पेटरवार रांची-बोकारो एन एच 23 मुख्य मार्ग पर पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनु चौक के पास गुरुवार अहले सुबह गोवंश से भरी एक बोलेरो पिकअप वाहन अचानक खराब होकर सड़क पर ही खड़ी हो गई। ग्रामीणों ने घेर लिया और सूचना पेटरवार थाना को दिया।सूचना मिलने पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने हाईवे पेट्रोलिंग को जानकारी दी। वही पेट्रोलिंग दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर थाना ले आए। पिकअप वाहन में सात गोवंश लदे हुए थे।वाहन के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि बोलेरोपिकअप जिसका नम्बर BR03GB6031 से भरा हुआ गो वंश वाहन बिहार के सासाराम के बारू से सात मावेशी (गाय) को लोड कर झारखंड राज्य के धनबाद जिले के कतरास ले जा रहा था। मामले पर थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि गोवंश से लदा वाहन के साथ
वाहन से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं इसकी जाँच की जा रही हैं।