Anil Kumar

श्याम सुंदर जैन के निधन पर जैन मिलन ने शोक व्यक्त किया।

जैन मिलन के पूर्व सचिव एवं दिगंबर जैन समाज के सचिव तथा अन्य कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े श्याम सुन्दर जैन का अंतिम संस्कार आज गरगा घाट पर कर दिया गया। बेहद धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व के स्वामी  श्याम जैन का निधन इलाज के क्रम में कोलकाता में हो गया था। उनके निधन का समाचार से जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई अपनी लगनशीलता,कर्मठता,ईमानदारी,व्यवहार कुशलता से श्याम सुंदर जैन बोकारो के सफलतम व्यवसायियों में शुमार थे। वे नीलकमल होटल का सफल रूप से संचालन कर रहे थे। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि श्याम सुंदर जैन का निधन समाज के लिए अपूर्णिय क्षति है। जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने कहा समाज में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। सेक्टर-2 स्थित जैन मंदिर के निर्माण में श्याम सुंदर जैन का अहम योगदान रहा। श्याम जैन के पुत्र पीयूष जैन ने मुखाग्नि दी । श्याम जैन अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्र वधू ,दो पुत्रिया, पौत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।   गरगा का घाट पर रिषभ जैन, डॉ महेंद्र जैन, कमल जैन,प्रदीप कुमार बैसाखिया,संजय जैन, विनोद चोपड़ा, मनीष जैन, सुभाष जैन, विकाश जैन, सतीश जैन, प्रकाश कोठारी, सुनील जैन, बिमल जैन, अनिमेष जैन, सुशील बैद, अनिमेष जैन,मनोज जैन, आकाश जैन, विकाश जैन, अनिल बैद, माणिक छल्लाणी, निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण सहित समाज के सैकड़ो लोग एवं व्यवसायी उपस्थित थे।

Read More

गर्मी में रक्त संकट को देखते हुए बोकारो रकवीर परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

बोकारो: चास स्थित विमला कंप्लेक्स में आज बोकारो रक्तवीर परिवार की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन श्री नागेश्वर शर्मा जी के द्वारा किया गया।इस शिविर का उद्देश्य गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में उत्पन्न होने वाली रक्त की कमी को दूर करना था। बोकारो रक्तवीर परिवार का संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि गर्मी के समय लोग रक्तदान करने से कतराते हैं, जिससे ब्लड बैंक की स्थिति अत्यंत नाजुक हो जाती है। ऐसे में संस्की ओर से यह एक छोटी-सी पहल है, ताकि जरूरतमंदों की समय पर मदद की जा सके। शिविर में कुल 19 लोगों ने रक्तदान किया। संस्थापक संजय शर्मा ने बताया कि आज बोकारो रकवीर परिवार को स्थापित हुए पाँच वर्ष हो चुके हैं, लेकिन संस्था के सदस्य पिछले 14 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। संस्था के पास इस समय लगभग 600 सक्रिय सदस्य हैं, जबकि इनके अतिरिक्त भी सैकड़ों लोग रिश्तेदार, दोस्त और शुभचिंतक हैं जो समय-समय पर रक्तदान करते हैं। संजय शर्मा ने कहा, हमारी संस्था हर जरूरत के समय आगे खड़ी रहती है, ताकि किसी की जान बचाई जा सके। लोगों में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियाँ हैं, जैसे कि रक्तदान करने से शरीर कमजोर हो जाता है या शरीर में रक्त नहीं बनता। इस पर संजय शर्मा ने कहा, यह पूरी तरह मिथक है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पाँच से छह लीटर खून होता है, जबकि रक्तदान में केवल 350 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है। शरीर इस रक्त की पूर्ति महज 24 घंटे में कर देता है। इसलिए लोगों को इस भ्रम से बाहर आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, आज मेरा जन्मदिन है और मैंने आज 53वीं बार रक्तदान किया है। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ और सभी से यही अपील करता हूँ कि आप भी रक्तदान करें स्वस्थ रहे और समाज की मदद करें। इसके अलावा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मधुमेह (डायबिटीज) से ग्रसित व्यक्ति भी कुछ शर्तों के तहत रक्तदान कर सकते हैं। अगर किसी का ब्लड शुगर लेवल 300 से कम है और वह इंसुलिन नहीं ले रहा है, तो वह रक्तदान करने के लिए पात्र है। शिविर को सफल बनाने में संस्था के रजनीश तिवारी, हामिद खान, गौरव, गोलु जोशी, कोकिल जी, मनोज, अजय, विनीत, सत्य संचित  सहित के एम मेमोरियल ब्लड सेंटर के राजेंद्र जी, बादल, हेमंत सहित पुरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

Read More

आयुक्त के नेतृत्व में चास मेन रोड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

बोकारो। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व एवम् मार्गदर्शन में चास मेन रोड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत नालियों के ऊपर पक्का स्लैब को जेसीबी मशीन से हटाते हुए साफ सफाई का कार्य संचालित किया गया एवं नालियों के अतिक्रमण को हटाया गया। अपर नगर आयुक्त द्वारा आम नागरिकों से अपील किया कि शहर को स्वच्छ रखने मे सहयोग करे। नालियों को अतिक्रमित न करे और उसमें कूड़ा कचरा न डाले। निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाव के लिए वाहनों का संचालन ऐजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। यदि किसी भी प्रकार से कूड़ा उठाव में परेशानी होती है तो निगम कार्यालय मे तुरंत संपर्क करे। निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ एवम् सुंदर बनाने के लिए कृत संकल्प है।

Read More

चास की जनसमस्याओं का अभियान चलाकर नगर निगम करे समाधान — अभय कुमार मुन्ना

चास:- नगर विकास समिति का प्रतिनिधि मंडल अभय कुमार मुन्ना के नेतृत्व में आज चास नगर नगर निगम आयुक्त संजीव कुमार से मिलकर चास नगर निगम क्षेत्र के ज्वलंत बारह मुद्दों पर वार्ता किया.वार्ता में प्रतिनिधि मंडल ने विदुवार अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार,सहायक नगर आयुक्त आयुक्त जयपाल सिंह एवं प्रियंका कुमारी सिटी मैनेजर मेघनाथ चौधरी, ललित लाकड़ा,अमन मल्लिक, अनूप गुंजन टोपनो, प्रशांत कुमार मेसर्स इंभाइरो प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि रवीश कुमार आदि की उपस्थिति में ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि चास नगर निगम की लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित इकाई पिछले 5 वर्षों से भंग है. चास नगर निगम का आम चुनाव नहीं होने के कारण अपनी छोटी-छोटी समस्या को लेकर आम जनता को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है जिसमे मुख्य रूप से श्रृंगारी जोड़ियां, गरगा नदी सहित सभी तालाब, नाला, नाली को पूर्ण अतिक्रमणमुक्त कराते हुए उसकी सफाई सुनिश्चित करने ताकि बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण क्षेत्र में महामारी आदि फैलने की संभावना रोकी जा सके, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी) के निर्देशों का पूर्ण उल्लंघन करते हुए गरगा नदी, नगर निगम क्षेत्र के सभी तालाब और श्रृंगारी जोड़ियां में सीवरेज का गंदा पानी को सीधे गिराने पर तुरंत रोक लगाने, चास नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की वसूली के नाम पर निजी एजेंसी के एजेंट की मनमर्जी पर रोक लगाते हुए निगम के स्थाई कर्मी से उक्त कार्य को कराने, निगम क्षेत्र के उपभोक्ता को घर-घर जल एवं गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन कनेक्शन करने के बावजूद अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई है, जिसे शीघ्र शुरू कराने, पाइपलाइन बिछाने के लिए निगम क्षेत्र की सड़क का कटाव किया गया है किंतु एजेंसी द्वारा उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है जिसके कारण पूरे निगम क्षेत्र में अनेक समस्या झेलनी पड़ रही है, इसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने, चास नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत चेक पोस्ट सब्जी मार्केट एवं जोधाडीह मोड़ सब्जी मार्केट को सुव्यवस्थित करते हुए सभी दुकानदारों को स्थायी दुकान में संचालन करने तथा खुले में मांस मछली एवं मदिरापान के खरीद बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने, चास नगर निगम क्षेत्र में कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण कर यत्र तत्र कचरा फेंकने तथा वार्ड स्तर पर कचरा का नियमित उठाव नहीं होने के कारण महामारी फैलने की प्रबल संभावना है जिस पर शीघ्र उचित कार्रवाई करने, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना करते हुए चास नगर निगम क्षेत्र को पूर्णतः सड़क किनारे अवैध पार्किंग से मुक्त करने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में अनियमित पर पूर्ण रोक लगाते हुए आम जन के आवेदन को यथाशीघ्र संपादित करने, चास नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे सभी तरह के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई कोताही ना हो, इसके लिए उस वार्ड के स्थानीय आमजन एवं अधिकारियों की संयुक्त निगरानी टीम का गठन कर योजना का चयन एवं उसके देखरेख में कार्य कराना सुनिश्चित करने, चास नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्ड में जर्जर बिजली पोल, तार एवं स्ट्रीट लाइट की मरम्मत विशेष अभियान चलाकर कराने की मांग की गई. अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं. अलकुशा में कचरा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदी गई है किंतु स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. श्रृंगारी जोरिया में फल मंडी से जूता गली तक सफाई का काम मैन्युअल शुरू किया गया है जो बाबा नगर से आशियाना फेज 4 तक किया जाएगा. वड़ा नाला, सभी नाली, पुलिया की सफाई कराई जा रही है. वार्ता में नगर निगम में कचरा उठाने करने वाली सफाई एजेंसी के प्रतिनिधि ने कहा कि निगम क्षेत्र में 18 गाड़ी के द्वारा प्रतिदिन कचरा का उठाव किया जा रहा है. शीघ्र ही व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा जिसमें आम आदमी कचरा से संबंधित अपने शिकायत सीधे एजेंसी से कर सकेंगे. अपर नगर आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि पांच सदस्य कमेटी का गठन गरगा नदी एवं तालाब में गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए बनाई गई है. श्रृंगारी जोरिया सहित अनेक नाले की सफाई, सड़क अतिक्रमण हटाने का कार्य, विकास कार्य में कोताही आदि की शिकायत मिलने पर त्वरित रूप से कठोर कार्रवाई किया जा रहा है.  श्री कुमार ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में सड़क काटने पर गैस एजेंसी को रोक लगा दी गई है. सड़क काटने के लिए बैंक गारंटी जमा करना अनिवार्य है. पानी आपूर्ति के लिए सेकेन्ड फेज का काम पूर्ण हो गया है, जिसके चालू होने से लगभग 25000 घरों में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा. श्री कुमार ने कहा कि जोधाडीह मोड सब्जी मार्केट को व्यवस्थित करने के लिए एक जमीन का एनओसी मिला है जिसमें फुटपाथ के सभी दुकानदार को शिफ्ट किया जाएगा. चेक पोस्ट सब्जी मार्केट को व्यवस्थित करने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा.  श्री कुमार ने बताया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में पहले अधिक समय लगता था किंतु अब इस कार्य के लिए निगम में दो कर्मचारी को जवाब देही दी गई है. श्री कुमार ने कहा कि चास नगर निगम के सभी विकास योजनाएं आम जनता के सामूहिक आवेदन पत्र के आधार पर उसके भौतिक स्थिति का इंजीनियरिंग सेल के द्वारा सत्यापन करने के बाद प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जा रहा है.उक्त कार्य की निगरानी आम जनता से करने का आह्वान अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने किया.  आज के वार्ता में नगर विकास समिति के वार्ता प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना, संरक्षक सदस्य अशोक जगनानी, बालकृष्ण मुरारी, डॉक्टर सूर्यमणि कुमार, अरविंदर सिंह भाटिया, जितेंद्र प्रसाद सिंह, राम भजन सिंह, लालमुनी देवी, अतीश कुमार सिंह, गौरीशंकर सिंह, राम किंकर माहथा, शत्रुध्न सिंह, अरुण सिंह, डॉ के.पी. सिन्हा,साधू सिंह, नीलम देवी,रानी देवी इत्यादि शामिल हुए.

Read More

अभी तो बस ये शुरूआत हैं, यात्रा रूके नहीं, जिला व राज्य का नाम करें रौशनः उपायुक्त

बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण करें, देश की अर्थ व्यवस्था एवं पूर्ण निर्माण में अपना योगदान दें : उपायुक्त बोकारो : समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी  जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक डा. अतुल कुमार चौबे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उदय कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र – छात्राएं, उनके अभिभावक आदि उपस्थित थे।मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इन प्रतिभाशाली शिक्षकों – छात्राओं के बीच वह अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे है। अपनी मेहनत एवं लगन से आप सबों ने जिले के प्रदर्शन में जो निखार लाया है। यह जारी रहनी चाहिए। कहा कि अभी तो बस ये शुरूआत हैं, यात्रा रूके नहीं…। आप सभी आगे भी जिले एवं राज्य का नाम रौशन करें। माध्यमिक, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं स्नाकोत्तर यह सभी पड़ाव है, इन पड़ावों को पार करके ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। बेहतर व्यक्तिव का निर्माण करके, आप सभी अपने देश की अर्थव्यवस्था – पूर्ण निर्माण में योगदान दें। जिस क्षेत्र में रूचि, उसी को लक्ष्य बना आगे बढ़े उपायुक्त ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी को जिस क्षेत्र में जाने की रूचि हो, आप उसी ओर अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। खेलकूद – संगीत, व्यवसाय जिस क्षेत्र में आपका मन करें, आप उसमें अपना शतप्रतिशत दें और उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। शिक्षा यह निर्धारित करता है कि आपका व्यवहार कैसा है, आपके व्यवहार में कितना परिवर्तन आया है। उन्होंने सभी को देश की समाजिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, वास्तु, विज्ञान एवं तकनीक आदि के संबंध में अध्ययन करने की बात कहीं। साथ ही, अध्ययन के समय अपने विषय से भटकाव नहीं हो, इसका ध्यान रखें, विषय पर केंद्रीत रहे। शॉर्टकट नहीं लेना है, जीवन में नशा को अपनाना नहीं उपायुक्त ने छात्र – छात्राओं को कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई आसान रास्ता या शॉर्टकट नहीं होता है, जो आपको तुरंत सफलता दिला सके। इसलिए आप सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें, बिना समय बर्बाद किए समर्पण के साथ प्रयास करें, और कठोर परिश्रम करें। जीवन में सफलता के लिए, आपको लगातार मेहनत करते रहना चाहिए और किसी भी शॉर्टकट को अपनाना नहीं चाहिए। उन्होंने जीवन में नशा को नहीं अपनाने का अपील किया। कहा कि नशा हमारे व्यक्तित्व को बर्बाद कर देता है। स्वयं कभी नशा नहीं करें और दूसरों को भी ऐसा नहीं करने के लिए प्रेरित करें। शिक्षक अपने मूल कार्य को करें, सुविधाओं का ख्याल रखेगा विभाग उपायुक्त ने अपने संबोधन में उपस्थित शिक्षकों को कहा कि शिक्षक अपने मूल कार्य बच्चों की पढ़ाई – लिखाई में ध्यान दें। उनकी सुविधाओं, प्रमोशन व अन्य कार्यों का ख्याल विभाग रखेगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी – जिला शिक्षा अधीक्षक को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। उन्होंने द्वय पदाधिकारियों को कहा कि कोई भी शिक्षक आपके कार्यालय का चक्कर नहीं काटे, इसकी व्यवस्था करें। उन्होंने शिक्षकों की समस्या पर सुनवाई – समाधान को लेकर विद्यालय अवधि के बाद या रविवार को दिन निर्धारित कर शिक्षक दरबार लगाने की बात कहीं। शिक्षकों को सम्मान देने को कहा। बोकारो शिक्षा का हब बने, सामूहिक प्रयास से करें शुरूआत उपायुक्त ने जिले के सभी शिक्षकों से अपील किया कि वह बोकारो जिले को शिक्षा का हब बनाएं। यहां के बच्चें और अन्य जगहों के बच्चें पढ़ने के लिए कहीं अन्यत्र नहीं जाएं। जिला प्रशासन इसमें हर संभव सहयोग आप सबों का करेगा। यह कैसे विकसित होगा, इसकी शुरूआत करें। शिक्षा ही वह धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता है और यह जीवन भर काम आएगा। कहा कि, शिक्षक स्वयं को गौरांवित महसूस करें और पूरी तरह समर्पित होकर अपना शत-प्रतिशत दें।   19 वें. से छठें स्थान पर पहुंचा बोकारो जिला जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्ष बोकारो जिला माध्यमिक परीक्षा परिणाम में बोकारो जिला 19 वें. पायदान पर था, जिसे विभाग व जिला प्रशासन ने चुनौती से लेते हुए इसमें सुधार लाने का निर्णय लिया। सतत निगरानी, रणनीति के तहत टेस्ट का आयोजन कर शिक्षक – छात्र सबों के सहयोग से इसे दुरूस्त किया गया। इसी का नतीजा है कि बोकारो जिला इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में पूरे सूबे में छठा स्थान अर्जित किया है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि यह क्रम रूकेगा नहीं, हम आगे बढ़ेंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उधर, शिक्षकों व छात्रों ने भी अपना – अपना अनुभव साझा किया। मौके पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने माध्यमिक – इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं एवं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने वाले 54 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन जिला शिक्षा अधीक्षक ने दिया।    

Read More

रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बोकारो के द्वारा निषिद्ध पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध प्रभात फेरी का आयोजन

बोकारो / चास ;  रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बोकारो द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में निषिद्ध पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु एक प्रभावशाली प्रभात फेरी का आयोजन मंगलवार को  प्रातःकाल किया गया।इस जागरूकता रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन युक्त तख्तियाँ लिए हुए, नारे लगाते हुए और जागरूकता गीतों के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश दिया. “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” तथा “हम युवा हैं नए भारत की शान, नहीं चाहिए कोई नशे की जान। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से आरंभ होकर आसपास के मोहल्लों से होते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई। यह आयोजन समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने भी नेतृत्व की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने कहा “विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि सामाजिक चेतना का भी वाहक होता है। आज की प्रभात फेरी हमारे विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। हम सबका दायित्व है कि अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाएँ और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य प्रदान करें।

Read More

सौंहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का पर्व

अलर्ट रहे, क्षेत्र में गश्ती बढ़ाएं, प्रतिनियुक्त स्थल पर मुस्तैद रहे सभी दंडाधिकारी – पुलिस बल बोकारो।प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को भाईचारे का त्योहार बक़रीद पर्व धूमधाम से मनाया गया।जबकि अकीदतमंदों ने मस्जिदों एवं ईदगाह में नमाज पढ़ी।लोगों ने नमाज अदा करते हुए घर, परिवार और समाज के साथ ही देश में अमन और चैन की दुआ मांगी।ईद उल – अजहा की नमाज को अदा करते हुए लोगो ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादातर लोग एक- दूसरे को शांति, सौहार्द के पर्व बक़रीद त्योहार की शुभकामनाएं दी। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सभी चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी – पुलिस बल प्रतिनियुक्त हैं। स्वयं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे थे।शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने विधि व्यवस्था को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों से कंपोजिट कंट्रोल रूप (सीसीआर) में अधिष्ठापित एलईडी टीवी से जायजा लिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, बीडीओ चास डा. प्रदीप कुमार, सीओ चास दीवाकर दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी से जिले की जानकारी ली। कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी – पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने को कहें। उन्होंने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी को कहा। नियंत्रण कक्ष में डायल 100/112 से प्राप्त शिकायतों और उस पर की गई कार्रवाई की भी जानकारी टीम से ली। विभिन्न इलाकों का किया दौरा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर भर्रा बस्ती, रितुडीह, सिवनडीह आदि इलाकों का भी दौरा किया। उन्होंने समाज के लोगों से सौहादर्पूण माहौल में पर्व को मनाने। सभी को मिलजुल कर रहने एवं विकास के कार्यों में सहभागी बनने का अपील किया। कहा कि प्रशासन की पूरी टीम आमजनों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने रितुडीह एवं सिवनडीह स्थित मिनी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी से अब तक की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी को अलर्ट रहने और अपना प्रतिनियुक्ति स्थल नहीं छोड़ने, किसी भी तरह की कोई छोटी सी सूचना/शिकायत को भी गंभीरता से लेने को कहा। कंपोजिट नियंत्रण कक्ष के लगातार संपर्क में रहे। पैदल चलकर सिवनडीह मदरसा का लिया जायजा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने सिवनडीह मिनी कंट्रोल रूम से अधिकारियों के साथ लगभग 1.5 किमी पैदल चलकर सिवनडीह के राजा जामा मस्जिद के समीप स्थित मदरसा का निरीक्षण किया। उन्होंने मदरसा के विभिन्न कक्षाओं/परिसर का जायजा लिया। उपस्थित शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण तालीम (शिक्षा) देने की बात कहीं। उन्होंने मदरसा में अध्ययनरत बच्चों की संख्या की भी जानकारी ली।

Read More

पुलिस की सघन चेकिंग में अवैध शराब और स्प्रिट बरामद,वाहन जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार

धनबाद। डीएसपी डी एन बंका ने पूर्वी टुंडी थाना में प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पोखरिया मोड़ के पास शाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि निरसा थाना क्षेत्र के जोगीतोपा निवासी विकास साहनी एक काले रंग के थार और एक काले रंग की स्कार्पियो वाहन में अवैध शराब और शराब बनाने का स्प्रिट लेकर जामताड़ा की ओर जा रहा है।पुलिस ने पकड़े गए वाहन से बरामद किया अवैध शराब और स्प्रिट पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर थाने लाया और तलाशी ली। तलाशी के क्रम में थार वाहन से करीब 5 हजार शराब बोतल का ढक्कन और 20 जार में स्प्रिट जैसा गंध देने वाला तरल पदार्थ बरामद हुआ। जबकि स्कार्पियो वाहन से 375 एमएल का इंप्रियल ब्लू शराब का दो कार्टून, 20 लीटर वाले चार जार में कच्चा स्प्रिट, करीब 1000 पिस बोतल का ढक्कन और दो बंडल स्टिकर बरामद हुआ।मुख्य सरगना फरार, चालक गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि मुख्य सरगना विकास साहनी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, जबकि उसका चालक बेनागोड़िया निवासी मो युनूस अंसारी पकड़ा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से थानेदार रवि कुमार, एसआई वीर अभिमन्यु आदि मौजूद थे।

Read More

भाकपा माले व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक में 9 जुलाई को आहुत देशव्यापी हड़ताल की रणनीति बनाई गई

कतरास।केशलपुर फुटबॉल मैदान में भाकपा माले व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की संयुक्त बैठक शनिवार को हुई। अध्यक्षता ठाकुर महतो ने की। केंद्र सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को आहुत देशव्यापी हड़ताल की सफलता को रणनीति बनाई गई।भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि केंद्र की सरकार मजदूर, किसान विरोधी हैं।उन्होंने कहा कि हड़ताल में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जगहों पर बैठक एवं प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कामरेड एके राय के जन्मदिवस के अवसर पर धनबाद से मजदूर संघर्ष संदेश जत्था को भाकपा-माले महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह अभियान 15 जून को शुरू होकर 4 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान गोविंदपुर, बलियापुर, सिंदरी, कलियासोल, चिरकुंडा, मैथन, पंचेत, निरसा, झरिया, धनबाद, बाघमारा, चंद्रपुर, फुसरो, बेरमो, नवादीह, गोमिया, कसमार, जैनामोड़, शिवडीह, बोकारो स्टील सिटी गेट, बालीडीह, चास बाजार, चंदनकियारी, अमलाबाद सहित हजारीबाग, रामगढ़ का भ्रमण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य कामरेड एके राय के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही श्रम कानून, निजीकरण, विस्थापन, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।बैठक में सुनील कुमार महतो, रॉबिन महतो, दिलीप महतो, शंकर महतो, चेतू साव, उपेन गोप, रामाश्रय सिंह, मानिक महतो, भैरवनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

Read More

ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआओं एवं हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया

धनबाद। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह स्थानीय ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की की दुआ की गई।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी की रस्म अदा की गई। बच्चों और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। बाजारों में भी सुबह से रौनक रही, जबकि सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल मुस्तैद रहा।स्थानीय प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने के लिए उचित प्रबंध किए थे। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएँ दीं।

Read More
Back To Top