बोकारो। : झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से बुधवार को समाजसेवी लीलावती देवी को बाल कल्याण समिति, बोकारो का अध्यक्ष नमित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा अंगीकृत झारखण्ड किशोर न्याय (देख-रेख एवं संरक्षण) नियमावली, 2017 के नियम-88 के प्रावधान के अनुरुप चयन समिति की अनुशंसा पर बाल कल्याण समिति में अध्यक्ष के रिक्त पदों पर औपबंधिक रुप से लीलावती देवी की नियुक्ति की गई है। जनवरी 2025 से अध्यक्ष शंकर रवानी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से समिति का ये पद रिक्त था । चयनित अध्यक्ष को अधिसूचना के निर्गत होने की तिथि के एक सप्ताह के अन्दर अपना योगदान संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के समक्ष देना है। ज्ञात हो कि बाल कल्याण समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है और अध्यक्ष की नियुक्ति समिति के कार्यकाल के साथ समाप्त हो जाएगी।










Leave a Reply