विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वदेशी जागरण मंच ने किया पौधारोपण

बोकारो : हाथ से हाथ मिलाएँ, प्लास्टिक हटाएं, पर्यावरण बचाएँ I सांसे हो रही है कम, आओ पौधा लगाये हम के स्लोगन के साथ स्वदेशी जागरण मंच ,बोकारो जिला द्वारा 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चास ब्लॉक के शिव मंदिर परिसर में पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया और पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु लोगों को जागृत किया गया। अखिल भारतीय स्वदेशी मेला प्रमुख शचीन्द्र कुमार बरियार ने मंदिर परिसर में पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुरुआत किये I कार्यक्रम अवधेश कुमार सिंह, पर्यावरण प्रमुख के देख रेख में संपन्न हुआ I कार्यक्रम में प्रांतीय संपर्क प्रमुख अजय चौधरी, जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा, दिलीप वर्मा, जयशंकर प्रसाद, विवेकानंद झा, कुमार संजय, अवधेश कुमार सिंह, नवीन सिन्हा, सुजीत श्रीवास्तव, ददन प्रसाद, सुरेश सिन्हा,बिनोद चौधरी, मनीष श्रीवास्तव,सुजीत कुमार,संजय कुमार,विकास शर्मा, अनंत किशोर, एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें I विगत 24 – 25 मई को झुमरीतिलैया, कोडरमा में प्रांतीय विचार वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें बोकारो से 14 प्रतिनिधियों ने भाग लिया I विचार- वर्ष में पूरे झारखंड प्रांत से करीब 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया I विचार वर्ग में कुछ नये दायित्व की घोषणा क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने किया I सह संयोजक नवीन सिन्हा,कार्यालय प्रमुख ददन प्रसाद, पर्यावरण प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, युवा प्रमुख सुजीत श्रीवास्तव, विचार विभाग प्रमुख अमर जी सिन्हा के नए दायित्व की घोषणा किया गया I यह जानकारी जिला संयोजक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा ने दी एवं सभी को नए दायित्व के लिए बधाई दिया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top