बीसीसीएल प्रबंधक से बिभिन्न समस्याओं की मांग को लेकर आजसू पार्टी का वार्ता,

कतरास।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  दिनांक  07/07/2025 को रामकनाली कोलियरी कार्यालय में रामकनाली के विभिन्न समस्याओं को लेकर  बीसीसीएल प्रबंधक  हरेराम चौधरी , ACM नागदेव यादव , सतीश विद्यार्थी , राज रोशन के साथ  वार्ता हुई  रामकनाली वासी के और से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो , सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी , मुकेश साव, सोनू कुंभकार , उपेंद्रविश्वकर्मा ,अर्जुन भुइया, चंदनकुमार , रीता देवी आदि ने वार्ता किया केंद्रीय सचिव अमरदीप महतो ने कहा कि माननीय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देश अनुसार आज रामकनाली के मूलभूत आवश्यकता के लिए बीसीसीएल प्रबंधक के साथ वार्ता हुआ जिसमें पानी ,बिजली ,नाली का साफ सफाई , सड़क ,लाइट के मुद्दे के साथ वार्ता हुई प्रबंधक ने अपनी इन मुद्दों को मानते हुए जल्द से जल्द मूलभूत समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया उसे समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं होता है तो आने वाले दिनों में रामकनाली कोलियरी कार्यालय के समझ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे  एवं केशलपुर में कुछ दिन पूर्व ही भूखलन हुए बीसीसीएल प्रबंधन ने भूखलन से  प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास करने आश्वासन दिया ।

Read More

मत्स्य पालन व मशरूम कल्टिवेशन को लेकर डीएमएफटी टीम ने की बेलगड़िया में बैठक

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार बेलगड़िया के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए डीएमएफटी टीम ने बेलगड़िया में बैठक कर लोगों को मत्स्य पालन व मशरूम कल्टिवेशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस संबंध में डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी पीएमयू व जेआरडीए ने संयुक्त रूप से वहां बैठक करके लोगों से मत्स्य पालन व मशरूम कल्टिवेशन के बारे में विस्तृत चर्चा की ताकि बेलगड़िया के लोगों को रोजगार का नया अवसर प्रदान किया जा सके।बैठक में योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि बेलगड़िया के दोनों तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उसमें आरएस सिस्टम लगेगा। उत्पाद रखने के लिए स्टोर रूम, बिक्री करने के लिए वेंडिंग जोन व मछली पालन के लिए हेचरी बनेगा। परिवहन के लिए दो वाहन भी मुहैया कराए जाएंगे। यह योजना लगभग एक करोड़ रुपए की है। इसके लिए 20 से 30 लोगों की एक रजिस्टर्ड कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाई जाएंगी। उसका बैंक अकाउंट खुलेगा। प्रोजेक्ट के वर्किंग कैपिटल में उनको 20 से 25 प्रतिशत अंशदान देना होगा। तालाबों का जीर्णोद्धार जेआरडीए द्वारा किया जाएगा जबकि मत्स्य पालन का प्रशिक्षण मत्स्य विभाग द्वारा दिया जाएगा। इसमें शामिल होकर वे स्वरोजगार से जुड़कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।इसके बाद टीम ने स्वयं सहायता समूह की 40 से 45 महिलाओं के साथ मशरूम कल्टिवेशन योजना पर विस्तृत चर्चा की। उनको बताया कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से महिलाएं इसका संचालन करेगी। इसमें स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं, आमदनी भी अच्छी प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

संघटन सृजन कार्यक्रम में पहुँचे कार्यकर्ता को गठबंधन सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण कारी योजनाओं को आम लोगो के बीच जाकर जानकारी देंगे।

जिलाध्यछ संतोष सिंह धनबाद। दिनांक 7 जुलाई 2025 को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सीता राणा  और धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जहीर अंसारी की अध्यक्षता में अलग अलग बैठक धनबाद कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुआ।  जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह नगर निगम क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे जी और धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित थें।  संघटन सृजन कार्यक्रम के आलोक में इन सभी संघटनों कि समीक्षा  बैठक में मुख्य  रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे ने  बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  जमीनी कार्यकर्ता ही संगठन के शक्ति के मुख्य आधार है । उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ट अपने अपने संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूती प्रदान करे और साथ ही बूथ स्तर पर भी जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मिल कर अपनी सहभागिता के साथ नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस को ओर मजबूत करे । जनमानस की समस्याओं का निष्पादन को अलग अलग क्षेत्र के कार्यकर्ता ही कर सकते है । इसलिय कांग्रेस के और सभी प्रकोष्ट के साथियों के साथ संगठन पूरी शक्ति के साथ खड़ी है । धनबाद नगर निगम क्षेत्र में आने वाले दिनों में होने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन अच्छा होगा । सभा को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष  संतोष सिंह ने कहा   जिला कांग्रेस  संगठन सृजन के तहत  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत धनबाद नगर निगम क्षेत्र के महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ अलग अलग  बैठक संपन्न हुई!बैठक में वार्ड स्तर पर कांग्रेस जनों की एक संचालन समिति गठन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उसमें सम्मिलित रहेंगे तथा गठबंधन सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क के माध्यम से  जानकारी देंगे  साथ ही संगठन को मजबूत एवं सामंजस्य स्थापित करना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव को लेकर   काफी गंभीर है धनबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी कैसे मजबूती से उभरे इसके लिए हम लोग हर संभव तैयार रहना है इसके लिए सभी कांग्रेस जनों को विश्वास में लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अपना एक रणनीति तैयार करेगी जिसके तहत हम लोगों को कार्य करना है।उन्होने ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव हर हाल में होगा इसके लिए पार्टी संगठन को मजबूत करना हैजिसके तहत पार्टी के सभी मंच मोर्चा संगठनों को बैठक आहुतकर कांग्रेस के सभी मंच और मोर्चा संगठन को मजबूत करना है । बैठक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ कि जिलाध्यक्ष  सीता राणा ,रामदुलारी देवी, रूबी खातून ,हेमंत जायसवाल, पूनम देवी ,गुड़िया देवी ,सुनीता निषाद ,रूबी देवी, पूनम राय, निखत परवीन ,जानकी देवी, मीना देवी ,आशा कार्टून, शकीला खातून ,यशोदा देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, सुमन देवी ,किरण देवी, मुख्य रूप से उपस्थित थीं । वही धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के बैठक में मुख्य रूप से सर्व श्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. जहीर अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष करीम अंसारी, सिकंदर-ए-आज़म गुलाम अनवर मोहम्मद शहाबुद्दीन मोहम्मद कलीम अंसारी अब्दुल करीम अंसारी जावेद अंसारी आदी थें। बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, महेंद्र कुमार दुबे, धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, पप्पू पांडेय, कार्यालय प्रभारी मधुसूदन सिंह चौधरी भी उपस्थित थें।

Read More

बोकारो के विस्तार में देरी पर भाजपा नेता ने उठाई आवाज, होगा महा हस्ताक्षर अभियान

बोकारो : बोकारो शहर के विस्तार और विकास कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने सोमवार को बोकारो परिसदन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घोषणा की कि अब जनता को साथ लेकर बड़ा जनांदोलन चलाया जाएगा। श्री कुमार अमित ने बताया कि बोकारो के विस्तार को लेकर प्रस्तावित योजनाओं की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों, विस्थापितों और नौकरीपेशा लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को जनआंदोलन का रूप देते हुए भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता मिलकर ‘महा हस्ताक्षर अभियान’ शुरू करेंगे, जिसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत करीब 2 लाख लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजे जाएंगे, ताकि बोकारो के विकास को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके। प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी मांग रखी कि बोकारो में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना होनी चाहिए, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Read More

स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्व निधि से समृद्धि योजना का प्रशिक्षण दें – उपायुक्त

उनका जीवन कैसे बेहतर हो सकें, इस पर सभी मिलकर काम करें, अभियान चलाएं स्ट्रीट वेंडरों को चिन्हित कर उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से भी जोड़ें, उनकी तरफ से दुनियां को देखें सब्जी बेचने वाली महिलाओं को दीदी कह संबोधित करें, बैंकों में स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष रूप से भैया – दीदी काउंटर खोले समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने पीएम स्व निधि से समृद्धि योजना की जिला स्तरीय कमेटी का किया बैठक, डीडीसी – एएमसी समेत अन्य रहे उपस्थित हमारे स्ट्रीट वेंडर सिर्फ आर्थिक गतिविधियों के भागीदार नहीं है, बल्कि वह समाज की एक मजबूत कड़ी हैं। जब आप उनकी आंखों से दुनिया को देखते हैं, तो संवेदना और जिम्मेदारी का नया दृष्टिकोण सामने आता है। हमारे स्ट्रीट वेंडरों का जीवन कैसे समृद्ध हो, इस दिशा में हमें मिलकर काम करना होगा। उक्त बातें उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने कहीं। वह सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री स्व निधि से समृद्धि योजना के जिला स्तरीय समिति की बैठक कर रहे थे। जीवन को बेहतर बनाने के लिए चलाएं अभियान उपायुक्त ने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों का जीवन बेहतर हो, इस दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने योजना से संबंधित जन जागरूकता, ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को अभियान मोड में चालू करने का निर्देश दिया। कहा कि जन – जागरूकता जरूरी है ताकि योजना का लाभ हर आहर्ताधारी तक पहुंचे। योजना के तहत *10 हजार राशि ऋण प्राप्त करने वाले लाभुक, ससमय ऋण की राशि भुगतान कर 20 हजार एवं इसे ससमय भुगतान कर 50 हजार रुपए का ऋण प्राप्त कर आत्म निर्भर एवं समृद्ध बन सकें। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से भी जोड़ने का निर्देश उपायुक्त ने बैठक के क्रम में योजना के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वह चिन्हित वेंडरों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से भी जोड़ें, ताकि वे छोटे व्यवसाय के लिए वित्तीय रूप से सशक्त हो। उनके जीवन स्तर में बदलाब आएं, ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य पूरा हो सकें। बैंकों में हो भैया – दीदी काउंटर,एलडीएम को निर्देश उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) को निर्देश दिया कि वह बैंकों में स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष रूप से भैया – दीदी काउंटर चिन्हित करें। जिससे उन्हें बैंकों में त्वरित सुविधा और सम्मान दोनों प्राप्त हो। उन्होंने पहले लीड बैंक से इसकी शुरूआत करने को कहा। वहीं, उपायुक्त ने सब्जी बेचने वाली महिलाओं को ‘दीदी’ कहकर सम्मानपूर्वक संबोधित करने का भी अपील किया। योजना केवल आर्थिक नहीं, सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम बैठक में पीएम स्व निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को पीएम श्रम योगी मानधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना, वन नेशनल वन राशन कार्ड योजना व अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के समन्वय की स्थिति की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस पहल है।  मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त प्रियांका, सहायक नगर आयुक्त जयपाल सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी फुसरो के प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे।

Read More

लगातार हो रही बारिश को लेकर बोकारो जिला प्रशासन सतर्क

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने व त्वरित कार्रवाई का दिया है निर्देश जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने जलजमाव एवं उससे उत्पन्न संभावित समस्याओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उपायुक्त ने चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त (एएमसी), फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ), चास और बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की जलजमाव की स्थिति से त्वरित निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नालियों की सफाई को प्राथमिकता देने और पानी के निकासी में किसी भी प्रकार की रुकावट को तुरंत दूर करने को कहा। वहीं, कमजोर/जलभराव वाले इलाकों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, रैन बसेरा – सामुदायिक भवन या स्कूलों को अस्थायी राहत शिविर के रूप में तैयार रखने, बिजली – पेयजल – स्वास्थ्य तथा आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय बनाकर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सेवा उपलब्ध कराने एवं कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया है कि वे अनावश्यक रूप से जल जमाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं। किसी भी आपात स्थिति में वे जिला कंट्रोल रूम या अपने प्रखंड/अंचल के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, मुखिया आदि से तुरंत संपर्क करें। प्रशासन पूरी तरह सजग है और बारिश से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Read More

माननीय राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीसी – एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 होगा आयोजित संबंधित पदाधिकारियों को दिया जरूरी दिशा – निर्देश, तय समय पर जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा मंगलवार को माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार के नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में प्रस्तावित प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 को लेकर सोमवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविन्दर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान डीसी – एसपी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। उन्होंने माननीय राज्यपाल समेत अन्य अतिथियों के आगमन, मीडिया गैलरी, वाहन पार्किंग, स्टेज/पंडाल आदि को चिन्हित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। उपायुक्त ने क्रमवार सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम को आयोजित कर रहे आयोजक से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिया। उन्होंने ससमय सभी तैयारियों को पूर्ण करने को कहा। वहीं,पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा – विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो श्री वी एन सिंह व अन्य पदाधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। मौके पर माननीय विधायक डुमरी श्री जयराम कुमार महतो, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना शेजवलकर, नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, संबंधित प्रखंड के बीडीओ/सीओ/थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे।

Read More

बोकारो मे जन्माष्टमी पूजा कमेटी गठित

आगामी 16 अगस्त जन्माष्टमी पूजा को लेकर बोकारो के सेक्टर 12 सी चौधरी चरण सिंह मोर मे एक बैठक की गई जिसमें सभी सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शिव शंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आगे पूजा कमेटी का गठन किया गया और पूजा करने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सहानुभूति देते हुए, कृष्ण कुमार को अध्यक्ष मानते हुए पूजा करने का निर्णय लिया गया।जिसमें अध्यक्ष- कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ गुड्डू लाल, सचिन सूबेदार सिंह, उपसचिव विपुल कुमार यादव, कोषाध्यक्ष भारत सिंह, उपकोषाध्यक्ष एस एन सीह, संयोजक हीरालाल सिंह आदि सभी राजाराम सिंह, ए के विश्वास,सुरेंद्र सिंह, सुदामा यादव, रामदयाल यादव, सुजीत कुमार सिंह, बी प्रसाद के द्वारा कमेटी का गठन किया गया और पूजा करने का निर्णय लिया गया।

Read More

मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में उत्साह और सौहार्द का संदेश दिया।

कतरास।प्रशासनिक अधिकारियों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान अखाड़ा कमेटी के युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज शारीरिक करतब का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाठी, तलवार, अग्नि व थाली जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ खेल का प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने अपनी कला और परंपरा की झलक पेश की।इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि मोहर्रम सिर्फ मातम का नहीं, बल्कि बलिदान, एकता और अनुशासन का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।स्थानीय लोगों और अतिथियों ने अखाड़ा कमेटी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।मोहर्रम कमेटी द्वारा एक सादे समारोह आयोजित कर अखाड़ा में आने वाले अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया.मौके पर बाघमारा सीओ बालकिशोर महतो, कतरास थानेदार असित कुमार सिंह डॉ उमाशंकर सिंह डॉ स्वतंत्र कुमार महेश अग्रवाल, विष्णु चौरसिया निताई चंद्र दे मो मोलू, मो,लालू, उदय वर्मा, रंजीत जायसवाल, अमरनाथ स्वर्णकार,मो नदीम, रिकी सरदार, सुरेंद्र सिंह, आदि के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

Read More

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम

धनबाद।भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर रविवार को धनबाद सेंट्रल अस्पताल प्रांगण में स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर विधायक राज सिन्हा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कियाइस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन ने आजादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से थे जिन्होंने सामाजिक न्याय ,समानता और दलित उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।मौके पर भाजपा धनबाद महानगर के जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी ,जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, ओबीसी मोर्चा के जिला महामन्त्री राजेश गुप्ता, बरटांड मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, निर्मल प्रधान, रंजय सिंह,मनोज मालाकार, मनोज रिंकू,अजय मालाकार, हुलास दास,दीपक सिंह, मनीष पांडेय, मनोज रिंकू, निरज सिन्हा, ब्रजमोहन प्रसाद सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Read More
Back To Top