एसडीओ और एसडीपीओ ने धरने पर बैठे लोगों से मिलकर उठाने का प्रयास।

एसडीओ और एसडीपीओ ने धरने पर बैठे लोगों से मिलकर उठाने का प्रयास।पप्पू वर्मा कसमार बोकारोबोकारो जिला के तेनुघाट बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह आरोही रानी के मौत के लेकर धरना पर बैठे लोगों से जाकर मुलाकात की और उन्हें धरना प्रदर्शन से उठने को कहा।अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और अति शीघ्र उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।और आप सभी को न्याय मिलेगा।वे धरना प्रदर्शन से उठ जाए क्योंकि प्रशासन अपने जांच प्रक्रिया में कोई कमी नहीं कर रही है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके उन्हें न्याय जरूर मिलेगी और आरोपियों के खिलाफ जितनी ज्यादा हो सके कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन पर बैठे संतोष नायक, मिथुन चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों ने श्री वशिष्ठ नारायण सिंह से कहा की धरणा पर उठने के लिए आपस में राय विचार कर फैसला लिया जाएगा।मगर समाचार पत्र प्रेषित तक धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने धरणा से उठने का विचार नहीं बनाया। उनका कहना है कि धरना पर अनिश्चितकालीन बैठे रहेंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव,अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथ, महासचिव वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, जाहदीश मिस्त्री,रमेंद्र कुमार सिन्हा,हेमंत कुमार गुरु,बासु दे, अभिषेक कुमार मिश्रा,शैलेश चंद्र, जनार्दन प्रसाद,दिलीप कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, रतन कुमार सिन्हा,बैजनाथ शर्मा,विनोद कुमार गुप्ता, प्रहलाद महतो,पंकज कुमार सिंह,तेनुघाट पंसस चुन्नू पांडे, पंकज पाठक,संतोष काटरियार सहित कई लोग मौजूद थे।

Read More

सभी निजी – सरकारी कंपनियां एक नियमित अंतराल पर मजदूर/श्रमिक संगठनों के साथ करें बैठक: उपायुक्त

संवाद हीनता से ही समस्या कंपनियों के हाथ से निकलकर विधि व्यवस्था की चुनौती बन जाती है, कंपनी प्रबंधन मजदूरों की समस्याएं सुनें – समाधान सुनिश्चित करें शनिवार को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने जिले की सभी निजी एवं सरकारी कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने – अपने प्रतिष्ठानों में एक नियमित अंतराल पर मजदूर/श्रमिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित करें। इसका उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं, सुझावों एवं कल्याण से संबंधित मुद्दों पर संवाद स्थापित कर समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई करना है। समस्याओं के निराकरण में नहीं हो लापरवाही उपायुक्त ने कहा कि कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मजदूरों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए और उस पर संवेदनशीलतापूर्वक कार्यवाही की जाए। कहा कि किसी भी संवादहीनता से ही समस्या कंपनियों के हाथ से निकलकर विधि व्यवस्था की चुनौती बन जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन को बैठक में लिए गए निर्णयों और उठाए गए बिंदुओं की प्रोसिडिंग तैयार कर जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा। इससे प्रशासनिक स्तर पर भी पारदर्शिता एवं निगरानी बनी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर शासन स्तर से सहयोग एवं मार्गदर्शन भी मिल सकेगा। औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक है श्रमिक कल्याण उपायुक्त ने सभी औद्योगिक इकाइयों से अपील किया है कि वे अपने श्रमिकों को केवल कार्यबल के रूप में नहीं बल्कि एक भागीदार के रूप में देखें। उनके हितों की रक्षा और उनके विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएं। इससे कंपनियों की कार्यक्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही जिले के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। जानकारी हो कि, अपने विभिन्न मांगों को लेकर आज सीटीपीएस, चंद्रपुरा में मजदूरों ने गेट जाम कर दिया था। उपायुक्त ने श्रमिक नेताओं के साथ हुए संवाद के बाद यह निर्देश सभी निजी एवं सरकारी कंपनियों के प्रबंधन को दिया।

Read More

अपने लक्ष्य के प्रति जुनून रख पाएं उत्कृष्टता, सफलता स्वतः मिलेगी : आईजी क्रांति

सहोदया के माइलस्टोन में 30 स्कूलों के 60 से अधिक टॉपर किए गए सम्मानित बोकारो। सपने जरूर देखें और उन सपनों का पीछा करते हुए जुनून, लगातार मेहनत एवं लगन के साथ उन्हें प्राप्त करें। जब आप उत्कृष्टता पा लेंगे, तो सफलता खुद-ब-खुद आपके कदम चूमेगी। प्रेरणा भरे ये शब्द हैं उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गढ़िदेशी (भापुसे) के। शनिवार को डीपीएस बोकारो की मेजबानी में डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो के वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह माइलस्टोन 2025 को वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह में सहोदया से जुड़े विद्यालयों के सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के 60 से अधिक टॉपर छात्र-छात्राओं को करतल ध्वनि के बीच सम्मानित किया गया। कुल 30 विद्यालयों ने माइलस्टोन के लिए अपना पंजीकरण कराया था। आईजी श्री गढ़िदेशी ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और बच्चों को सफल जीवन के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को कहा कि केवल परीक्षा में अच्छे अंक पा लेना ही सफलता नहीं, जीवन की असल कामयाबी आपके द्वारा अर्जित नैतिक मूल्य, विनम्रता, अनुशासन और मानवीय संवेदना से ही है। समाजहित में आपके योगदान ही याद रह जाते हैं, बाकी सब अस्थायी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी वातावरण में विशिष्ट योग्यता प्राप्त करने, समय के साथ चलने, अपनी रुचि बरकरार रखने, किसी भी परिस्थिति का सामना करने, कार्य व व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने तथा प्रेरणाप्रद पुस्तकें पढ़ने का भी संदेश दिया। अपने छात्र-जीवन के अनुभव साझा करते हुए आईजी ने बताया कि उनके पिता और तीन बहनों का भी शिक्षण पेशा से जुड़ाव रहा है, इसलिए उनके हृदय में शिक्षकों के लिए विशेष स्थान है। वास्तव में शिक्षक ही समाज के प्रथम स्तंभ हैं और माता-पिता समाज के पहले शिक्षक, इसलिए बच्चे उनका सदैव सम्मान करें। उन्होंने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने के सहोदया के इस प्रयास तथा डीपीएस बोकारो के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। विकसित भारत-निर्माण की बुनियाद हैं विद्यार्थी : डॉ. गंगवार आरंभ में उपस्थित सभी अभ्गायतों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो के अध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सहोदया तथा माइलस्टोन कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि साथ मिलकर चलना और साथ उदीयमान होना ही सहोदया का ध्येय है। साथ चलकर ही हम एक बेहतर राष्ट्र-निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने आज के विद्यार्थियों को कल का ग्लोबल लीडर और 2047 के विकसित भारत-निर्माण की बुनियाद बताते हुए इसी प्रकार निरंतर अपने जीवन में मील के पत्थर स्थापित करते रहने का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने किया मंत्रमुग्ध इसके पूर्व, समारोह का उद्घाटन आईजी श्री गढ़िदेशी एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वागत गान एवं विद्यालय गीत की सुरीली प्रस्तुति के उपरांत गणेश वंदना पर आधारित छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों की भरपूर सराहना पाई। इस क्रम में सहोदया की तरफ से मुख्य अतिथि को शॉल से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहोदया के महासचिव एवं एआरएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ। मौके पर सहोदया के उपाध्यक्ष एवं जीजीपीएस सेक्टर-5 के प्राचार्य सोमेन चक्रवर्ती, दी पेंटिकॉस्टल एसेंबली स्कूल के निदेशक डॉ. डीएन प्रसाद, प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या पी. शैलजा जयकुमार, आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य रंजीत कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 की प्राचार्या अनुराधा सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विजय ठाकुर एवं शैक्षणिक समन्वयक अक्षत कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Read More

वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने वसूली 1 लाख 12 हजार रुपए का जुर्माना

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 320 पर का मामला, कुल 29 वाहनों का किया जांच कुल 08 वाहनों से परिवहन नियमों की अनदेखी को लेकर वसूली जुर्माना राष्ट्रीय राज्यमार्ग 320 पर पेटरवार थाना क्षेत्र पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आज दिनांक 26 जुलाई, 2025 को चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 08 वाहनों से 1 लाख 12 हजार रुपए का जूर्माना लिया गया। उक्त वाहन जांच, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में किया गया। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना सेजवलकर द्वारा जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 08 वाहन से 1 लाख 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 29 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग एवं टैक्स फेल होने को लेकर 08 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला लिया गया। साथ ही डीटीओ श्रीमती वंदना सेजवलकर ने पेटरवार प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों पर दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य की जांच की। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के साथ चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया गया।

Read More

डी. ए. वी  सेक्टर –4  में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के तहत आज विद्यालय प्रांगण में माध्यमिक वर्ग के बच्चों के लिए अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया‌। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य सह एआरओ श्री एस. के. मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के बहुआयामी प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह, रुचि एवं आधुनिक तकनीक के सही उपयोग की समझ हो पाए ।  इंटर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता में आठवीं व नवीं के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। दयानंद, विरजानंद, विवेकानंद और श्रद्धानंद चारों सदन के बच्चों ने भाग लिया। जिसका विषय था ‘ऑनलाइन शिक्षण से ज्यादा प्रभावी है ऑफलाइन शिक्षण ‘।बच्चों ने बहुत ही तार्किक एवं उत्साहित होकर अपने वक्तव्यों को प्रस्तुत किया। उनके द्वारा अपने पक्ष को ले कर दी गई दलीलें आधुनिक परिवेश एवं शिक्षण से मिलती- जुलती तथा समय के अनुकूल थी। जिसमें प्रथम स्थान कक्षा नवीं की छात्रा विरजानंद सदन से प्रणया झा और विवेकानंद सदन से जयप्रिया ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कक्षा आठवीं की छात्रा दयानंद सदन से वृंदा माहेश्वरी ने हासिल किया जबकि तृतीय स्थान कक्षा नवीं के छात्रा श्रद्धानंद सदन से भव्या ने प्राप्त किया। प्राचार्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

Read More

उपायुक्त ने खनन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिले में अवैध खनन पर डीसी हुए शख्त, दिए जरूरी निर्देश गिरिडीह :जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं की समीक्षा की और राजस्व में बढ़ोतरी के लिए ठोस रणनीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने खनन कार्यालय में संधारित पंजियों की जांच की और निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों का संधारण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कहीं से अवैध खनन या खनिजों के अवैध परिवहन की सूचना मिले तो उस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से वन क्षेत्रों में हो रहे अवैध क्रशर संचालन और माईका के अवैध उत्खनन व प्रेषण पर भी पूरी नजर रखने और नियमित छापामारी अभियान चलाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन खनिज संसाधनों के संरक्षण और राजस्व के पारदर्शी संग्रहण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More

अफ्रीका में अपहृत गिरिडीह के पांच मजदूरों का 3 माह बाद भी सुराग नहीं

गिरिडीह: पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में तकरीबन तीन महीने से अपहृत बगोदर के पांच प्रवासी श्रमिकों की रिहाई नहीं हो सकी है। बताते चलें कि नाइजर में कल्पतरु नामक ट्रांसमिशन कंपनी में तीन महीने पूर्व 25 अप्रैल 2025 को नाइजर में सशस्त्र अपराधियों का जत्था कैंप में पहुंचकर सुरक्षा गार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया था और अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी। बताते हैं कि इधर घटना के बाद अपराधियों ने झारखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को अगवा कर लिया था। जिन मजदूरों का अपहरण किया गया था,उनमें गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोंदलो पंचायत के संजय महतो,चंद्रिका महतो,राजू महतो, फलजीत महतो एवं मुंडरो के उतम महतो शामिल है। वहीं दूसरी घटना पिछले 15 जुलाई 2025 को नाइजर में ही ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में काम करनेवाले बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के कारीपानी के गणेश करमाली और यूपी के कृष्णा गुप्ता समेत सात सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के रहने वाले रंजीत सिंह को अगवा कर लिया। इन घटनाओ ने अपहृत मजदूरों के परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। चिंता बढ़ना भी लाजिमी है। चूंकि घटना के अब तीन महीने हो चुके हैं और अब तक मजदूरों का कोई सुराग भी नहीं मिला है। इस गंभीर मामले को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली ने अपहृत मजदूरों की रिहाई और सकुशल वापसी की दिशा में पहल किए जाने की मांग की है। साथ ही साथ गणेश करमाली और कृष्णा गुप्ता का पार्थिव शरीर उचित मुआवजे के साथ भारत लाने की जल्द से जल्द पहल की जाए।ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

Read More

वन विभाग ने 5 लाख की अवैध लकड़ी व 2 लाख की मशीनें की जब्त

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ गुरुवार को वन विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। वन विभाग ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी और दो लाख रुपये मूल्य की आरा मशीनें जब्त किया। मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस टीम में प्रभारी वनपाल सागर विश्वकर्मा, रोहित पानुरी, वनरक्षक सिकंदर पासवान, संजयकांत यादव, वीरेंद्र कुमार, सुरुचि कुमारी समेत गिरिडीह रेंज के सभी वनकर्मी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान खुटवा ढाब, हिरणपुर और बंदरकुप्पी स्थित तीन अलग-अलग जगहों पर अवैध आरा मिलों पर छापेमारी की गई। खुटवा ढाब में राजकुमार राणा, हिरणपुर में संतोष मांझी और बंदरकुप्पी में प्रकाश साव द्वारा संचालित आरा मिलों से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी और आरा मशीनें बरामद की गईं। वन विभाग ने मौके से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की अवैध लकड़ी और दो लाख रुपये मूल्य की आरा मशीनें जब्त की हैं। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। वन विभाग के अनुसार, अवैध लकड़ी कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Read More

बोकारो के मनीष को एप्पल में मिला 4.5 करोड़ का पैकेज

बोकारो न्यूज़:-बोकारो के युवा मनीष प्रकाश ने सफलता की नई कहानी लिखी है। सेक्टर-3बी निवासी मनीष को दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल में इंजीनियरिंग मैनेजर के पद पर 4.5 करोड़ रुपए सलाना पैकेज पर नियुक्त किया गया है। मनीष ने हाल ही में बेंगलुरु में एप्पल ज्वाइन किया है और अगले ही महीने कंपनी उन्हें लंदन भेजने वाली है। यह बोकारो के लिए गर्व का क्षण है। मनीष ने जीजीपीएस स्कूल से 10वीं और पेंटिकॉस्टल स्कूल में 12वीं तक की पढ़ाई की है।वर्ष 2019 में केआइटी भुवनेश्वर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. मनीष ने इसी जून में नेटफ्लिक्स छोड़ा था. अभी वह एप्पल के बेंगलुरु स्थित ऑफिस में कार्यरत हैं. अगले महीने मनीष लंदन चले जायेंगे. परिवार ही असली ताकत मनीष के पिता साजन महतो बीएसएल में सीनियर ऑपरेटिव ऑपरेशन गैराज हैं, जबकि माता निर्मला देवी गृहिणी हैं. परिवार में बहन आरती देवी व उपासना कुमारी हैं. मनीष की शादी छह महीने पहले स्वाति सिंह से हुई थी. इस उपलब्धि पर मनीष ने कहा कि उनके माता-पिता, पत्नी स्वाति व बहनें आरती व उपासना ही उनकी असली ताकत हैं. उनकी वजह से आज यहां तक पहुंचे हैं. आगे भी जहां तक जाऊंगा. हर जगह मेरा परिवार ही मेरी ताकत बनेगी.

Read More

उपायुक्त द्वारा खनन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिले में अवैध खनन पर डीसी शख्त,दिए जरूरी निर्देश गिरिडीह :जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं की समीक्षा की और राजस्व में बढ़ोतरी के लिए ठोस रणनीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने खनन कार्यालय में संधारित पंजियों की जांच की और निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों का संधारण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कहीं से अवैध खनन या खनिजों के अवैध परिवहन की सूचना मिले तो उस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से वन क्षेत्रों में हो रहे अवैध क्रशर संचालन और माईका के अवैध उत्खनन व प्रेषण पर भी पूरी नजर रखने और नियमित छापामारी अभियान चलाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन खनिज संसाधनों के संरक्षण और राजस्व के पारदर्शी संग्रहण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More
Back To Top