बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक बुधवार स्थान टू टैंक गार्डन में की गई। शंभू कुमार ने आश्रितों को संबोधित करते हुए कहा आश्रितों का नियोजन की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए वरीय प्रबंधन के सी.जी. एम एच आर से आग्रह पूर्वक कहना चाहते है विगत 18 जून को जो संघ के साथ वार्ता हुई थी उसमें नियोजित करने हेतु और महीना में 15-15 दिनों पर समीक्षा बैठक होना तय था।परन्तु प्रबंधन के द्वारा बैठक की कोई सूचना अब तक नहीं दी गई ।जिसके कारण संघ एवं संघ परिवारों में फिर से संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही है।जिसके चलते संघ एक बार फिर सोचने पर मजबूर हो रहा है। संघ के अध्यक्ष के बोकारो आगमन पर आगे के आंदोलन के लिए तिथि तय की जाएगी।चूंकि आज विस्थापित अप्रेंटिस संघ एवम सेल बोकारो प्रबंधक के साथ वार्ता चल रही है।बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ वार्ता पर नजर बनाई हुई है। एवं संघ बोकारो प्रबंधक से मांग करती है, जितने भी बोकारो इस्पात संयंत्र से अप्रेंटिस किए हुए हैं उनको जल्द से जल्द नियोजित कर आश्रित एवं विस्थापित परिवारों में रोजगार मिल सके। अन्यथा आने वाला समय में शहीद प्रेम प्रसाद के पथ पर चलकर हमहम आश्रित शहीद होने के लिए भी तैयार रहेंगे।










Leave a Reply