गोमिया। गोमिया प्रखंड के पशु चिकित्सा अस्पताल परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 14 लाभुकों के बीच पालतू पशुओं का वितरण गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार एवं डॉ पूनम कीड़ो ने संयुक्त रूप से किया.इस दौरान 14 लाभुकों में से प्रत्येक को एक बकरा और चार बकरी दिया गया.इस अवसर पर बीडीओ श्री महतो और सीओ श्री आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 लाभुकों को पालतू पशु दिया गया है, उसका सदुपयोग होना चाहिए और उसकी देखभाल भी ठीक तरीके से होना चाहिए. कहा कि सरकार का यह एक सराहनीय कदम है, इसके माध्यम से लोग रोजगार से जुड़ सकेंगे। मौके पर रोला, चेलियां टांड़, होसिर, खम्बरा, देवीपुर, ससबेडा, चिपरी गांव के लाभुक प्रिया कुमारी, सरिता कुमारी, ललिता कुमारी, कौशल्या देवी, अनिता देवी, बिंदी देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।










Leave a Reply