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर जनमानस को प्रेरित करना तथा सनातन संस्कृति को व्यापक रूप से प्रचारित-प्रसारित करना रहा। विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सिवान लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने स्मारिका का विधिवत विमोचन करते हुए कहा कि भगवान परशुराम केवल एक युगपुरुष नहीं, बल्कि न्याय, शौर्य, तप और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त अन्याय और अधर्म के विरुद्ध शस्त्र उठाकर धर्म की रक्षा की, जो आज के युग में भी प्रासंगिक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोकारो स्टील प्लांट के आरएफओ ए. के. तिवारी, बोकारो स्टील के अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक बी. पी. उपाध्याय तथा इस्टेट कोर्ट के सेवानिवृत्त अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने भी मंच साझा किया। अतिथियों का स्वागत मीडिया प्रभारी विनय कुमार तिवारी ने किया। इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन विहंगम योग के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक, विहंगम योग संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक सुखनंदन सिंह सदय ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन सम्पूर्ण विश्व शांति सेवा परिषद के केंद्रीय महामंत्री डॉ० अशोक कुमार पांडेय द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडेय, मीडिया प्रभारी विनय कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष श्यामल झा, संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, दिनेश चौबे, उमेश चंद्र द्विवेदी, सी एस दुबे एवं अन्नू मिश्रा, अधिवक्ता लड्डू दुबे सहित परिषद के कई पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्मारिका में भगवान परशुराम के जन्म, शिक्षा, शस्त्र विद्या, सामाजिक दायित्वों, धर्म की रक्षा में उनके योगदान और महर्षियों व देवों के प्रति उनकी श्रद्धा का विस्तृत वर्णन किया गया है। यह स्मारिका न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत मूल्यवान दस्तावेज है। समारोह के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों ने भगवान परशुराम की जयन्ती को सामाजिक एकता एवं संस्कृतिक चेतना का माध्यम बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस आयोजन ने स्पष्ट किया कि भगवान परशुराम की शिक्षाएं आज भी समाज में प्रासंगिक हैं और उनका जीवन हमें धर्म, न्याय और पराक्रम के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

Read More

रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी ने नये रोटरी वर्ष की की शानदार शुरुआत

बोकारो।रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी ने रोटरी वर्ष 2025-26 की शुरुआत एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं समाज सेवा के प्रभावशाली कार्यक्रमों के साथ की।रोटेरियन हरदीप सिंह ने क्लब के अध्यक्ष, रोटेरियन प्रदीप रे ने उपाध्यक्ष, रोटेरियन घनश्याम दास ने सचिव, और रोटेरियन डॉ. राजदीप ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।शपथ ग्रहण के पश्चात्, क्लब द्वारा तीन प्रमुख समाजसेवी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें रक्तदान, वृक्षारोपण तथा डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों का सम्मान शामिल रहा। रोटेरियन सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की सक्रिय सहभागिता ने दिन को एक सार्थक शुरुआत बना दिया।  1. रक्तदान शिविर रोटेरियन सदस्यों और उनके परिवारों द्वारा कुल 10 यूनिट रक्त का दान किया गया। सचिव रोटेरियन घनश्याम दास ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल किसी की जान बचाने में सहायक होता है, बल्कि यह दाताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। 🔹 2. वृक्षारोपण कार्यक्रम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन GGPS इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में किया गया। कुल 50 फलदार पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संदीप शिंदे, वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO), बोकारो रहे। उनका स्वागत कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने पर्यावरण संतुलन और वृक्षों की आवश्यकता पर विचार साझा किए। रोटेरियन घनश्याम दास ने भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। 🔹 3. डॉक्टर्स डे – डॉक्टर सम्मान समारोह डॉक्टर्स डे के अवसर पर 25 चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संध्या राज ने कहा, “डॉक्टर हमारे लिए धरती पर ईश्वर समान हैं, जैसे ब्रह्मांड में ईश्वर होते हैं।” कोषाध्यक्ष डॉ. राजदीप ने कहा कि जीवन रक्षक कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करना मानवता की सच्ची सेवा है। 🔹 नेतृत्व की बात अध्यक्ष रोटेरियन हरदीप सिंह एवं उपाध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप रे ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि रोटरी वर्ष की शुरुआत समाज सेवा से करना क्लब के मूल्यों को दर्शाता है। 🔹 उपस्थित रोटेरियन सदस्य इस दिन निम्नलिखित रोटेरियन सदस्यों एवं उनकी पत्नियों (Anne) की सक्रिय उपस्थिति रही: रोटेरियन अशोक तनेजा रोटेरियन अशोक जैन पी.ए. ज़कारिया रोटेरियन विवेक कक्कड़ रोटेरियन प्रदीप रे रोटेरियन अशोक केडिया रोटेरियन देबाशीष साहना रोटेरियन डॉ. गौरव विशाल रोटेरियन मनोज अग्रवाल रोटेरियन हरपाल सिंह रोटेरियन इंदरप्रीत सिंह रोटेरियन अनिश कुमार रोटेरियन संध्या राज रोटेरियन जसविंदर कौर रोटेरियन नीलम दास एनी सुनीता जैन एनी ललिता अग्रवाल एनी बिन्नी कक्कड़ एनी सोनम एनी मानोत इन सभी कार्यक्रमों की सफलता ने रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी की “सेवा ही सर्वोपरि” की भावना को पुनः सिद्ध किया।

Read More

चिकित्सा जीवन दाता का रूप- सिविल सर्जन

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब चास ने किया डॉक्टरों को सम्मानित बोकारो।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब चास द्वारा सदर अस्पताल में चिकित्सकों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित किया गया।सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने केक काटकर चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।   रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा कि समाज में  चिकित्सकों का बहुमूल्य योगदान है। डिंपल ने कहा कि जिस तरह सीमा पर सैनिक हमारी रक्षा में लगे रहते हैं इसी तरह चिकित्सक भी समाज मे मानव सेवा में लगे रहते हैं।    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा की चिकित्सक जीवन दाता का रूप है पर वर्तमान में चिकित्सक बेहद कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। सिविल सर्जन ने चिकित्सकों को सम्मानित करने पर रोटरी क्लब चास की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि इससे कार्य क्षमता बढ़ती है।       सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं काफी बढ़ गई है और समाज को इस पर चिंतन करना चाहिए। क्लब की सचिव श्वेता रस्तोगी ने आज के महत्वपूर्ण दिन पर प्रकाश डालते हुए मंच संचालन किया। श्वेता ने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। रोटरी सहायक मंडलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज को उन्हें प्रोत्साहित करना ही चाहिए। इस अवसर पर डॉ भूषण प्रसाद, डॉ अरविंद कुमार, डॉ पंकज भूषण, डॉ अनिकेत चौधरी, डॉ अनामिका सिंह, डॉ नजमा खातून, डॉ पिंकी पाल, डॉ सौरभ सांख्यान, डू मैथिली ठाकुर, डॉ सफी नियाज़, डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा, डॉ मदन प्रसाद, डॉ तूलिका सिंह, डॉ शिवानी दास, डॉ क्लीना टुडू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी के सदस्य डॉ श्रवण कुमार, डॉ पुष्पा को भी सम्मानित किया गया।इस समारोह में संजय बैद, सिद्धार्थ पारख, मुकेश अग्रवाल, बिनोद चोपड़ा, पूजा बैद,आनंद अग्रवाल, गौरव रस्तोगी,मंजीत सिंह, ललिता चोपड़ा, चनप्रीत सिंह,रितु अग्रवाल, पूनम अग्रवाल,ब्रूस टबोडा,कुमार अमरदीप, किरण कुमार, माधुरी सिंह, ज्योति अग्रवाल,ब्रेंडा टबोडा, संजय रस्तोगी, अर्चना सिंह, कविता मल्लिक,शैल रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

Read More

मुस्कान हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

बोकारो।चास के मुस्कान हॉस्पिटल के सभागार में भारत रत्न डॉक्टर विधान चंद्र राय  की जयंती राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । समारोह की शुरुआत मुस्कान हॉस्पिटल के वरीय स्त्री रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर उषा सिंह ने केक काटकर की साथ ही डॉ इरफान अंसारी, डॉ एस सी मुंशी ,डॉ शाहनवाज अनवर, डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अस्पताल के सभी चिकित्सक परिचायिकाएं एवं अधिशासी उपस्थित थे। नर्सिंग इंचार्ज उत्तम खवास उप  चिकित्सा अधीक्षक वंदना  सहायक संचालक प्रबंधक रचना सिंह वरिष्ठ लेखाकार संजीव कुमार आदि भी उपस्थित थे।

Read More

एस्बेस्टस काटकर चोरों की एंट्री, माई ज्वेलर्स से उड़ाए लाखों के गहने

बोकारो। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 राय चौक स्थित “माई ज्वेलर्स” में रविवार रात फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को काटकर अंदर एंट्री ली और वहां रखे कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक अभिषेक कुमार के अनुसार, करीब डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए हैं, जिनमें 25 चांदी की चेन, 200 ग्राम चांदी की बिछिया, मंगलसूत्र और शोकेस में रखा सोने का हार शामिल है, दिलचस्प बात यह रही कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा तो था, लेकिन वह दो दिन पहले वज्रपात के कारण खराब हो गया था। चोरों ने कैमरे की वायरिंग भी उखाड़ दी, जिससे फुटेज का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस को घटना के सूचना दे दी गई है। लेकिन चोर अब तक फरार हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।

Read More

बालीडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है

बोकारो; गुप्त सूचना के आधार पर बालीडीह थाना पुलिस ने एक डाक सेवा की गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। शराब की ये खेप बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस ने तत्काल गाड़ी को जब्त करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इस गाड़ी में 110 पेटी विदेशी शराब लोड की गई थी। शराब कई नामचीन ब्रांडों की थी और सभी पेटियां पंजाब में निर्मित थीं। गौर करने वाली बात यह है कि शराब की इस अवैध खेप को ले जाने के लिए डाक सेवा की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया, ताकि पुलिस को भ्रम में डाला जा सके। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने समय रहते इसे पकड़ लिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गाड़ी का चालक रास्ते में कई बार लोकेशन बदलने की कोशिश कर रहा था और पुलिस को चकमा देकर भागने की योजना में था। लेकिन उसका ये प्रयास सफल रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक तलाश से कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। यह आशंका भी जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। बालीडीह पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल एक बड़ा अपराध टला, बल्कि शराब तस्करी के नेटवर्क का एक बड़ा सिरा भी पुलिस के हाथ लगा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं

Read More

बोकारो में भी हुल दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया

बोकारो में भी हुल दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है। बोकारो में इसको लेकर दिन भर कार्यक्रम है और सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। हूल दिवस के मौके पर विभिन्न पार्टी के नेताओ के द्वारा सिद्धू कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओ ने इस कार्यक्रम को बड़े ही धूम धाम से मनाया और सिद्धू कानू के मूर्ति पर माल्यार्पण किया वही आजसू और भाजपा ने भी उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उनको याद किए। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बोकारो के चास स्थित आईटीआई मोड़ पर सिधु कानू के मूर्ति पर पुष्प अर्पित और नमन करते हुए कहा की जिस तरफ से अंग्रेजो की हुकूमत को सिद्धू कानू ने चैलेंज किया था और आजादी के लिए जिस तरह संघर्ष किए और अंग्रेजो हुकूमत की नीव हिला दी थी। ऐसे में उनके बलिदान को याद किया गया। वही आजसू पार्टी ने भी बोकारो में हूल दिवस के मौके पर सिद्धू कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का बाद कहा की जिस तरह से उन्होंने देश की आजादी के लिए आंदोलन किए ऐसे में उन्हें और उनकी क्रांति के समय के दिनो को भी आज भी लोग याद करते हुए उन्हें नमन करते है।

Read More

मिनी कपूर बनी रोटरी मिडटाउन कपल की अध्यक्ष

बोकारो।रोटरी मिड टाउन कपल की अध्यक्ष मिनी स्टीफेन कूपर बनी है। रोटरी इंटरनेशनल के नये वर्ष की शुरूआत नयी उर्जा के साथ 1 जुलाई से हो रही है और इसी के साथ रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स के सदस्यों ने अपने नये सत्र की घोषणा करते हुए नयी अध्यक्ष रोटेरीयन मिनी स्टीफन कपूर , सचिव मोहित अग्रवाल , कोषाध्यक्ष उमा त्रेहान और टीम के नेतृत्व में सेवा और समाज कल्याण की दिशा में नए संकल्प लिए हैं ।

Read More

बालीडीह थाना की कार्रवाई: सुंदरम स्टील कंपनी से स्पंज आयरन चोरी का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

बोकारो :बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुंदरम स्टील कंपनी से स्पंज आयरन की चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक अनुराग सिंघानिया द्वारा 28 जून 2025 को बालीडीह थाना में दिए गए एक लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया कि कंपनी के ही कुछ स्टाफ लंबे समय से योजनाबद्ध ढंग से स्पंज आयरन की चोरी कर बाजार में बेच रहे हैं, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 214/25, धारा 306/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गोपाल भंडारी और मुकेश रवानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि चोरी की गई स्पंज आयरन को टुंडी, धनबाद स्थित एक कबाड़ी दुकान में छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए टुंडी बाजार से चोरी गई 13,730 किलोग्राम स्पंज आयरन पिलेट्स बरामद की। साथ ही, इस गोरखधंधे में शामिल तीसरे आरोपी काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी को भी टुंडी बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नवंबर महीने से यह गिरोह सक्रिय था। कांटा मशीन ऑपरेटर गोपाल भंडारी की मिलीभगत से ट्रकों में अधिक मात्रा में माल लोड कर उसे कम वजन का दिखाया जाता था। इसके लिए कांटा करते समय वाहन का चक्का आगे बढ़ा दिया जाता था ताकि स्केल पर कम वजन दिखे। इसके बाद अतिरिक्त माल को टुंडी ले जाकर कबाड़ी दुकानों में स्टॉक कर बेच दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में जिन सामानों को ज़ब्त किया है, उनमें दो ट्रक शामिल हैं — एक ट्रक (NL01AB-4580) में 75 टन लोड को 67 टन बताया गया था, जबकि दूसरे ट्रक (JH09AX-3629) में 81 टन लोड को 72 टन बताया गया। इसके अलावा टुंडी बाजार स्थित काशीनाथ रवानी की कबाड़ी दुकान से 13,730 किलोग्राम स्पंज आयरन पिलेट्स और 20,000 रुपये नकद जब्त किए गए। आरोपी गोपाल भंडारी के जैनामोड़ स्थित किराए के मकान से 26,540 रुपये, कंपनी का एक मोबाइल फोन और कांटा मशीन की पर्चियाँ भी बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल भंडारी (32 वर्ष), निवासी सोहनाद, थाना पूर्वी टुंडी, धनबाद; मुकेश गोराई (26 वर्ष), निवासी चितमु, थाना कोटशिला, जिला पुरुलिया; और काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी, निवासी टुंडी बाजार, धनबाद शामिल हैं। इस कार्रवाई में बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम में वीरमणि कुमार, शशिकांत ठाकुर, जितेन्द्र यादव, संदीप कुमार, उमेश कुमार सिंह और मरियानुस जोजो शामिल थे। बालीडीह पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने औद्योगिक क्षेत्र में चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

Read More
Back To Top