बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ और धर्मांतरण की साजिश को रोकने की मांग
बोकारो :
नासिक, महाराष्ट्र की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण के लिए दबाव, गोमांस खाने की मजबूरी और नमाज पढ़ने के जो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, उनके पीछे की जहरीली जिहादी मानसिकता और संगठित अपराध को खत्म किया जाना चाहिए। ऐसी मांग हिंदू जनजागृति समिति ने की है। समिति का कहना है कि यह केवल नासिक तक सीमित नहीं है, बल्कि मुंबई सहित देश की अन्य शाखाओं में फैला हुआ एक बड़ा ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ हो सकता है। इसके पीछे के ‘लव जिहाद’, ‘धार्मिक आतंक’ और ‘धर्मांतरण रैकेट’ की गहन जांच कर राष्ट्रव्यापी श्रृंखला का पर्दाफाश किया जाए, अन्यथा समिति जन-आंदोलन छेड़ेगी। यह चेतावनी हिन्दू जनजागृति समिति ने जिला उपायुक्त कार्यालय, बोकारो के माध्यम से राज्य प्रशासन तथा पुलिस को दिए गए एक ज्ञापन के माध्यम से दी है। आवेदन में लिखा है कि
उक्त कंपनी में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नासिक में 7 मिले हैं, तो अन्य शहरों में कितने होंगे? यह एक बड़ा ‘कॉर्पोरेट षड्यंत्र’ हो सकता है। जिन कंपनियों में हिंदू महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित नहीं है और जहाँ ‘धार्मिक आतंक’ पैदा किया जाता है, उन कंपनियों का व्यावसायिक लाइसेंस रद्द कर उन्हें सील कर दिया जाना चाहिए। साथ ही, सरकार को राज्य की सभी आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का तत्काल ‘विशेष सुरक्षा और धार्मिक भेदभाव विरोधी ऑडिट’ करने का आदेश देना चाहिए।इस अवसर पर समिति के पूर्व-पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक शंभू गवारे, रणजीत सिंह, राजेश कुमार सिंह एवं मधुरंजन सिंह, उपस्थित थे।







Leave a Reply