पुलिस ने खोया मोबाइल बरामद कर धारक को सौंपा

बोकारो।
कसमार पुलिस ने
सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस कर खोया मोबाइल उसके धारक मंटु राम महतो को सौंप दिया। ज्ञात हो कि कसमार थाना क्षेत्र के ग्राम लोधकियारी निवासी मंटु राम महतो (पिता स्वर्गीय अयोध्या महतो) का बीते दिनों मोबाईल खो गया था। उसने इस बाबत थाना में आवेदन दिया था। जिसपर थाना प्रभारी के प्रयास से उक्त मोबाईल को बरामद किया गया। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि खोया हुआ मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया।बरामदगी के बाद मोबाइल को मंटु राम महतो को सुपुर्द कर दिया गया।
क्या है सीआईआर पोर्टल

सी ई आई आर (CEIR – Central Equipment Identity Register) पोर्टल भारत सरकार का एक पोर्टल है, जो चोरी या खोए हुए मोबाइल को IMEI नंबर के जरिए ब्लॉक और ट्रैक करता है। यह ceir.gov.in पर उपलब्ध है। यह सेवा सभी दूरसंचार ऑपरेटर्स के साथ मिलकर काम करती है, ताकि ब्लॉक किए गए फोन का दुरुपयोग न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top