The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
March 24, 2026
सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

बबलू कुमार महतो ने लोगों से पेड़ लगाने, पर्यावरण बचाने और स्वच्छता बनाए रखने का किया आह्वान
झारखंड के पावन प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं “प्राकृतिक रक्षण” संस्था के संस्थापक बबलू कुमार महतो ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति श्रद्धा, आस्था और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे, जल, जंगल और जमीन के बिना मानव जीवन अधूरा है। ऐसे में इस पावन अवसर पर हम सभी को मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर पेड़ लगाए, पर्यावरण की रक्षा करे और अपने गांव व शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।
बबलू महतो ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि “प्राकृतिक रक्षण” टीम बहुत जल्द गांवों और स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही युवाओं और बच्चों को इस मुहिम से जोड़कर एक जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरहुल जैसे पवित्र पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और उसकी रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर सभी को एक नई शुरुआत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
अंत में उन्होंने झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर सरहुल पर्व की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर इस पावन पर्व का सम्मान करें, ताकि इसकी परंपरा आज ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

    सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

    March 24, 2026
  • पारटांड़ में 500 एमटी क्षमता के आधुनिक गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    पारटांड़ में 500 एमटी क्षमता के आधुनिक गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    March 24, 2026
  • प्रभु श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है जीवन की व्यथा: आराधना

    प्रभु श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है जीवन की व्यथा: आराधना

    March 24, 2026
  • कोडरमा में 150 नंद घर विकसित होंगे, डब्लू विभाग के साथ हुआ एमओयू

    कोडरमा में 150 नंद घर विकसित होंगे, डब्लू विभाग के साथ हुआ एमओयू

    March 24, 2026
  • विश्व जल दिवस पर चास में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    विश्व जल दिवस पर चास में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    March 24, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

    सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

    March 24, 2026
  • पारटांड़ में 500 एमटी क्षमता के आधुनिक गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    पारटांड़ में 500 एमटी क्षमता के आधुनिक गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    March 24, 2026
  • प्रभु श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है जीवन की व्यथा: आराधना

    प्रभु श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है जीवन की व्यथा: आराधना

    March 24, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (499)
  • Delhi (3)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (829)
  • Kodarma (3)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (54)
Scroll to Top
%d