कतरास।केशलपुर फुटबॉल मैदान में भाकपा माले व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की संयुक्त बैठक शनिवार को हुई। अध्यक्षता ठाकुर महतो ने की। केंद्र सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को आहुत देशव्यापी हड़ताल की सफलता को रणनीति बनाई गई।
भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि केंद्र की सरकार मजदूर, किसान विरोधी हैं।उन्होंने कहा कि हड़ताल में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जगहों पर बैठक एवं प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कामरेड एके राय के जन्मदिवस के अवसर पर धनबाद से मजदूर संघर्ष संदेश जत्था को भाकपा-माले महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह अभियान 15 जून को शुरू होकर 4 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान गोविंदपुर, बलियापुर, सिंदरी, कलियासोल, चिरकुंडा, मैथन, पंचेत, निरसा, झरिया, धनबाद, बाघमारा, चंद्रपुर, फुसरो, बेरमो, नवादीह, गोमिया, कसमार, जैनामोड़, शिवडीह, बोकारो स्टील सिटी गेट, बालीडीह, चास बाजार, चंदनकियारी, अमलाबाद सहित हजारीबाग, रामगढ़ का भ्रमण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य कामरेड एके राय के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही श्रम कानून, निजीकरण, विस्थापन, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।बैठक में सुनील कुमार महतो, रॉबिन महतो, दिलीप महतो, शंकर महतो, चेतू साव, उपेन गोप, रामाश्रय सिंह, मानिक महतो, भैरवनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
भाकपा माले व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक में 9 जुलाई को आहुत देशव्यापी हड़ताल की रणनीति बनाई गई










Leave a Reply