जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन

● जनता दरबार आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुनना और उन्हें त्वरित समाधान प्रदान करना है… गिरिडीह: जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मईया समान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यागजन हेतु ट्राई-साइकिल की मांग, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग व विद्यालय संचालन से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएं सहजता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार एवं शुक्रवार के अलावा भी आमजन अपनी समस्याओं को लेकर समाहरणालय आ सकते हैं, संबंधित विभाग को अपना आवेदन दे सकते हैं, उनके आवेदन का त्वरित निराकरण किया जायेगा। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि जनता दरबार आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुनना और उन्हें त्वरित समाधान प्रदान करना है। हमारा प्रयास है कि जिला प्रशासन हर नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुँचे और विश्वास का वातावरण बने। गौरतलब हो कि समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा करते हैं तथा उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण भी किया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निष्पादन और प्रभावी समाधान करना जनता दरबार का उद्देश्य है।

Read More

हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय की प्रतिमा खंडित, सांसद ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

“महामानव” की प्रतिमा को खंडित करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मनीष जायसवाल हज़ारीबाग़ :हजारीबाग में स्वतंत्रता सेनानी और अविभाजित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया है। यह घटना संत कोलंबस कॉलेज के सामने स्थित प्रतिमा स्थल पर हुई, जिसने स्थानीय लोगों और राजनीतिक गलियारों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। इस कृत्य को न केवल एक ऐतिहासिक विरासत का अपमान माना जा रहा है, बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों पर भी एक प्रहार बताया गया है।कृष्ण बल्लभ सहाय हजारीबाग के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। उनके कार्यकाल में बिहार में कई बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान, जैसे बरौनी रिफाइनरी और बोकारो स्टील प्लांट स्थापित हुए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तिलैया में सैनिक स्कूल की स्थापना और हजारीबाग में महिला कॉलेज की स्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस घृणित घटना पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि ऐसे “महामानव” की प्रतिमा को खंडित करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद जायसवाल ने हजारीबाग जिला प्रशासन से इस घटना के पीछे के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को तत्काल पुनः स्थापित करने की भी अपील की है।यह घटना हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था और ऐतिहासिक स्मारकों के प्रति सम्मान पर सवाल खड़े करती है। जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और समाज में शांति व सद्भाव बना रहे।

Read More

हज़ारीबाग: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मामले में ईडी की जांच तेज, डीएमओ से लिए अहम दस्तावेज

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मामले में ईडी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। गुरुवार को ईडी की टीम ने हजारीबाग के खनन पदाधिकारी (डीएमओ) अजीत कुमार से कुछ अहम दस्तावेज लिए। ईडी अब इन दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले का विश्लेषण कर रही है। कुछ दिन पहले ईडी ने डीएमओ कार्यालय में सर्वे किया था और वहां से कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। हालांकि, कुछ कागज बाकी रह गए थे, जिन्हें अब टीम ने अपने कब्जे में लिया है। बता दें कि ईडी ने 4 जुलाई को अंबा प्रसाद और उनके परिवार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी अंबा प्रसाद के कार्यालय, भाई अंकित राज के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के ठिकाने और बालू कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर की गई थी। इस दौरान ईडी को अवैध बालू खनन से जुड़े दस्तावेज मिले थे। साथ ही, अंकित राज के सीए के यहां से लगभग 15 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। खनन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी यह पता लगा रही है कि बालू की लीज किसे दी गई थी, और खनन के अधिकार किनके नाम पर थे। ईडी अब यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि किन लोगों की मिलीभगत से अवैध कारोबार चला।

Read More

NTPC द्वारा वन शर्तों के उल्लंघन मामले में NGT में हुई सुनवाई

 हजारीबाग जिले में एनटीपीसी द्वारा कथित तौर पर वन शर्तों का उल्लंघन कर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन किए जाने के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की कोलकाता बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ऐश्वर्या राजश्री ने यह जानकारी दी कि पीसीसीएफ झारखंड द्वारा जवाब दाखिल कर दिया गया है। हालांकि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ, हजारीबाग उपायुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जवाब दाखिल नहीं किया है। जिसके बाद ट्रिब्यूनल ने पीसीसीएफ द्वारा दायर जवाब की एक प्रति इस केस के सूचक को उपलब्ध कराने का आदेश दिया। वहीं सूचक ने कोर्ट को बताया कि जवाब की प्रति मिलने पर इसका प्रतिउत्तर दिया जाएगा। दरअसल सोशल एक्टिविस्ट शनिकांत उर्फ मंटू सोनी ने वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एनजीटी के नई दिल्ली स्थित प्रिंसिपल बेंच में याचिका दाखिल की थी। 8 मई 2025 को सुनवाई के बाद यह मामला कोलकाता बेंच को स्थानांतरित कर दिया गया है। एक्टिविस्ट ने याचिका में बताया है कि एनटीपीसी पर्यावरणीय शर्तों में संशोधन करवाकर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन करवा रहा था। सड़क मार्ग से भारी वाहन आवाजाही के चलते वन्य जीवों का संतुलन बिगड़ गया था। वहीं अब तक दर्जनों लोगों की सड़क हादसे में मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद वन विभाग और अन्य जिम्मेदार एजेंसियों ने चुप्पी साधे रखा।

Read More

पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने विष्णुगढ़ में किया ट्रांसफॉर्मर का उद्धघाटन

हज़ारीबाग सांसद मनीष जयसवाल की पहल से ट्रांसफार्मर उपलब्ध हुई, ग्रामीणों ने बधाई दी विष्णुगढ़ :विष्णुगढ़ प्रखण्ड के विष्णुगढ़ पंचायत बाहुल्य क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर,कसेरा मुहल्ला,बड़ही टोला,ठाकुर मुहल्ला, बोलियागंज में पिछले कई दिनों अंधेरे में लोग रहा करते थे। लोग परेशान होकर पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुधुसूदन वर्मा, डोमन गुप्ता, केदार कसेरा, कुंदन ठाकुर,गौतम भारती, राजेश सोनी, अनूप कसेरा ने हज़ारीबाग़ लोक सभा सांसद मनीष जयसवाल को जानकारी दिए की हम लोगों के क्षेत्र का ट्रांसफार्मर जल गया है और लोग अंधेरे में जीना मुहाल हो गया है बच्चे भी इस बारिश के मौसम में नहीं पढ़ पा रहे हैं और लोगों की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हज़ारीबाग सांसद ने ग्रामीणों और पूर्व सांसद प्रतिनिधि की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर तुरंत ट्रांसफार्मर व्यवस्था करने को कहा जहां अधिकारियों ने तत्काल व्यवस्था भी किया जिसके बाद सांसद मनीष जयसवाल के पहल को लोगों ने सराहना किया वहीं पूर्व सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन वर्मा,केदार कसेरा,डोमन गुप्ता राजेश सोनी व ग्रामीणो के मौजूदगी में शुक्रवार को विधिवत फीता काट कर ट्रांसफॉर्मर का उद्धघाटन किया।लोगों में हर्ष का माहौल है.बालगोबिन्द वर्णवाल,राजेंदर वर्णवाल,संतोष ठाकुर,कुंदन ठाकुर,अंगद राणा, किशोर सोनी, सरयू ठाकुर समेत दर्जनों पुरुष उपस्थित रहे.

Read More

बोकारो के सालखुडीह और मुस्लिम टोला मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

पप्पू वर्मा, बोकारो बोकारो : जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कुम्हारी पंचायत के सालखुडीह और मुस्लिम टोला गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है और जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आज तक गांव में पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे बारिश के मौसम में आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन पानी की आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हुई है। सालखुडीह में स्थित तालाब के सामने प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं। तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है। युवाओं को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे कई छात्र पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर नहीं होने से क्षेत्र में पलायन की समस्या गंभीर होती जा रही है।इसके अलावा, कुम्हारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पानी की टंकी की बार-बार चोरी की समस्या भी सामने आई है, जिससे विद्यालय में जल संकट बना रहता है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि गांव विकास की मुख्यधारा में जुड़ सके।

Read More

अवैध उतखनन में मजदूरों की मौत पर पहुंचे सांसद  सीपी चौधरी और विधायक सरयू राय का ग्रामीणों ने किया विरोध

धनबाद। बाघमारा के केसरगढ़ में अवैध उतखनन के दौरान मजदूरों की दबकर मौत की खबर के बाद घटनास्थल पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय पहुंचे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को घेर लिया और प्रशासन तथा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।गुस्साए ग्रामीणों ने अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर सांसद और विधायक से तीखे सवाल किए। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई, जिसके चलते नेताओं को घटनास्थल से लौटना पड़ा।लौटने के बाद मधुबन थाना पहुंच धरना पर बैठ गया। इस बीच सांसद जी ने कहा ज़ब तक एन डी आर एफ की टीम नहीं आती तब तक थाना पर ही बैठा रहूंगा।समाचार लिखें जाने तक सांसद जी थाने पर ही मौजूद थे।

Read More

आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पूर्ववर्ती प्रशिक्षणार्थियों को किया गया पुरस्कृत

धनबाद।ढांगी मोड़ स्थित आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र परिसर में बुधवार को केंद्र के पूर्ववर्ती प्रशिक्षणार्थियों की बैठक हुई। इस दौरान पूर्ववर्ती प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वरोजगार के लिए किए जा रहे कार्यों को एक दूसरे के साथ साझा किया। इनमें पुनपुन झा द्वारा केक व फास्टफूड स्टॉल, पूजा कुमारी की ब्यूटी पार्लर, मृत्युंजय कुमार का मत्स्य पालन, मिथिलेश कुमार महतो द्वारा फास्ट फूड स्टॉल लगाने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। मौके पर बैंक ऑफ़ इंडिया धनबाद अंचल के मुकेश कुमार वर्मा, जेएसएलपीएस के आसिफ इकबाल, कृष्णा प्रमाणिक, आरसेटी के निदेशक अविनाश चंद्र आदि ने पूर्ववर्ती प्रशिक्षणर्थियों द्वारा स्वरोजगार के लिए किए जा रहे कार्यों की काफी प्रशंसा की।

Read More

रामडीह मोड़ स्थित मिथिलेश महतो नामक व्यक्ति करंट लगने से मौत

हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामडीह मोड़ स्थित मिथिलेश महतो नामक व्यक्ति के मकान में काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर लक्ष्मण मंडल की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मण मंडल पचौरा बस्ती का रहने वाला था। वह रामडीह मोड़ में ही किराए के मकान में रहकर आसपास के क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को वह मिथिलेश महतो के आवास में सेंटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजरी बिजली की तार भिंगे लकड़ी के पटरे से सट गया। उसी लकड़ी के ऊपर वह खड़ा था। लेकिन जब भी उसे अचानक बिजली का झटका लगा और वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और बीजीएच के मर्चरी में रखवा दिया है।‌ बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर मृतक के भतीजे ने कहा कि इस मामले में न्याय नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाया जाता है। ताकि इस मामले में मुकदमा दर्ज ना हो सके।

Read More

डिगवाडीह मैदान में गणेश पूजा महोत्सव को लेकर भूमि पूजन, 27 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेगा पूजनोत्सव

धनबाद।डिगवाडीह मैदान में आयोजित होने वाले गणेश पूजा महोत्सव पूरे धनबाद कोयलांचल में मशहूर है। इस बार भी 37 वां गणेश महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू हो ग ई है। बुधवार को पूजा कमिटी के सदस्यों ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजा में कमिटी के अध्यक्ष जगजीवन राम, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ठाकुर, सचिव मोहन यादव, दिनेश यादव, उत्सव राम, अवध बिहारी राम के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।पुजारी संजय पांडेय ने विधिवत पूजन कर धर्म ध्वजारोहण किया।कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि 27 अगस्त को गणेश पूजा का शुभारंभ होगा। महोत्सव 14 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान मेला भी लगेगा, जिसमें कई तरह के झूला आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में विघ्नहर्ता के दर्शन करने और मेला का आनंद उठाने झारखंड ही नहीं बल्कि बंगाल, बिहार, यूपी, पंजाब, दिल्ली से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूजनोत्सव में भक्तों की अपार भीड़ जुटती है। भक्तगण प्रभु गणेश की पूजा अर्चना कर भक्ति के सागर में गोते लगाते हैं।1989 से गणेश पूजा की शुरुआत गणेश पूजा की शुरुआत 37 वर्ष पूर्व एक आकर्षक प्रसंग से शुरू हुआ है। डिगवाडीह  में एक सर्कस  आया था, जिसके गजराज की मौत हो गई थी। उक्त मैदान में गजराज को दफन कर श्रद्धांजलि दिया गया।डिगवाडीह बाजार में एक मिक्चर विक्रेता मुकेश अग्रवाल को प्रभु ने स्वप्न दिखाया कि यहां पर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना किया जाए। इसके बाद मुकेश ने एक कैलेंडर को लेकर गणेश चतुर्थी को पूजा अर्चना शुरू किया। कालांतर में कैलेंडर से शुरू हुए पूजा ने आज भव्य आकार ले लिया और कोयलांचल ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी ख्याति प्राप्त किया है।

Read More
Back To Top