हाईवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन व विस्थापितों के द्वारा छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को अनिश्चित कालीन किया बंद।
बेरमो.:- हाईवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन व विस्थापितों के द्वारा डीवीसी बोकारो थर्मल नूरीनगर स्थित छाई ऐश पौंड से छाई उठाव ट्रांसपोर्टिंग कार्य को अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। हाईवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन बेरमो के अध्यक्ष गुलाबचंद महतो ने कहा कि कंपनी द्वारा छाई की ढुलाई में स्थानीय गाड़ी मालिकों की अनदेखी की जा रही है। नियम को ताक पर रखकर बाहरी गाड़ियों से छाई की ढुलाई हो रही है। बेरमो कोयलांचल में कई व्यक्तियों ने छाई ट्रांसपोर्टिंग के काम को देखकर गाड़ियां खरीदी ताकि लोग रोजगार से जुड़ सके। आज नौबत यह है कि इसी काम के कारण लोग गाड़ियां बेचने को मजबूर हैं। यहां ट्रांसपोर्ट कंपनी निर्धारित दर से कम दर पर कार्य का टेंडर लेने का बात कहती है। जिस कारण वह ढुलाई भाड़े का निर्धारण इतना कम रखती है कि अंडरलोड ढुलाई में पूर्व की भांति बचत नहीं हो होता। दस चक्का गाड़ियों के वजन क्षमता से भाड़े का निर्धारण किया जाय। ट्रांसपोर्ट कंपनियों का निविदा 29 जून को समाप्त हो गया है। लेकिन इसके बावजूद डीवीसी नया टेंडर ना करवाकर पूर्व के द्वारा संचालित ट्रांसपोर्ट कंपनियों को एक्सटेंसन कर दिया गया है। डीवीसी जब तक छाई उठाव ट्रांसपोर्टिंग कार्य के लिए नया टेंडर व छाई ढुलाई भाड़ा में प्रति टन, प्रति किलोमीटर की दर से दस रुपया बढ़ाया जाए। और साथ ही ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद किया जाए। नहीं तो डीवीसी छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य अनिश्चित कालीन के लिए बंद कर दिया रहेगा। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह द्वारा बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित पत्र लिखकर इसकी जानकारी दिया गया है। अनिश्चित कालीन चक्का जाम आंदोलन में विस्थापित हाईवा ऑनर एसोसिएशन के जय प्रकाश साव, सुरेश साव के अलावे विभिन्न विस्थापित संगठन में मुख्य रूप से नरेश प्रजापति, फलजीत महतो, भोला कुमार तुरी, कृष्णा साव, प्रफुल्ल ठाकुर, हेमंतलाल प्रजापति, लखी नारायण महतो, रामदेव, दौलत सिंह आदि लोग मौजूद थे।








Leave a Reply