बोकारो में अवैध नशा के कारोबार करनेवालो को जिला प्रशासन ने किया आगाह।

बोकारो में अवैध नशा के कारोबार करनेवालो को जिला प्रशासन ने किया आगाह। बोकारो में प्रतिबंधित नशे के कारोबार करनेवालो का सप्लाई चेन को तोड़ने का काम करेगा जिला प्रशासन। इसके लिए बोकारो समहारणालय के सभा कक्ष में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बोकारो उपायुक्त ने जिले के अधिकारियों को शपथ दिलाए। जिसमे बहुत जल्द एक टास्क फोर्स का गठन कर बोकारो में नशा के सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा की आज के युवा पीढ़ी के ज्यादातर युवा कम उम्र में ही नशे की गिरफ्त में पड़ रहा है जो कही न कही आनेवाले पीढ़ी को कमजोर कर रहा है साथ ही देश के युवा जो देश का भविष्य है जो नशे के जद में आने से देश का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने कहा की नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और बहुत जल्द सप्लाई चेन को काटा जाएगा। क्योंकि शहर में नशा ला कौन रहा है और इसके लिए कौन सा रैकेट काम कर रहा है अगर वो चिन्हित हो जायेगा तो बोकारो जिला नशा मुक्त हो जाएगा। बताते चले की बहुत सारा पान मसाला प्रतिबंध है फिर भी दुकानों में धड़ल्ले से बिक रहा है जो चिंता का विषय है। ऐसे में कही न कही जिले में इसको लेकर स्टॉक किया जा रहा है तभी दुकानों में सप्लाई हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन करवाई करती है तो निश्चित तौर पर ऐसे लोगो में हड़कंप मचेगा।

Read More

बोकारो मे शहर से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 मोटरसाइकिल बरामद

बोकारो : बोकारो शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में लगातार छापेमारी एवं सूचना संकलन अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 05 जून को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि कुछ बाइक चोर शहर में रेकी कर रहे हैं और चोरी की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही विशेष छापामारी दल का गठन कर तत्क्षण कार्रवाई की गई। छापामारी दल ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया तथा एक किशोर को विधिसम्मत निरुद्ध किया। पूछताछ व उनकी निशानदेही पर बोकारो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी गई कुल 11 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी मे शिवा कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम- कोटशिला, थाना जयपुर, जिला पुरुलिया (प.ब.), पाण्डु मुण्डा, उम्र 45 वर्ष, निवासी – ग्राम पुरुलिया, हाल निवासी – बड़ौदा बैंक का बरामदा, थाना सेक्टर-4, बोकारो 3. एक बालक (निरुद्ध) शामिल है. छापेमारी में बिना नंबर प्लेट वाली बजाज, सुपर स्प्लेंडर, अपाचे, हीरो स्प्लेंडर प्रो, टी.वी.एस. विक्टर सहित विभिन्न रंगों की कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें कुछ के रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन/चेसिस नंबर भी पुलिस ने दर्ज किए हैं।आरोपियों का आपराधिक इतिहास:पाण्डु मुण्डा के विरुद्ध पूर्व में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 173/12, 154/17, 84/2022 तथा सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 02/2018 दर्ज हैं।शिवा कुमार के विरुद्ध सेक्टर-4 थाना में कांड संख्या 152/2025 (दिनांक 31.07.2024) दर्ज है।छापामारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक श्री आलोक रंजन के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजय कुमार, सुदामा कुमार दास सहित कुल 15 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली।

Read More

राष्ट्रविरोधी एम.एफ. हुसैन की मुंबई में होने वाली चित्रों की नीलामी पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए; अन्यथा तीव्र आंदोलन होगा! हिंदू जनजागृति समिति

भारत माता का घोर अपमान करने वाले हुसैन का महिमामंडन बंद किया जाए ! कतरास।140 करोड़ भारतीयों की आराध्य भारत माता को ‘रेप ऑफ इंडिया’ शीर्षक से विकृत, नग्न और अश्लील रूप में चित्रित करने वाले विवादास्पद चित्रकार एम.एफ. हुसैन की अन्य 25 चित्रों की नीलामी 12 जून 2025 को मुंबई के हॅमिल्टन हाउस स्थित ‘पंडोल आर्ट गॅलरी’ में आयोजित की जा रही है। इस पृष्ठभूमि में हिंदू जनजागृति समिति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, मुंबई पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस नीलामी पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और हुसैन के आपराधिक कृत्यों का महिमामंडन बंद करने की मांग की है। अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी समिति ने दी है। समिति ने कहा है कि एम.एफ. हुसैन ने 26/11 के हमलों के समय ‘रेप ऑफ इंडिया’ नामक चित्र में भारत माता को नग्न और अपमान जनक रूप में दर्शाते हुए देशद्रोह की पराकाष्ठा की थी। अन्य चित्रों में नग्न भारत माता के शरीर पर भारतीय शहरों के नाम लिखे हैं। एक चित्र में नग्न हनुमान की पूंछ पर नग्न सीता बैठी है, तो अन्य में नग्न राम, सीता और हनुमान एक साथ चित्रित हैं। एक चित्र में श्री गणेश को नग्न महिला की गोद में बैठाया गया है, जबकि दूसरे में भगवान हनुमान को नग्न महिला को हाथ में लेकर उड़ते हुए दिखाया गया है। देवी सरस्वती, पार्वती, गंगा, यमुना आदि देवियों का भी विकृत, नग्न व अश्लील चित्रण कर करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा को ठेस पहुंचाई गई है। इन आपत्तिजनक चित्रों के विरोध में देशभर में हुसैन के विरुद्ध 1250 से अधिक पुलिस शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसके कारण देशभर में उनके प्रदर्शन का विरोध हुआ और अंततः उन्हें भारत छोड़कर कतर की नागरिकता लेनी पड़ी थी। समिति ने आगे कहा कि इन 25 चित्रों की नीलामी का आयोजन उनके पूर्व राष्ट्रविरोधी और समाजविघातक कृत्यों को अप्रत्यक्ष समर्थन देने जैसा है। ‘कलात्मक स्वतंत्रता’ के नाम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले और राष्ट्रविरोधी व्यक्तियों का गौरव किया जाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। हाल ही में दिल्ली के पटियाला हाउस न्यायालय ने हुसैन की प्रदर्शन में लगी पेंटिंग्स को जब्त करने के आदेश दिए हैं और जांच चल रही है। पहले भी हुसैन की कई प्रदर्शनियां विरोध के चलते रद्द हुई हैं और उनके नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार भी रद्द किए जा चुके हैं। हिंदू जनजागृति समिति ने मांग की है कि एम.एफ. हुसैन की चित्रों की प्रस्तावित नीलामी और बिक्री तुरंत रोकी जाए तथा उस पर कानूनी प्रतिबंध लगाया जाए। इन चित्रों का प्रदर्शन या विक्रय करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं अथवा कला गॅलरियों पर विधिसंगत कार्रवाई की जाए। धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं को आहत करने वाली चित्रकृतियों के प्रसार पर रोक लगाई जाए और भारत माता के अपमानजनक चित्र को राष्ट्रविरोधी घोषित कर उसे नष्ट किया जाए।

Read More

टुंडी विधायक मथुरा महतो ने राजगंज पैक्स परिसर में किसानों के बीच धान बीज वितरण किया

धनबाद।राजगंज पैक्स परिसर में धान बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। उदघाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काटकर किया। उन्होंने मौके पर एक किसान को धान बीज का वितरण भी स्वंय कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विधायक मथुरा ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को 50% अनुदान पर धान एवं मक्का का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता के साथ-साथ उन्नत कृषि प्रणाली को अपनाने में मदद मिलेगी।वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) अभिषेक कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि इस वर्ष पूरे धनबाद जिले के 46 पैक्सों में बीज वितरण किया जा रहा है। पिछले वर्ष यह संख्या 26 थी, जिसे इस बार 20 नए नजदीकी पैक्सों को जोड़कर बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य किसानों के लाभ और उनकी पहुंच को बढ़ाना है।बीज वितरण की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि किसान को बीज प्राप्त करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना अनिवार्य होगा, जिस पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसी प्रक्रिया से तय होगा कि किसान को किस मात्रा में बीज उपलब्ध कराया जाएगा।इस अवसर पर राजगंज पैक्स की चेयरमैन सह मुखिया वंदना देवी, प्रबंधक अयोध्या प्रसाद चौधरी, सदस्य अजय बरई, आशा कुमारी, संतराम जायसवाल, हनुमान गोयल, चंदन दे, सुरेश चौरसिया, संदीप अग्रवाल और पिंटू दे उपस्थित रहे।

Read More

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने राहगीरों के बीच शरबत और आम का वितरण किया

कतरास।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा 06/06/2025 दिन शुक्रवार को कतरास के सब्जी पट्टी में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में राहगीरों के बीच लस्सी और आम का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों के बीच बांटा गया। इतनी भीषण गर्मी में किसी को जल पिलाना भी बहुत पुण्य का कार्य होता है। समिति अपनी क्षमता अनुसार हर साल ये कार्य बहुत ही श्रद्धा भाव से करती है। मौके पर समिति अध्यक्ष रीतू अग्रवाल कोषाध्यक दीपा अग्रवाल प्रियंका चौधरी,राखी चौधरी, मीतू अग्रवाल,सीमा शिल्पा,सुधा,प्रीति सिंघानिया, अंशु ओर समाज की कई महिलाओं ने सेवा दी।,

Read More

राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना कराने के लिए भाजपा ही नही एनडीए को भी घुटने के बल झुकाया: कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

धनबाद।दिनांक 6/6/25 को पूर्वाह्न 4:00 से नेहरू पार्क झरिया कतरास मोड से संविधान बचाओ रैली निकालकर पुरे झरीया शहर भ्रमण किया। संविधान बचाओरैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्याम कुमार साव और संचालन नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवेक्षक राम प्रीत यादव उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के उपरांत झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीको नियुक्ति पत्र दिया गया ।धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नगर प्रखंड स्तरीय संविधान बचाव रैली के माध्यम से जातीय जनगणना के लिए हम सभी को आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा के निरंतर संघर्ष के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं ऑपरेशन सिंदूर में सेनाके जवानों की शौर्य कांग्रेस पार्टी की सराहना करती है संविधान अनुच्छेद 15 ( 5) को लागू करने की जानी चाहिए जो ओबीसी दलित और आदिवासी समुदायों को निजी शैक्षणिक आम संस्थानों में आरक्षण देने की प्रावधान हो । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है। संविधान को बाबा साहब भीमराव ने लिखा। उस संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस आगे है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा संविधान को बचाने के लिए जो भी आंदोलन करना पड़ेगा, वह करेंगे। संविधान के साथ किसी भी हालत में छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। बीजेपी संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। यह आंदोलन जिले के साथ एक ब्लॉक और बूथ स्तर पर भी किया जाएगा। सेना पर भाजपा नेताओ की टिप्पणी करना ठीक नहीं| जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा सीबीआई, आयकर विभाग, इडी, जैसी संस्था पर सरकार का कब्जा हो चुका है मोदी सरकार हिटलर शाही पर चलना चाहती है संविधानिक ढांचे को कमजोर करने कि साजिश किया जा रहा है। SC/ST/OBC के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर ‘अयोग्य’ ठहराया जा रहा है – ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें।बाबासाहेब ने कहा था: शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है।झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सह प्रवेक्षक राम प्रीतयादव ने कहा- सेना के ऊपर जो भी टिप्पणी कर रहा है, वह गलत है। मध्यप्रदेश के मंत्री और मुख्यमंत्री ने क्या बयान दिया उसे पूरे देश ने सुना है। इस वक्त हमें सेना पर गर्व करना चाहिए। विपक्ष के नेताओं ने भी सरकार का साथ दिया था। उसके बावजूद भी इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि सरकार नीतिगत ढंग से संविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कार्य कर रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विशेष आंमत्रित सदस्य मुख्तार खान ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है. चाहे बेरोजगारी हो या महंगाई, कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा सरकार को घेरेगी और उन्हें सत्ता से बाहर करेगी. सरकार ने देश में विकास के नाम पर जुमलेबाजी की है।रैली को अपने अध्यक्षीय भाषण झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्याम कुमार साव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के नागरिक के समक्ष अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने की चुनौती है देश के आम नागरिक आज असुरक्षित महसूस कर रहे हैं केंद्र की सरकार आम नागरिकों के अधिकार पर हमला कर रही है जो भारत के संविधान में उन्हें दिया है अब समय आ गया है कि भाजपा की जो एजेंडा है भारत के संविधान को कमजोर करना उसे अपने नीति के अनुसार बदलने का प्रयास करना उससे देश के लोगों का रक्षा करना हमें गर्व है कि यदि एक नेता यदि संविधान की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रहा है तो वह राहुल गांधी है और अधिक कोई पार्टी इसके लिए संघर्ष कर रही है तो वह कांग्रेस पार्टी है| संविधान बचाओ रैली मे सर्व श्री धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रवेक्षक राम प्रीत यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी, कयूम खान, अख्तर खान गुड्डू,प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, पूर्वेंदु सिंह,गोपाल कृष्णा चौधरी,धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी ,कयूम खान, अक्छवेर प्रसाद, सरफराज आलम ,भगत सिंह,किशोर कुमार, इम्तियाज आलम,अशोक मालाकार,प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, रामजी सिंह, वीरेंद्र गुप्ता,अर्जुन विश्वकर्मा,देवेंद्र पासवान,अनिल सिंह,बीरेंद्र पासवान ,राजेंद्र साहू (फुकु), फ़ैज़ अहमद , डेविड सिंह ,सूरज कुमार वर्मा,नीतू देवी,गुड़िया देवी,कृष्णा पटेल, महेंद्र पासवान,सोनू रवानी,राजा अंसारी,धर्मेंद्र साहू, मयंक कुमार,वीरेंद्र बहादुर सिंह,सादिक अमीन,राजमुनि देवी ,ममता देवी, किरण देवी, राखी देवी, सुलेखा देवी, सुषमा देवी उषा कुमारी ,राखी देवी, काजल देवी ,सीता देवीनिशार आलम,गुड्डू खान,नरेश साव, नौशेर रवा,मफ़ूल जादव,शाहबाज खान इत्यादि उपस्थित थे।

Read More

धनबाद के नवनियुक्त उपायुक्त आदित्य रंजन से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई

धनबाद। नवनियुक्त उपायुक्त धनबाद के श्री आदित्य रंजन, और धनबाद के पुलिस अधीक्षक शहरी श्री ऋतविक श्रीवास्तव से धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, निरसा प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन यादव, गोविन्दपुर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी, टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द मोदक, पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश रजक, केंदुआ करकेंद नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव ,कार्यकारी अध्यक्ष बिटटू सिंह, ने जिला कांग्रेस की तरफ से उपायुक्त से मिलकर दी बधाई ।इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्षो के साथ धनबाद के उपायुक्त श्री आदित्य रंजन से धनबाद के ग्रामीण क्षेत्र में और झरीया मे पानी बिजली की दयनीय हाल पर चिंता जाहिर किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा अबुआ आवास और मईया सम्मान योजना मे तकनीकी गडबडी के कारण ग्रामीण क्षेत्र में लोग परेशान हैं। अंचल कार्यालयो में भ्रष्टाचार व्याप्त है। झरिया और धनबाद मे सफाई नही हो रही है नाली जाम कि समस्याओ से जनता परेशान है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा शहर सौंदर्यीकरण के लिए बड़ी योजना बनाई जानी चाहिए । धनबाद में बालू बंदी के कारण सरकारी कल करखाने के साथ साथ आम नागरिको को भी परेशानी हो रही है। जिला में कई अपार्टमेंट गाईड लाईन के खिलाफ बने हैं। धनबाद शहर समस्याओ से पटा हुआ है।

Read More

कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने ट्रेड आउटफिट शॉप का उद्घाटन फीता काटकर किया

कतरास।राजगंज कतरास रोड में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह और उनके पुत्र रणवीर सिंह उपस्थित हुए।श्री सिंह का स्वागत शॉप के ऑनर शिव कुमार दास और उनके साथियों ने फूल माला पहना कर किया एवं श्री सिंह ने ट्रेंड आउटफिट शॉप का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया एवं मौके पर श्री सिंह ने शॉप के ऑनर शिव कुमार दास और उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं भी दी।मौके पर इकबाल अंसारी,राजेश कुमार,अजय कुमार,मुकेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे। दूसरी ओर गांधीनगर रोड स्थित श्री श्री महावीर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।श्री सिंह का स्वागत कमेटी के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार ने बुके एवं अंगवस्त्र दे कर किया और श्री सिंह ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं समस्त कोयलांचल वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मौके पर समाजसेवी दिलीप सिंह, उपसचिव गोलू सिंह,ओम प्रकाश सिंह,प्रेम प्रकाश सिंह,रतन प्रसाद,आकाश रवानी,अजय यादव, रणजीत सिंह,अजय रजक उपस्थित थे।

Read More

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे 40-धनबाद विधानसभा हेतु विधानसभा स्तरीय सुलभ निर्वाचन समिति की बैठक सम्पन्न

धनबाद।दिनांक 06-06-2025 को अपरहान 3:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी -सह- निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता मे 40-धनबाद विधानसभा हेतु विधानसभा स्तरीय सुलभ निर्वाचन समिति (AC Committee on Accessible Election ) का बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक मे आयोग से प्राप्त निदेशो के आलोक मे पीडब्लूडी वोटर्स का पहचान कर नए मतदाताओ का मतदाता सूची मे पंजीकरण कर उत्साहवर्धन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ हीं पीडब्लूडी वोटर्स के लिए बाधा रहित सुविधा उपलब्ध कराना यथा मतदान केन्द्रो मे सुविधा, मतदाता जागरूकता हेतु कैंप एवं निर्वाचन प्रक्रिया मे पीडब्लूडी वोटर्स को शामिल करना आदि विषयो पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उक्त बैठक मे नगर निगम क्षेत्र से श्री प्रसून कौसिक, सहायक नगर आयुक्त, श्री रवीद्र नाथ ठाकुर, सचिव भारतीय रेड क्रॉस समिति, श्री विकास आनंद, अंचल अधिकारी, पुटकी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बाल विकास परियोजन पदाधिकारी, धनबाद, प्रभारी पदाधिकारी CHC धनबाद, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, धनबाद, श्रीमाती अपर्णा दास, प्राचार्य, जीवन ज्योति बेकार बांध, श्री संजय रजक, संकुल साधन सेवी एंव डॉ सुशील कुमार, सी0 एस0 ऑफिस धनबाद सदस्य के रुपे मे उपस्थित हुए।

Read More

जनता दरबार में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

समस्याओं के निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिए निर्देश धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम-जन की शिकायतों व समस्याओं को सुना। जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद संबंधी मामले, मारपीट के मामले, शमशान घाट पर जबरन कब्जा के मामले, जमीन म्युटेशन के मामले, पारिवारिक विवाद के मामले, जोरापोखर पैक्स ली. के वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई के मामले, चौकीदार के रिक्त पदों पर दूसरी लिस्ट जारी करने के मामले, सड़क निर्माण के मामले, लैंडमार्क सोसाइटी के जमीन संबंधित मामले, आर्म्स लाइसेंस के मामले, जलजमाव से संबंधित मामले समेत अन्य संबंधित आवेदन आए।उन्होंने संज्ञान में आए सभी मामलों के आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्री नियाज अहमद मौजूद रहें।

Read More
Back To Top