गोमिया। स्वच्छ भारत मिशन (फेज-2) के तहत आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार, गोमिया में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने की। इस अवसर पर यूनिसेफ सहयोगी संस्था आई.डी.एफ. के प्रतिनिधि अनुरोध कुमार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 से जुड़ी प्रक्रियाओं, मानकों एवं मूल्यांकन की विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की टीम द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से संबंधित कार्यों का आंकलन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने मुखिया, पंचायत सचिव एवं जलसहिया को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं तथा साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखें। वहीं अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आफताब आलम ने सभी पर्यवेक्षिकाओ को सख्त हिदायत दी कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को बनाए रखें ताकि सर्वेक्षण के दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त हों।सर्वेक्षण टीम द्वारा पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से कनीय अभियंता रोहित कुमार मंडल, जिला समन्वयक दिलीप कुमार, मुखिया शोभा देवी, रामवृक्ष मुर्मू, बलराम रजक, विनोद विश्वकर्मा, रीना सिंह एवं जलसहिया बेबी कुमारी, अनु देवी, निशा कुमारी, पूनम देवी, सीता देवी, दीपिका कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।










Leave a Reply