भाजपा और जेएमएम कल के घेराव को लेकर आमने सामने

बोकारो मे मंगलवार को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान चास प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला अबतूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। कल चास प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन नहीं किया तांडव किया।‌ रघुवर सरकार में हाथी उड़ाया जा रहा था, लेकिन हेमंत सरकार में धरातल पर काम हो रहा है। राज्य का विकास बीजेपी देख नहीं पा रही है इसलिए वह खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है।

चास प्रखंड कार्यालय में  गेट तोड़े जाने की घटना पर बयान देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अंचल कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के लिए जा रहे थे। इस दौरान सत्तारूढ़ दल के एक नेता के कहने पर अंचल कर्मचारियों ने गेट को बंद कर दिया। यह कहीं से भी उचित नहीं था। भाजपा का आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा था उसे आंदोलन में खलल डालने की कोशिश सत्तारूढ़ दल के नेता द्वारा की गई जिसके आक्रोश स्वरूप गेट को हल्की क्षति पहुंची है।

जयदेव राय ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top