बोकारो। पुलिस ने छापामारी कर कार से अवैध गांजा व शराब बरामद की और दो को जेल फॉरवर्ड कर दिया है। दिनांक 12.07.25 को दोपहर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि बोकारो स्टील सिटी थाना अंतर्गत एलएच कॉलनी से एक व्यक्ति अपने कार में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब एवं गांजा लोड कर बेचने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिहं द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर, बोकारो आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम दुगल गेट पास एक नेक्सोन कार में करीब 9 किलो ग्राम गांजा और काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया तथा अनिल यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अनिल यादव से पुछताछ करने पर बताया गया कि बरामद गांजा मिथलेश यादव नाम का व्यक्ति द्वारा इनको बेचने के लिए दिया गया है। तब अनिल यादव स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चास थाना अंतर्गत प्रभात कॉलनी में मिथलेश यादव को गिरफ्तार किया गया एवं उनके निशानदेही पर पिंकु उर्फ टिंकु उर्फ सुनिल महतो के किराये के मकान से कुल 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में बी०एस० सिटी थाना काण्ड संख्या 142/25 दिनांक 12.07.25 धारा 20b(ii)B/25 NDPS Act and 47A excise Act दर्ज किया गया है। जिसमें अनिल यादव उम्र 41 वर्ष पिता दयानाथ सिंह सा० एल०एच० मोड सोनाटांड, थाना बी०एस० सिटी थाना और मिथलेस यादव उम्र 38 वर्ष पिता हुलास यादव सा० मुंगेरी खटाल एल०एच० थाना बी०एस० सिटी जिला बोकारो की जेल भेज दिया गया।इन दोनों से कुल 18 किलोग्राम गांजा, किंगफिसर कंपनी का कुल 103 बोतल बीयर, आईकोनिक व्हाईट कंपनी का 50 बोतल व्हीस्की, बिलियम लॉसन कंपनी का 06 बोतल ब्हीस्की, बलेंडर प्राईड कंपनी का कुल 33 बोतल व्हीस्की,एक नेक्सोन कार रजि० नं० जे०एच० 09 एजे 6547 और दो एंडरोईड फोन जब्त की गई।छापामारी दल में पु०नि० सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी बी०एस० सिटी, पु०नि० सुषमा कुमारी, थाना प्रभारी चास, पु०अ०नि० महती बोयपाय, पु०अ०नि० शैलेन्द्र पासवान, पु०अ०नि० गुल्टन मिस्त्री, पु०अ०नि० निरज सेठ, पु०अ०नि० अभिषेक रंजन थाना प्रभारी पिंडराजोरा थाना, पु०अ०नि० अनिकेत कुमार पासवान, आरक्षी 1205 मदन प्रसाद, आरक्षी 63 सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, आरक्षी 53 नवीन कुमार, आरक्षी 837 जितेन्द्र कुमार, आरक्षी 478 योगेन्द्र कुमार रजक, आरक्षी 733 प्रफुल कुमार मंडल, आरक्षी 700 विजय कुमार सिंह एवं गृ०२० राधेश्याम कुमार शामिल थे।