बोकारो में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है जहां पूरा जिला सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में है। जिले के सभी 9 प्रखंडों के मेन चोक चौराहे को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है और इसको लेकर कई प्वाइंट भी बनाए गए है जिससे जुलूस पर नजर रखा जा सके साथ ही विधि विधान में व्यवधान पैदा करनेवाले और असमाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखा जा रहा है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने के लिए बोकारो के कैंप 2 स्थित सीसीआर पुलिस मुख्यालय को जिला नियंत्रण कक्ष और कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से जिले भर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। जगह जगह चौक पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है साथ ही कंट्रोल रूम के बाहर एंबुलेंस, वज्रवाहन के साथ साथ फायर सर्विस का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। बोकारो के सीसीआर डीएसपी डॉ0 शकील आबिद शम्स ने कहा की शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की गई है।










Leave a Reply