झारखंड अति पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव का धनबाद आगमन पर सूरज महतो ने किया गर्मजोशी से स्वागत

धनबाद। झारखंड राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन माननीय जानकी प्रसाद यादव का सोमवार, 21 जुलाई को धनबाद सर्किट हाउस में आगमन हुआ। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद के जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मौके पर श्री यादव ने श्री महतो से आत्मीयता के साथ संक्षिप्त चर्चा की और हालचाल जाना। इस सम्मानजनक मुलाकात के बाद श्री सूरज महतो ने कहा किझारखंड में अति पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और सामाजिक न्याय को लेकर श्री यादव जी का कार्य प्रेरणादायक है। धनबाद में उनके आगमन से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलेगी।

Read More

अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मॉकड्रिल का आयोजन किया।

बोकारो। अग्निशामालय बोकारो की टीम ने सोमवार को सुरक्षा जागरूकता के तहत रक्षा अस्पताल, पीवीआर सिनेमा, मैक्स माॅल, रिलायंस स्मार्ट बाजार एवं आमी बंगाली रेस्टोरेंट, सेक्टर-4 बोकारो में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित ढंग से कैसे बाहर निकलें, आपातकाल के समय क्या करें, अग्निशामक यंत्रों का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें, आग पर काबू पाने के प्राथमिक उपाय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मॉकड्रिल के दौरान वास्तविक परिस्थिति का रिहर्सल कर कर्मचारियों को टीम भावना व त्वरित कार्रवाई के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अग्नि संरक्षा से संबंधित उपकरणों का खुद इस्तेमाल कर अभ्यास भी किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण समय-समय पर जरूरी हैं, जिससे कर्मचारियों की तैयारियां बनी रहें और दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अग्निशमन विभाग की ओर से सभी प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण और मॉकड्रिल कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया है।

Read More

कतरास भाकपा माले कार्यालय में मजदूर किसानों का मसीहा कामरेड एके राय के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा की गई

कतरास।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकपा-माले कार्यालय कतरास में मजदुर, किसानों के मसीहा कामरेड एके राय के पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा की गई जिसकी अध्यक्षता कतरास अंचल सचिव भैरवनाथ महतो ने की ।सभा को संबोधित करते हुए पोलिस ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा आज जब हम कामरेड राय बाबू का श्रद्धांजलि सभा मना रहे हैं उसे समय केंद्र में फासीवादी सरकार है सांप्रदायिक सरकार देश के संपत्ति को अडानी के हवाले कर रही हैं झारखंड के जल, जंगल, जमीन को लूटने के लिए नक्सली के नाम पर आदिवासी के हत्या कर रही हैं कुर्सी हथियाना के लिए नोटबंदी के तरह वोट बंदी कर रही हैं इसके खिलाफ आम जनता को गोलबंद करके सड़क में उतरने की जरूरत है कामरेड एके राय का सही श्रद्धांजलि होगी। ए के राय हम लोग के प्रेरणा के स्रोत है उनके आदर्श और विचार जो मार्क्सवाद को झारखंड के धरती में प्रयोग करके मजदूर और किसान की एकता को मजबूत किए थे। आज पुनः एक बार फिर मजदुर,किसान की एकता करके केंद्र की भाजपा सरकार फासीवादी सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की हो सकता है। इसके अलावा सभा में ठाकुर महतो, मानिक महतो, चंदन महतो मुखिया निरंजन गोप,ओपन गोप,चेतु साव, अर्जुन पंडित कपूर प्रजापति,शंकर प्रजापति, टिंकू प्रजापति, शिवा प्रजापति, संदीप मिश्रा,विश्वनाथ, सृष्टि महतो,लखन भूईया आदि थे। भाकपा माले कतरास शाखा की गठन की गई जिसमें सर्वसम्मति से कामरेड लखन भूईया को सचिव चुना गया।

Read More

अनियंत्रित ट्रैक्टर पुलिया से गिरा, दो मजदूरों की मौत

एंबुलेंस देर से पहुंची, परिजनों में आक्रोश बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल थाना क्षेत्र के कसवागढ़ में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कर्माटांड़ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क किनारे पुलिया से नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर में चालक समेत चार मजदूर सवार थे। हादसे में दो मजदूरों ने ट्रैक्टर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, जबकि नीरज भुइयां और रामरतन हेंब्रम नामक दो मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही आईईएल थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंची और घायलों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने नीरज भुइयां को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामरतन हेंब्रम को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया। लेकिन रिम्स में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर अचानक सामने आ गए मवेशियों को बचाने की कोशिश की, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। इधर, रिम्स रेफर के बाद एक घंटे तक परिजन व ग्रामीण एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घायल मरीज अस्पताल में ही तड़पता रहा और परिजन रोते-बिलखते रहे। इस लापरवाही से लोगों में गहरा आक्रोश है।

Read More

धनबाद पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले छह अपराधी को किया गिरफ्तार, सामान बरामद

धनबाद। सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर चोरी में संलिप्त छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से आर्टिफि शियल ज्वेलरी, एलजी कंपनी का मॉनिटर, ऑटोमेटिक स्प्रिंग चाकू समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने इन सामानों को अलग-अलग जगहों पर छिपा रखा था, जिन्हें पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में से दो ओमप्रकाश कुमार और अविनाश कुमार ताती गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शेष चार अपराधियों की भी क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।इस चोरी कांड में एक और आरोपी की तलाश जारी है जो अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर मामले को पूरी तरह सुलझा लिया जाएगा।जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में बनी टीम की त्वरित कार्रवाई से इस चोरी कांड का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है।

Read More

बोकारो : सेक्टर-4 सर्कस मैदान में यूरोपियन सिटी कार्निवल मेले का भव्य शुभारंभ

बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए बना मनोरंजन और खरीदारी का केंद्र, सिंगापुर एयरलाइंस मॉडल व जलपरी मुख्य आकर्षण बोकारो : बोकारो के सेक्टर-4 स्थित सर्कस मैदान में रविवार को यूरोपियन सिटी कार्निवल मेले का रंगारंग आगाज़ हुआ। मेले का उद्घाटन यूनियन नेता संग्राम सिंह ने किया। उद्घाटन के साथ ही मेला शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और पारिवारिक समय बिताने का प्रमुख केंद्र बन गया है। पहले ही दिन मेला देखने शहर और जिले के कोने-कोने से भारी संख्या में लोग पहुँचे। बच्चों के लिए ड्रैगन ट्रेन, बंपर कार, ट्रैम्पोलिन और अन्य झूले लगाए गए हैं, जो उनके बीच विशेष उत्साह का कारण बने। महिलाओं और युवाओं के लिए कपड़े, घरेलू सामान, फैशन एक्सेसरीज़ और खाने-पीने के दर्जनों स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सेल्फी जोन और रंग-बिरंगे सजावटी स्टॉल्स युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। इस बार मेले की सबसे बड़ी खासियत सिंगापुर एयरलाइंस के विशाल मॉडल और जीवंत जलपरी प्रदर्शन है, जिसने बच्चों और बड़ों दोनों को हैरत में डाल दिया। लोग बड़ी संख्या में इस विशेष आकर्षण को देखने उमड़ रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि आजकल के डिजिटल युग में बच्चे से लेकर बड़े तक मोबाइल और सोशल मीडिया में इतने व्यस्त हो गए हैं कि पारिवारिक समय दुर्लभ हो गया है। यह मेला न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि परिवारों को एक साथ लाने और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का भी प्रयास है। संग्राम सिंह ने कहा कि इस तरह के मेलों का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए ताकि समाज में मेलजोल, आनंद और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा मिले। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के लिए यह एक सुरक्षित और आनंददायक अनुभव है। इस शुभ अवसर पर आनंद कुमार, मनीष कुमार, अरुण कुमार, विकास सिंह, अवधेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार यह मेला अगले कुछ सप्ताह तक चलेगा और इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रतियोगिताएँ व अन्य खास कार्यक्रम भी जोड़े जाएंगे।

Read More

राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना, उपायुक्त ने कर्मियों के बीच किया स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत समाहरणालय के कर्मियों को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे राज्य कर्मियों, सेवानिवृत कर्मीयों एवं उनके आश्रितों को इस योजना के तहत आच्छादित अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं गंभीर बीमारी की स्थिति में 10 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।इसी के तहत राज्य कर्मियों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया गया था। जिसके फलस्वरुप धनबाद जिले में विभिन्न विभागों के लिए 30537 स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया है। मौके पर प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज अहमद मौजूद थे।

Read More

उपायुक्त ने की माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी‌ श्री आदित्य रंजन ने आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगामी 1 अगस्त 2025 को आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने माननीय राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में आगमन, स्वागत, विश्राम कक्ष, ग्रीन रूम, ग्रीन रूम से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन, डायस प्लान, माननीय राष्ट्रपति का स्वागत, आमंत्रण पत्र, प्रॉक्सिमिटी पास, मजिस्ट्रेट व पुलिस ड्यूटी पास, फोटोग्राफी सेशन सहित माननीय राष्ट्रपति के मिनट – टू – मिनट कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की।उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के विश्राम कक्ष से कार्यक्रम स्थल तक का रास्ता बिल्कुल क्लियर रहना चाहिए। प्रवेश द्वार के अनुसार सभी के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र होने चाहिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने धनबाद एयरपोर्ट तथा बिरसा मुंडा स्टेडियम में हेलीकॉप्टर लेंडिंग, ड्रोप गेट, पुलिस व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, आईआईटी आईएसएम तक रूट लाइन को लेकर धनबाद नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, पथ निर्माण विभाग, वन विभाग तथा भवन प्रमंडल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, डीएसपी सुमित कुमार शंकर कामती, अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

गाय चोरी की मामले में खटाल वाले हुए उग्र।

बोकारो में गाय चोरी की मामले में खटाल वाले हुए उग्र। लगातार हो रही गाय चोरी का मामला सीसीटीवी में कैद हुए तस्वीरों के आधार पर पीड़ित खटाल वाले पहुंचा आरोपि के घर। आरोपियों के सारे मवेशियों को लिया कब्जे में। मामला बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के दूंदीबाग की। बताते चले कि बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के दूंदीबाग खटाल से लगातार गाय चोरी होने की शिकायत के साथ खटाल वालों में आक्रोश देखने को मिला जहां सिटी थाना में सनहा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जब कोई एक्शन नहीं लिया तो खटाल वाले खुद गाय और अपने खोए हुए भैंसों की खोज में लग गया जहां सूचना मिली कि सिटी थाना क्षेत्र के बारी कॉपरेटिव के पुल के नीचे चोरी किए हुए गाय और भैंसों को रखा हुआ है जो एक खटाल संचालक ही है। पीड़ित खटाल वालों ने बताया कि सूचना पाकर हमलोग दूंदीबाग के खटाल वाले एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे जहां दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि चोरी हुए गयो को उन्हें लौटा दिया जाएगा। पीड़ित की माने तो आरोपीयो ने चोरी किए गायों को लौटाने में आनाकानी करने लगा और कहा कि गाय कट चुका है जिससे गुस्सा होकर पीड़ित दूंदीबाग के पटना खटाल के लोगो ने आरोपियों के खटाल पर धावा बोलकर सारे गाय और भैंस को कब्जे में लेकर अपने साथ ले आया और पेड़ में बांध दिया। बताया जा रहा ही की गाय चोरी की मामला दूंदीबाग में लगे सीसीटीवी मैं कैद हो गया है जहां देखा जा सकता है कि किस तरीके से तीन आरोपी रात के अंधेरे में गाय चोरी करने के लिए दूंदीबाग के पटना खटाल पहुंच रहा है। स्थानीय खटाल वालों ने कहा कि अब तक करीब 200 से ज्यादा गाय चोरी हो चुका है ऐसे में इस बार चोरी के आरोपियों को सबक सिखाकर ही दम लिया जाएगा।

Read More

झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

नवगठित पदाधिकारियों ने आपसी परिचय के साथ संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प धनबाद | झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद की नवगठित जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक रविवार 20 जुलाई को बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में जिलाध्यक्ष सूरज महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष मदन महतो संरक्षक की भूमिका में उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नवगठित पदाधिकारियों के बीच आपसी परिचय कराना और संगठन को प्रखंड से बुथ स्तर तक विस्तार देने की रणनीति तय करना था। साथ ही यह भी बताया गया कि कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय व जिला कमेटी के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।बैठक में शंकर महतो जिला सचिव मदन महतो जिला कोषाध्यक्ष उमेश राम  जिला उपाध्यक्ष अरविंद मुर्मू  जिला सह सचिव इत्यादि उपस्थित रहे।

Read More
Back To Top