बिरहोर बाल निवास और बीजीएच में महिला समिति ने उपलब्ध कराया वाटर कूलर

बोकारो ।25 जून को महिला समिति, बोकारो की अध्यक्ष अनिता तिवारी द्वारा ट्रेनीज हॉस्टल स्थित बिरहोर बाल निवास में बिरहोर बच्चों के लिए समिति द्वारा उपलब्ध कराइ गई वाटर कूलर मशीन का शुभारंभ किया गया जिससे बच्चों को चौबीस घंटे जल शोधक सुविधा के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. इसी कड़ी में महिला समिति ने बोकारो जनरल अस्पताल में भी मरीजों की सुविधा के लिए जल शोधक सुविधा के साथ गर्म तथा ठंडा पानी उपलब्ध कराने हेतु दो मशीनें प्रदान की है जिसका शुभारंभ अनिता तिवारी द्वारा किया गया.
उल्लेखनीय है कि महिला समिति, बोकारो अपनी विविध गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा की दिशा में हमेशा अग्रणी रही है. वाटर कूलर के शुभारम्भ के मौके पर समिति की उपाध्यक्षगण श्रीमती अल्का मनवती, श्रीमती देवजानी मिश्रा, सचिव श्रीमती ऋचा प्रियदर्शिनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती अभिरुचि प्रिया, सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार, सुरभि प्रभारी अनिशा झा, साबुन व सैनिटरी प्रभारी प्रीति राजेश, विद्यालय प्रभारी आशा राज, समिता मोहंती आदि मौजूद थी. महिला समिति, बोकारो के इस प्रयास की सभी ने सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top