नावाडीह प्रखंड के सदर पंचायत नावाडीह स्थित आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला मे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद गोरिया करमा हजारीबाग के सहयोग से सोमवार को 150 किसानों के बीच विभिन्न प्रकार के सब्जी व धान बीज का वितरण किया गया। यह वितरण नावाडीह प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, समाजसेवी जयनारायण महतो एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि बहुत सारे किसान बीज नहीं खरीद पाने के वजह से किसान खेती कार्य को छोड़कर पलायन कर रहे हैं जिसके कारण आज दिनो दिन सब्जी मंहगी होती जा रही है।यदि किसान वर्ग के लोग खेती करना छोड़ देते हैं तो आने वाले समय में सब्जी की मंहगाई असमान छूने लगेगी। संस्था के द्वारा किसानों को मुफ्त में सब्जी बीज देकर उन्हें खेती से जोड़ने का कार्य कर रही है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा समय-समय पर किसानों को खेती से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, आनेवाले दिनों में नावाडीह में भी सब्जी का मंडी खुलेगा जिससे नावाडीह प्रखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और किसान वर्ग के लोग खेती कार्य में मन लगाकर काम करेंगे।समाजसेवी जयनारायण महतो ने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी खेती कार्यों से दुर होते जा रहे हैं एवं रास्ते से भटकते जा रहे हैं, हम सभी को गाँव – गाँव में जाकर युवाओं को कृषि के बारे मे जानकारी देना पड़ेगा और युवाओं को कृषि कार्यों में पुनः जोड़ने की आवश्यकता है । समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा किसानों के बीच सब्जी व धान बीज का वितरण समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला में किया गया । इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि किसान खेती करके आत्मनिर्भर किसान बन सकें। उन्होंने कहा कि नावाडीह कृषि उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का निर्माण भी किया गया है जिसमें जुड़ने वाले किसानों को समय समय पर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। आनेवाले समय में नावाडीह में बड़े पैमाने पर किसानों को खेती कार्य से जोड़ा जाएगा इसको लेकर संस्था के द्वारा तैयारी चल रही है।मौके पर भलमारा मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र महतो, अनवर अंसारी,महावीर महतो, आशीष मिश्रा, अरुण कुमार, अजय कुमार, भुनेश्वर महतो, मिथलेश्वर महतो, लालू महतो, दिलीप कुमार, ललिता कुमारी, संजू कुमारी, कान्ति कुमारी, गुलाबी देवी, सहित कई किसान थे।










Leave a Reply