बोकारो।
वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295 – एनएसईः वीईडीएल) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे साल के अपने अलेखापरीक्षित समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। जिसमें कंपनी ने अब तक का अपना सबसे मज़बूत वित्तीय प्रदर्शन किया है।
वेदांता ने तिमाही के दौरान अब तक का अधिकतम रु 51,524 करोड़ का राजस्व हासिल किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 29 फीसदी अधिक रहा। इसी तरह वहीं सालाना राजस्व भी 15 फीसदी बढ़कर रु 1,74,075 करोड़ पर पहुंच गया। इस तिमाही में EBITDA रिकॉर्ड रु 18,447 करोड़ तक पहुँच गया, जो पिछले साल की तुलना में 59 फीसदी अधिक रहा। मार्जिन भी में पिछले साल की तुलना में 915 बीपीएस की बढ़ोतरी के साथ यह 44 फीसदी हो गया। वित्तीय वर्ष 26 के दौरान EBITDA भी पिछले साल की तुलना में 29 फीसदी बढ़कर 55,976 करोड़ पर आ गया, और मार्जिन लगभग 39 फीसदी रहा।
इस अवसर पर वेदांता के एक्ज़िक्टिव डायरेक्टर अरुण मिश्रा ने कहा, “वित्तीय वर्ष 26 वेदांता के लिए मज़बूत साल रहा, कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में रिकॉर्ड परफोर्मेन्स देखने को मिला। हमने 2.9 मिलियन टन एलुमिना, 2.46 मिलियन टन एलुमीनियम, जिंक इंडिया में 1.1 मिलियन टन खनित धातु, 895 किलोटन पिग आयरन और 101 किलोटन फेरोक्रोम का उत्पादन किया, जो नई क्षमताओं के विस्तार के साथ-साथ संचालन की बेहतर दक्षता को दर्शाता है।
वेदांता का चौथे तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन अब तक का सबसे ज़्यादा राजस्व









Leave a Reply